एक्सप्लोरर

Vodafone Idea News: वोडाफोन आइडिया को पहली तिमाही में हुआ 6432 करोड़ रुपये का घाटा, यूजर्स की संख्या में आई भारी कमी

Vodafone Idea Q1 Results Update: सोमवार 12 अगस्त के कारोबार में वोडाफोन आइडिया का स्टॉक 0.56 फीसदी की गिरावट के साथ 16.01 रुपये पर क्लोज हुआ है.

Vodafone Idea Q1 Results: देश की तीसरी बड़ी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया को वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में 6432 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है. हालांकि वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही के मुकाबले ये घाटा कम हुआ है. बीते वित्त वर्ष के समान तिमाही में वोडाफोन आइडिया को 7840 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था. 

वोडाफोन आइडिया ने वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही अप्रैल से जून के लिए नतीजे घोषित किए हैं. रेगुलेटरी फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि उसे ऑपरेशंस से 10,508.3 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हुआ है जो बीते वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 10655.5 करोड़ रुपये रहा था. यानि ऑपरेशंस से रेवेन्यू में 1.3 फीसदी की गिरावट आई है. वोडाफोन आइडिया का एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर (ARPU) 146 रुपये रहा है जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 139 रुपये रहा था. वोडाफोन आइडिया का सब्सक्राइबर्स बेस 210.1 मिलियन रहा है जो कि बीते वित्त वर्ष के समान तिमाही में 221.4 मिलियन रहा था. बीते वित्त वर्ष की पहली तिमाही के मुकाबले 11.3 मिलियन यूजर्स कंपनी के घटे हैं. 

वोडाफोन आइडिया ने बताया कि पहली तिमाही में कंपनी का कैपिटल एक्सपेंडिचर 7.6 बिलियन रुपये रहा है. जबकि बैंकों और वित्तीय संस्थानों का कर्ज 46.5 बिलियन रुपये रहा है साथ ही 30 जून 2024 तक ऑप्शन वाले 1.6 रुपये के कंवर्टिबल डिबेंचर हैं. कंपनी ने बताया कि बैंकों और वित्तीय संस्थानों का बकाया कर्ज 45.5 बिलियन रुपये पर आ गया है जो वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में 92 बिलियन रुपये रहा था. 30 जून 2024 तक कंपनी के पास 181.5 बिलियन रुपये का कैश और बैंक बैलेंस रहा है. कंपनी ने बताया कि 30 जून 2024 तक उसपर सरकार का 2095.2 बिलियन रुपये बकाया है जिसमें 1392 बिलियन रुपये डेफर्ड स्पेक्ट्रम पेमेंट ऑब्लिगेशन और 703.2 करोड़ रुपये एजीआर लायबिलिटी शामिल है.   

नतीजो पर कंपनी के सीईओ अक्षय मूंद्रा ने कहा, हाल ही में इक्विटी के जरिए पैसे जुटाने के बाद हम 4जी कवरेज को बढ़ाने के साथ 5जी सर्विसेज लॉन्च करने की तैयारी में हैं.  उन्होंने बताया कि कैपिचल एक्सपेंडिचर का आर्डर दिया जा चुका है जिसपर कार्रवाई की जा रही है और इसके चलते डेटा कैपिसिटी में 15 फीसदी बढ़ोतरी आएगी और 4जी पोपुलेशन कवरेज में सितंबर 2024 तक 16 मिलियन का उछाल आने की संभावना है. 

ये भी पढ़ें 

सस्ता होगा कर्ज! महंगाई दर 5 साल के निचले स्तर पर, RBI के टोलरेंस बैंड के नीचे आई 3.54% पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Surf Excel और Vim में पाए गए हार्मफुल कैमिकल्स, दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा मामला
Surf Excel और Vim में पाए गए हार्मफुल कैमिकल्स, दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा मामला
क्रेडिट कार्ड पेमेंट पर लगा 1200 का जुर्माना? अब आया HDFC का बयान
क्रेडिट कार्ड पेमेंट पर लगा 1200 का जुर्माना? अब आया HDFC का बयान
FD Rates: इस बड़े बैंक ने घटा दी FD की ब्याज दरें, चेक करें नया इंटरेस्ट रेट
FD Rates: इस बड़े बैंक ने घटा दी FD की ब्याज दरें, चेक करें नया इंटरेस्ट रेट
SBI ग्राहक ध्यान दें, कैश निकालने के बदल गए नियम, लगेगा चार्ज
SBI ग्राहक ध्यान दें, कैश निकालने के बदल गए नियम, लगेगा चार्ज

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget