एक्सप्लोरर

Vodafone Idea: वोडाफोन आइडिया के शेयरधारकों ने 20000 करोड़ के फंड जुटाने पर लगाई मुहर, 5जी सेवा हो सकेगा लॉन्च

Vodafone Idea: 27 फरवरी 2024 को जब कंपनी ने फंड जुटाने का एलान किया था तब कहा था कि जुटाये जाने वाले फंड के जरिए 4जी कवरेज को बढ़ाने के साथ 5जी सेवा के रोलआउट पर खर्च करेगी.

Vodafone Idea Update: वित्तीय संकट का सामना कर रही वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) के शेयरधारकों ने कंपनी को इक्विटी (Equity) और इक्विटी लिंक्ड सिक्योरिटीज ( Equity Linked Securities) के जरिए 20,000 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दे दी है. शेयरधारकों से मिली इस मंजूरी के बाद ये माना जा रहा है कि इसी तिमाही अप्रैल से जून के दौरान कंपनी पैसा जुटा सकती है. कंपनी के प्रमोटर्स भी प्रस्तावित फंड जुटाने की इस कवायद में शिरकत करेंगे. 

वोडाफोन आइडिया के शेयरधारकों से फंड जुटाने की मंजूरी मिलने के बाद स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी का स्टॉक 14 रुपये तक जा पहुंचा. मंगलवार के क्लोजिंग लेवल से स्टॉक में 4.09 फीसदी का उछाल देखने को मिला है. बाजार के बंद होने शेयर 1.12 फीसदी की तेजी के साथ 13.60 रुपये पर क्लोज हुआ है. इस फंड जुटाने की कवायद के जरिए वोडाफोन आइडिया को 4जी नेटवर्क के विस्तार में मदद मिलेगी साथ ही 5जी मोबाइल सर्विसेज का भी रोलआउट किया जा सकेगा. फरवरी 2024 में वोडाफोन आइडिया के प्रमोटर आदित्य बिरला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला ने कहा था कि वे कंपनी के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने कहा था कि कंपनी बाहरी निवेशकों की तलाश कर रही है. 

इक्विटी और डेट के जरिए वोडाफोन आइडिया कुल 45,000 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है. हालांकि कई ब्रोकरेज हाउस कंपनी के इस फंड जुटाने की कवायद को नाकाफी बता चुके हैं.  ब्रोकरेज हाउस नोमुरा ने 7 रुपये के लक्ष्य के साथ स्टॉक को बेचने की सलाह दी थी. कंपनी पर  2.14 लाख करोड़ रुपये का ग्रॉस डेट बकाया है. 

27 फरवरी 2024 को जब कंपनी ने फंड जुटाने का एलान किया था तब कहा था कि जुटाये जाने वाले फंड के जरिए 4जी कवरेज को बढ़ाने के साथ 5जी सेवा के रोलआउट पर खर्च करेगी. रिलायंस जियो (Reliance Jio), एयरटेल (Airtel) पहले ही 5जी सेवा लॉन्च कर चुकी है लेकिन वोडाफोन आइडिया अबतक ऐसा नहीं कर पाई है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है की मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें 

UPI Update: डिजिटल पेमेंट का सिरमौर बना यूपीआई, 2023 की दूसरी छमाही में 100 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचा ट्रांजैक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज दशहरा पर बैंक बंद, अब कब खुलेंगे? इस हफ्ते का टाइम टेबल जानिए
आज दशहरा पर बैंक बंद, अब कब खुलेंगे? इस हफ्ते का टाइम टेबल जानिए
बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
Embed widget