एक्सप्लोरर

Vi Share Price: वोडाफोन आइडिया ने निवेश के लिए एलन मस्क के स्‍टारलिंक से बातचीत की खबरों का किया खंडन, 5 फीसदी लुढ़का स्टॉक

Elon Musk Starlink: एलन मस्क के स्टारलिंक के निवेश किए जाने की खबरों के बीच वोडाफोन आइडिया के स्टॉक में दो ट्रेडिंग सत्र में 38 फीसदी का उछाल देखने को मिला था.

Vodafone Idea Share Price: वोडाफोन आइडिया ने कंपनी में एलन मस्क के स्टारलिंक के निवेश किए जाने की खबरों का खंडन किया है. वोडाफोन आइडिया ने स्टॉक एक्सचेंजों को रेग्यूलेटरी फाइलिंग में ये सूचित किया है. इस खबर के सामने आते ही वोडाफोन आइडिया का स्टॉक 5 फीसदी तक औंधे मुंह जा गिरा. फिलहाल शेयर 4.77 फीसदी की गिरावट के साथ 16.18 रुपये पर कारोबार कर रहा है. 

दो ट्रेडिंग सेशन में वोडाफोन आइडिया के शेयर में बड़ी तेजी के बाद एक जनवरी, 2024 को स्टॉक एक्सचेंजों ने बिजनेस वर्ल्ड में छपी खबर को लेकर कंपनी से स्पष्टीकरण मांगा था. इस खबर में ये कहा गया था कि एलन मस्क की स्टारलिंक वोडाफोन आइडिया में निवेश कर सकती है. जिसके बाद कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंजों के पास रेग्यूलेटरी फाइलिंग में सफाई दी है. 

वोडाफोन आइडिया ने कहा कि कंपनी नामित पार्टी के साथ कोई चर्चा नहीं कर रही है. इस न्यूज आइटम में किस आधार पर ये बातें कही गई है इसकी हमें जानकारी नहीं है. वोडाफोन आइडिया ने कहा कंपनी सेबी के लिस्टिंग रेग्यूलेशन के नियमों का पूरा पालन करेगी और प्राइस सेंसेटिव सूचनाओं से स्टॉक एक्सचेंजों को अवगत कराती रहेगी. 

शुक्रवार 29 दिसंबर 2023 से वोडाफोन आइडिया के स्टॉक में जोरदार तेजी देखने को मिली है. 28 दिसंबर को स्टॉक 13.25 रुपये पर क्लोज हुआ था. लेकिन उसके बाद अगले दो सत्र में स्टॉक में करीब 40 फीसदी का उछाल देखने को मिला और 1 जनवरी 2024 को शेयर एक वर्ष के हाई 18.40 रुपये पर जा पहुंचा. लेकिन वोडाफोन आइडिया की सफाई के बाद 2 जनवरी को स्टॉक 6.17 फीसदी तक गिरकर 15.95 रुपये तक जा गिरा. दरअसल पिछले कई महीने से बाजार में ये अफवाह है कि वोडाफोन आइडिया में अपनी 33 फीसदी हिस्सेदारी को भारत सरकार एलन मस्क के स्‍टारलिंक को बेच सकती है. 

फरवरी 2023 में वोडाफोन आइडिया पर भारत सरकार के 16,133 करोड़ रुपये के बकाये को इक्विटी के बदल दिया गया जिसके बाद सरकार वोडाफोन आइडिया में सबसे बड़ी स्टेकहोल्डर हो गई है. सरकार के पास वोडाफोन आइडिया के 33 फीसदी शेयर्स हैं. वोडाफोन आइडिया पर पर करीब 2.11 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है. कंपनी पर वित्तीय संकट ऐसा कि 5जी स्पेक्ट्रम लेने के बाद भी सर्विसेज लॉन्च नहीं कर पाई है. जबकि वोडाफोन आइडिया लगातार ग्राहक की गंवाती जा रही है. 

ये भी पढ़ें 

Budget 2024: लोकसभा चुनावों से पहले मोदी सरकार सैलरीड - पेंशनधारकों को दे सकती है सौगात, 75,000 रुपये किया जा सकता है स्टैंडर्ड डिडक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Flipkart: बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
दुकानदारों और व्यापारियों के लिए भी UPI फ्री, ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगी कोई फीस
दुकानदारों और व्यापारियों के लिए भी UPI फ्री, ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगी कोई फीस
पहली सैलरी मिलते ही कहां लगाएं पैसा? FD, RD या SIP में कौन है बेस्ट ऑप्शन
पहली सैलरी मिलते ही कहां लगाएं पैसा? FD, RD या SIP में कौन है बेस्ट ऑप्शन
'तलवार से मच्छर मारने जैसा काम', Amazon केस पर हाई कोर्ट की FDA को फटकार
'तलवार से मच्छर मारने जैसा काम', Amazon केस पर हाई कोर्ट की FDA को फटकार

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget