एक्सप्लोरर

Viksit Bharat @2047: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिखाया भारत को विकसित देश बनाने का प्लान, पोर्टल भी हुआ लॉन्च

Viksit Bharat @2047: आजादी के 100 साल पूरे होने यानी साल 2047 में भारत विकसित देश होने का लक्ष्य हासिल कैसे कर पाएगा, इसके लिए पीएम मोदी ने विकसित भारत @ 2047 प्लान पेश कर दिया है.

Viksit Bharat @2047: अगले 24 सालों तक यानी वर्ष 2047 तक भारत की तरक्की का रास्ता कैसे तय होगा, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी योजना का खाका सामने रख दिया है. साल 2047 तक भारत को विकसित देश के रूप में दुनिया के सामने लाने के लिए भारत का विजन डॉक्यूमेंट पेश किया जा चुका है. इसके साथ ही विकसित भारत प्रोग्राम की शुरुआत हो चुकी है.

युवाओं की मदद से भारत बनेगा विकसित देश

विकसित भारत @2047 या Viksit Bharat @2047 कार्यक्रम में पीएम मोदी ने अपने प्लान को देश के युवाओं के सामने पेश तो किया ही है. इसके अलावा उनसे भी आइडिया मांगे जा रहे हैं. इसे 'विकसित भारत @2047: वॉइस ऑफ यूथ' का नाम दिया गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या कहा

पीएम मोदी ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि ये आजादी का अमृतकाल है और भारत के लिए तरक्की की राह पर फर्राटा भरने का 'यही समय है-सही समय है.' पूरी युवा पीढ़ी इस समय अपनी ऊर्जा के माध्यम से देश को आगे ले जाने के लिए तैयार है. आजादी मिलने के समय जिस तरह युवा जोश ने देश को आगे बढ़ाया, ठीक उसी तरह अब युवाओं का लक्ष्य और संकल्प एक ही होना चाहिए कि- 'विकसित देश कैसे बनेगा भारत'.

ऐसा क्या करें कि भारत विकसित बनने के अपने मार्ग में तेजी से आगे बढ़े और इसके लिए देश की युवा ऊर्जा को ऐसे ही लक्ष्य के लिए चैनलाइज करना है. देश की यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर्स से भी पीएम मोदी ने कहा कि युवाओं के साथ शिक्षकों को भी 'विकसित भारत @ 2047' के लक्ष्य में योगदान देने के लिए आउट ऑफ द बॉक्स यानी अपने दायरे से बाहर जाकर सोचना होगा.

आइडिया और इंडिया में I सबसे पहले

पीएम मोदी ने कहा कि आइडिया और इंडिया में I सबसे पहले आता है और ये आइडिया ही सबसे कारगर तरीका होगा. विकसित भारत के विजन के तहत लॉन्च किए गए पोर्टल पर पांच अलग-अलग सुझाव दिए जा सकते हैं. सबसे बेहतरीन 10 सुझावों और आइडिया के लिए पुरस्कारों की भी व्यवस्था की गई है. उन्होंने कहा कि हमें ऐसी युवा पीढ़ी को विकसित करना है जो आने वाले समय में देशहित को सर्वोपरि रखते हुए भारत को तरक्की की राह पर सबसे आगे बनाए रख सके.

कहां आयोजित हुई 'विकसित भारत @2047' वर्कशॉप

सुबह 10.30 बजे से देश के सभी राजभवनों में इसके लिए वर्कशॉप आयोजित की जा रही है. इसमें सभी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर्स और कई आर्गेनाइजेशन के प्रमुख हिस्सा ले रहे हैं और कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जगह प्रसारित किया जा रहा है.
 
ये भी पढ़ें
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget