एक्सप्लोरर

नोकिया-एरिक्सन को शेयर्स बेचकर 2458 करोड़ रुपये जुटाएगी वोडाफोन आइडिया, बोर्ड ने दी मंजूरी

Vodafone Idea Update: अप्रैल 2024 में ही वोडाफोन आइडिया ने एफपीओ के जरिए बाजार से 18000 करोड़ रुपये जुटाये थे.

Vodafone Idea: वित्तीय संकट से बाहर निकलने की कोशिशों में जुटी देश की तीसरी बड़ी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया ने दुनिया की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी एरिक्सन (Erricson) और नोकिया (Nokia) को कंपनी के शेयर बेचकर 2458 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है. वोडाफोन आइडिया के बोर्ड ने दोनों ही कंपनियों को शेयर बेचने पर अपनी मुहर लगा दी है.

स्टॉक एक्सचेंज के पास फाइल किए गए रेग्यूलेटरी फाइलिंग में वोडाफोन आइडिया ने बताया कि, आज 13 जून 2024 को वोडाफोन आइडिया के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 102.7 करोड़ शेयर्स नोकिया सोल्यूशंस एंड नेटवर्क्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (Nokia Solutions and Networks India Private Limited) को 1520 करोड़ रुपये में, साथ ही एरिक्सन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (Ericsson India Private Limited) को भी 63.37 करोड़ शेयर्स 938 करोड़ रुपये में अलॉट करने का फैसला किया है. इस प्रस्ताव पर मंजूरी लेने के लिए बोर्ड ने बुधवार 10 जुलाई 2024 को एक्सट्राऑर्डिनरी जनरल मीटिंग बुलाने पर अपनी मुहर लगा दी है जिसमें शेयरधारकों की मंजूरी ली जाएगी. 

नोकिया और एरिक्सन को शेयर अलॉट किए जाने के बाद वोडाफोन आइडिया में नोकिया की हिस्सेदारी 1.5 फीसदी और एरिक्सन की हिस्सेदारी 0.9 फीसदी हो जाएगी. आदित्य बिरला समूह और वोडाफोन को मिलाकर कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 37.3 फीसदी है जबकि भारत सरकार की 23.2 फीसदी और 37.1 फीसदी पब्लिक होल्डिंग है. 

नोकिया और एरिक्सन को हाल ही में कंपनी ने जिस प्राइस पर एफपीओ जारी किया था उससे 35 फीसदी ज्यादा रेट पर शेयर बेचकर पैसे जुटाये हैं. 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयर पर 4.80 रुपये की प्रीमियम यानि 14.80 रुपये के भाव पर वोडाफोन आइडिया फंड जुटाने जा रही है. आज का कारोबार खत्म होने पर वोडाफोन आइडिया का स्टॉक 2.19 फीसदी की गिरावट के साथ 16.07 रुपये पर क्लोज हुआ है.   

वोडाफोन आइडिया पर भारी भरकम कर्ज बकाया है. 31 मार्च 2024 तक कंपनी पर सरकार का 203,430 करोड़ रुपये बकाया है जिसमें स्पेक्ट्रम भुगतान के मद में 1,33,110 करोड़ और एजीआर के मद में 70,320 करोड़ रुपये बकाया है. 

ये भी पढ़ें 

GST काउसिंल की बैठक 22 जून को, चुनावी झटकों के बाद क्या कम होगा टैक्स का बोझ!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ITR Rules: कम कमाई पर भी लग सकता है जुर्माना, 4 लाख वाले भी हैं इस लिस्ट में शामिल, पढ़ें शर्तें
कम कमाई पर भी लग सकता है जुर्माना, 4 लाख वाले भी हैं इस लिस्ट में शामिल, पढ़ें शर्तें
Used Oil: जो तेल आप खा रहे वो पहले ही हो चुका इस्तेमाल! 46 लाख लीटर पुराना ऑयल जब्त, 29 लाख का लगा जुर्माना
जो तेल आप खा रहे वो पहले ही हो चुका इस्तेमाल! 46 लाख लीटर पुराना ऑयल जब्त, 29 लाख का लगा जुर्माना
Business Ideas: 500 रुपए से शुरू करें ये 8 बिजनेस, लाखों रुपए तक होगी कमाई, बस करना होगा ये काम
Business Ideas: 500 रुपए से शुरू करें ये 8 बिजनेस, लाखों रुपए तक होगी कमाई, बस करना होगा ये काम
IT सेक्टर के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, इंफोसिस ने बताई सैलरी हाइक की तारीख, 20000 फ्रेशर्स होंगे भर्ती
IT सेक्टर के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, इंफोसिस ने बताई सैलरी हाइक की तारीख, 20000 फ्रेशर्स होंगे भर्ती

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget