एक्सप्लोरर

Warren Buffett: वॉरेन बफे की कंपनी के शेयर 99 फीसदी लुढ़के, चौंक गई पूरी दुनिया 

Berkshire Hathaway Shares: न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज ने इस भारी गिरावट के बाद बर्कशायर हैथवे के स्टॉक की ट्रेडिंग रोक दी थी. इसे अब दोबारा शुरू कर दिया गया है.

Berkshire Hathaway Shares: दुनिया के दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे (Warren Buffett) की कंपनी बर्कशायर हैथवे (Berkshire Hathaway) के शेयर अजीबोगरीब तरीके से 99 फीसदी तक लुढ़क गए. इस हैरतअंगेज गिरावट ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया. बर्कशायर हैथवे के स्टॉक में आई इस भारी भरकम गिरावट से न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज (New York Stock Exchange) भी हैरान रह गया था. स्टॉक एक्सचेंज ने तत्काल एक्शन लेते हुए कंपनी के शेयरों का कारोबार रोक दिया. बाद में पता चला कि यह गिरावट तकनीकी कारणों की वजह से आई थी. हालांकि, स्टॉक एक्सचेंज ने इस समस्या को दूर कर लिया है और अब फिर से बर्कशायर हैथवे के स्टॉक की ट्रेडिंग शुरू हो गई है. 

न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज ने दोबारा शुरू की ट्रेडिंग 

बर्कशायर हैथवे में वॉरेन बफे की 38 फीसदी हिस्सेदारी है. सीएनबीसी टीवी 18 की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के स्टॉक के साथ यह समस्या सोमवार को आनी शुरू हुई थी. कुछ ही देर में कंपनी की शेयरों की वैल्यू 99 फीसदी नीचे जाकर लगभग जीरो पर पहुंचने वाली थी. न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज ने तत्काल इनकी ट्रेडिंग रोकी और जांच शुरू कर दी. रिपोर्ट के मुताबिक, इस तरह की तकनीकी गड़बड़ी एक हफ्ते में दूसरी बार हुई है. बर्कशायर हैथवे के अलावा बैरिक गोल्ड (Barrick Gold) और न्यूस्केल पावर (Nuscale Power) के स्टॉक्स में भी कुछ ऐसी ही दिक्कत हुई थी. इन स्टॉक की ट्रेडिंग भी दोबारा शुरू की जा चुकी है. 

इन सेक्टर्स में फैला है बर्कशायर हैथवे का कारोबार

वॉरेन बफे के मालिकाना हक वाली बर्कशायर हैथवे का कारोबार प्रॉपर्टी, इंश्योरेंस, एनर्जी, फ्रेट रेल ट्रांसपोर्टेशन, फाइनेंस, मैन्युफैक्चरिंग और रिटेल सेक्टर से जुड़ी हुई है. इस कंपनी की स्थापना 1939 में हुई थी. दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे ने साल 1965 में बर्कशायर हैथवे को खरीदा था.

अमीरों की लिस्ट में 9वें नंबर पर हैं वॉरेन बफे

ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, वॉरेन बफे की नेटवर्थ 138 अरब डॉलर है. वह अरबपतियों की लिस्ट में 9वें नंबर पर मौजूद हैं. पिछले 24 घंटे में उनकी नेटवर्थ में 1.11 अरब डॉलर का उछाल आया है. वॉरेन बफे इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अरबपतियों में भी शामिल हैं. इस साल उनकी संपत्ति 18.4 अरब डॉलर बढ़ी है.

ये भी पढ़ें

Reliance Industries: रिलायंस के निवेशकों ने गंवाए 1.4 लाख करोड़ रुपये, बुरी तरह लुढ़का स्टॉक 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIP Plan: क्या SIP की तारीख बदलने से मिलता है ज्यादा रिटर्न? कब मिलता है सबसे ज्यादा मुनाफा? जानें
क्या SIP की तारीख बदलने से मिलता है ज्यादा रिटर्न? कब मिलता है सबसे ज्यादा मुनाफा? जानें
Gold Loan: बैंकों में लगा गोल्ड लोन लेने वालों का तांता, महंगा होने से कैसे पाएं डबल फायदा?
बैंकों में लगा गोल्ड लोन लेने वालों का तांता, महंगा होने से कैसे पाएं डबल फायदा?
Inflation News: आपकी बढ़ती सुख-सुविधाएं खा रही हैं आपका फंड, क्या होती है 'लाइफस्टाइल इन्फ्लेशन'?
आपकी बढ़ती सुख-सुविधाएं खा रही हैं आपका फंड, क्या होती है 'लाइफस्टाइल इन्फ्लेशन'?
Inflation: पेट्रोल- डीजल के बाद मुंबई में महंगी हुईं सब्जियां, Heatwave का भी है इसमें बड़ा हाथ, जानें कैसे
पेट्रोल- डीजल के बाद मुंबई में महंगी हुईं सब्जियां, Heatwave का भी है इसमें बड़ा हाथ, जानें कैसे

वीडियोज

NEET Paper | Janhit with Chitra Tripathi: आर्मी करेगी अब NEET पेपर की रक्षा | Dharmendra Pradhan
Assam Accident News: हाइवे पर गलत चाल...बन गई काल! | Himanta Biswa Sarma | Highway Accident
Sandeep Chaudhary | Iran Us War: ट्रंप की सनक करेगा अर्थव्यवस्था बर्बाद? | Donald Trump | Inflation
Bakrid Clash | Maharashtra: ईद की नमाज के बीच गूंजी हनुमान चालीसा!
Mahadangal: 40 लाख बच्चों का भविष्य..सरकार कितनी गंभीर? | NEET Paper | CBSE | Dharmendra Pradhan

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा डेथ केस में CBI का बड़ा एक्शन, घंटों की पूछताछ के बाद सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार
ट्विशा शर्मा केस में CBI का बड़ा एक्शन, घंटों की पूछताछ के बाद सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर इसी महीने होगा रिलीज, आमिर खान ने दिया वॉइस ओवर!
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर इसी महीने होगा रिलीज, आमिर खान ने दिया वॉइस ओवर!
Exclusive: 'नीट परीक्षा में एयर फोर्स की मदद, माफियाओं पर एक्शन और सीबीएसई OSM... एबीपी न्यूज़ से क्या-क्या बोले धर्मेन्द्र प्रधान
Exclusive: 'नीट एग्जाम में एयर फोर्स, माफियाओं पर एक्शन और CBSE ... क्या बोले धर्मेन्द्र प्रधान?
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, कहा- क्रिकेट का भगवान...
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, कहा- क्रिकेट का भगवान...
आंधी-तूफान का फ्लाइट पर असर, दिल्ली एयरपोर्ट की सलाह- एयरलाइन से करें संपर्क, मेट्रो का करें इस्तेमाल
आंधी-तूफान का फ्लाइट पर असर, दिल्ली एयरपोर्ट की सलाह- एयरलाइन से करें संपर्क, मेट्रो का करें इस्तेमाल
CBSE ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद, राहुल गांधी और शिक्षामंत्री प्रधान आमने-सामने; तेज हुई जुबानी जंग
CBSE ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद, राहुल गांधी और शिक्षामंत्री प्रधान आमने-सामने; जुबानी जंग तेज
Gold Loan: बैंकों में लगा गोल्ड लोन लेने वालों का तांता, महंगा होने से कैसे पाएं डबल फायदा?
बैंकों में लगा गोल्ड लोन लेने वालों का तांता, महंगा होने से कैसे पाएं डबल फायदा?
Embed widget