एक्सप्लोरर

Donald Trump Stock: हत्या के प्रयास के बाद डोनाल्ड ट्रम्प से जुड़ी कंपनियों के स्टॉक में जबरदस्त उछाल

Donald Trump: सोमवार को प्रीमार्केट ट्रेडिंग में डोनाल्ड ट्रम्प से जुड़े शेयरों में तेज उछाल दिखाई दिया है. हमले के बाद उनके राष्ट्रपति चुनाव जीतने की संभावना प्रबल हो गई है.

Donald Trump: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) पर एक चुनावी रैली के दौरान हुआ जानलेवा हमला उनकी कंपनियों के लिए फायदेमंद होता दिखाई दे रहा है. इस हमले से डोनाल्ड ट्रम्प के राष्ट्रपति चुनाव जीतने की संभावना बढ़ गई है. इसके चलते उनकी मीडिया कंपनी ने प्रीमार्केट रैली में बेहतर प्रदर्शन किया है. ऐसा माना जा रहा है कि मई के अंत से 37 फीसदी की गिरावट झेल चुके कंपनी के शेयर अब तेजी से ऊपर जाएंगे. 

प्रीमार्केट ट्रेडिंग में दिखा जबरदस्त ट्रेंड 

सोमवार को न्यूयॉर्क में प्रीमार्केट ट्रेडिंग में ट्रम्प मीडिया एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप (Trump Media & Technology Group) के शेयर 67 फीसदी बढ़कर लगभग 50 डॉलर पर पहुंच गए हैं. पिछले काफी समय से कंपनी के शेयर लगातार नीचे जा रहे थे. शनिवार को पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान डोनाल्ड ट्रंप के ऊपर गोली चलाई गई थी. गोली उनके कान में लग गई थी. हालांकि, इसके कुछ देर बाद ही उन्होंने घोषणा की कि वह ठीक हैं और चुनाव प्रचार जारी रखेंगे.

ट्रुथ सोशल के शेयर 75 फीसदी ऊपर गए 

ट्रम्प मीडिया के पास सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल (Truth Social) के मेजॉरिटी शेयर हैं. ट्रुथ सोशल को साल 2021 में प्रमुख साइटों द्वारा डोनाल्ड ट्रम्प पर बैन लगा देने के बाद लॉन्च किया गया था. कंपनी के बाकी के शेयर रिटेल इनवेस्टर्स के पास हैं. इस साल अब तक ट्रंप मीडिया का स्टॉक 75 फीसदी ऊपर जा चुके हैं. पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति को क्रिप्टोकरेंसी समर्थक के रूप में देखा जाता है. इसलिए क्रिप्टो स्टॉक भी ऊपर जाते दिखाई दे रहे हैं. इसके अलावा उनके राष्ट्रपति बनने से लाभ की उम्मीद पाले जेल ऑपरेटर समेत कई कंपनियों के स्टॉक भी ऊपर चढ़ सकते हैं.

जेल ऑपरेटर कंपनियों के स्टॉक में आया उछाल 

क्रिप्टो एक्सचेंज कॉइनबेस ग्लोबल, बिटकॉइन माइनर्स रायट प्लेटफॉर्म्स इंक और मैराथन डिजिटल के शेयरों में 6 फीसदी से 7 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है. जेल ऑपरेटर जियो ग्रुप और कोरसिविक के शेयरों में भी लगभग 7 फीसदी की वृद्धि हुई है. ट्रम्प ने राष्ट्रपति बनने पर देश में अवैध तरीके से घुसे लोगों पर नकेल कसने का वादा किया है. इससे हिरासत केंद्रों की मांग बढ़ सकती है. बंदूक निर्माता स्मिथ एंड वेसन ब्रांड्स में 2.7 फीसदी की तेजी आई है. सॉफ्टवेयर डेवलपर फुनवेयर के स्टॉक ने भी 50 फीसदी की छलांग लगाई.

ये भी पढ़ें 

Most Expensive Countries: ये हैं दुनिया के 10 सबसे महंगे और सस्ते देश, जानिए भारत किस पायदान पर 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Videos से कैसे कमाएं पैसा? तेजी से बढ़ रही Clipping Economy
Viral Videos से कैसे कमाएं पैसा? तेजी से बढ़ रही Clipping Economy
FSSAI Action: दुनिया की सबसे बड़ी शराब कंपनी पर FSSAI का एक्शन, वोदका और व्हिस्की का स्टॉक जब्त
दुनिया की सबसे बड़ी शराब कंपनी पर FSSAI का एक्शन, वोदका और व्हिस्की का स्टॉक जब्त
UPI Charge: 'आप पूरी तरह से कायर हैं', UPI चार्ज को लेकर किस पर भड़की निर्मला सीतारमण?
'आप पूरी तरह से कायर हैं', UPI चार्ज को लेकर किस पर भड़की निर्मला सीतारमण?
गॉसिप बेचकर कमाए लाखों, 67 साल की महिला ने खरीदे दो घर
गॉसिप बेचकर कमाए लाखों, 67 साल की महिला ने खरीदे दो घर

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget