एक्सप्लोरर

अमेरिका में अपनी मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी बढ़ाने का प्लान बना रही यह भारतीय कंपनी, शेयरों में आ सकता है उछाल

Waaree Energies Shares: वारी एनर्जीज ने 2025 के अंत तक टेक्सास के ब्रुकशायर में अपनी मैन्युफैक्चरिंग फेसिलिटी को दोगुना करके 3.2 गीगावाट करने का प्लान बनाया है. ऐसे में शेयरों में बढ़त की संभावना है.

Waaree Energies Shares: भारत की सबसे बड़ी सोलर पीवी मॉड्यूल (Solar Pv Module) बनाने वाली कंपनी वारी एनर्जीज लिमिटेड (Waree Energies Limited) ने गुरुवार 19 जून को कहा कि कंपनी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वन बिग ब्यूटीफुल बिल से 'काफी हद तक अछूती' है. इसी के साथ कंपनी अमेरिका में अपनी कैपेसिटी को डबल करने का भी प्लान बना रही है. 

एनर्जी सेक्टर को ट्रंप के बिल से मिलेगा बढ़ावा

CNBC-TV18 को दिए गए एक बयान में वारी एनर्जीज ने बताया कि ट्रंप का One Big Beautiful Bill मुख्य रूप से कन्ज्यूमर और रिटेल सेगमेंट से संबंधित है. कंपनी ने यह भी कहा कि इसका फोकस यूटिलिटी और इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट्स के लिए हाई क्वॉलिटी वाले सोलर मॉड्यूल की मैन्युफैक्चरिंग पर है.

Waaree Energies के CEO का कहना है कि खास बात यह है कि प्रस्तावित विधेयक में प्रमुख प्रावधानों को बरकरार रखा गया है और यह सुनिश्चित किया गया है कि मैन्युफैक्चरिंग टैक्स क्रेडिट (सेक्शन 45X) में कोई बदलाव न हो, जिससे अपने सेक्टर में इनोवेशन और ग्रोथ को बढ़ावा मिलता रहेगा. 

बता दें कि ट्रंप के One Big Beautiful Bill का मकसद अमेरिकी मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को क्रेडिट प्रदान करना है, जिससे अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिले, रोजगार पैदा हो, इकोनॉमी आगे बढ़े. इस बिल में उन्नत विनिर्माण कर क्रेडिट को 2029 तक बरकरार रखा गया है. यानी कि इसका लाभ 2029 तक उठाया जा सकता है. 

वारी एनर्जीज के पास अमेरिका में कई ऑर्डर 

अमेरिका में वारी एनर्जीज की सब्सिडियरी कंपनी वारी सोलर अमेरिकाज ने हाल ही में कई बड़े ऑर्डर जीते हैं, जिसमें 586 मेगावाट मॉड्यूल सप्लाई एग्रीमेंट और एक अमेरिकी कंपनी से 599 मेगावाट की सोलर मॉड्यूल सप्लाई का भी ऑर्डर मिला है. इसी के साथ 2025-26 की पहली तिमाही में ही कंपनी के टोटल ऑर्डर 1.2 गीगावाट से अधिक हो गया है. इस बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए वारी एनर्जीज ने 2025 के अंत तक टेक्सास के ब्रुकशायर में अपनी मैन्युफैक्चरिंग फेसिलिटी को दोगुना करके 3.2 गीगावाट करने की योजना बनाई है. 

वारी एनर्जीज के शेयर 

वारी एनर्जीज के शेयर गुरुवार को 1.1 परसेंट गिरकर 2,670 पर बंद हुए. पिछले एक महीने में शेयर में 10 परसेंट तक की गिरावट आई है. 

ये भी पढ़ें: 

या इस्तीफा दें या चुपचाप मान लें ये बात, कंपनी ने सुनाया ऐसा फरमान; उड़ गई कर्मचारियों की रातों की नींद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIP Tips: रोजाना, मंथली या सालाना एसआईपी, क्या है ज्यादा बेहतर?
SIP Tips: रोजाना, मंथली या सालाना एसआईपी, क्या है ज्यादा बेहतर?
महीने की कमाई 2.5 लाख, फिर भी कर्ज के जाल में फंसा है बेंगलुरु का परिवार
महीने की कमाई 2.5 लाख, फिर भी कर्ज के जाल में फंसा है बेंगलुरु का परिवार
भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?
भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget