एक्सप्लोरर

Vande Bharat Train Production: वंदे भारत ट्रेनों के प्रोडक्‍शन बढ़ाने पर दिया जोर, जानिए क्या है रेलवे मंत्रालय का प्लान

रेलवे मंत्रालय ने वंदे भारत ट्रेन के प्रोडक्‍शन बढ़ाने के लिए कहा है. मंत्रालय को अगस्‍त 2023 तक कुल 69 वंदे भारत ट्रेन और तैयार करनी है.

Vande Bharat Train Production : देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन (Semi High Speed Train) के नाम से मशूहर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express Train) के प्रोडक्‍शन को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. रेलवे मंत्रालय (Railway Ministry) ने वंदे भारत ट्रेन के प्रोडक्‍शन को बढ़ाने पर जोर दिया है. जिससे तय समय पर निर्धारित 75 वंदेभारत ट्रेन रेलवे ट्रैक पर उतारी जा सकें. मंत्रालय को अगस्‍त 2023 तक कुल 69 वंदे भारत ट्रेन और तैयार करनी है. जिससे इसकी टारगेट संख्‍या 75 हो जाए. इसके लिए हर महीने वंदेभारत ट्रेनों की संख्‍या बढ़ाने को दिशा-निर्देश दिए है. 

क्या है प्लान 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय रेलवे (Indian Railway) में मौजूदा समय में प्रति माह 1 से 2 वंदेभारत ट्रेनों का प्रोडक्‍शन किया जा रहा है. आजादी के अमृत महोत्‍सव के कारण अगस्‍त 2023 तक वंदेभारत ट्रेनों की संख्‍या 75 करने का टारगेट बनाया गया है. इसके लिए हर महीने ट्रेनों का उत्‍पादन (Production of Trains) बढ़ाने की तैयारी की जा रही है. 

अभी 69 ट्रेनें बनानी होगी

मालूम हो कि वंदेभारत ट्रेनों का प्रोडक्‍शन आईसीएफ चेन्‍नई (ICF Chennai) में किया जा रहा है. आईसीएफ को अभी 69 ट्रेनें और बनानी हैं, इसके लिए हर महीने प्रोडक्‍शन बढ़ाने की जरूरत है. जिससे 75 ट्रेनों के टारगेट को पूरा किया जा सकेगा. 

इन रूटों पर दौड़ेगी ट्रेन 

देश में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 5 रूटों पर चल रही है. पहली वंदेभारत नई दिल्ली-वाराणसी के बची चली. दूसरी नई दिल्ली-श्री वैष्णो देवी माता, कटरा तीसरी गांधीनगर से मुंबई, चौथी नई दिल्ली से अंब अंदौरा स्टेशन हिमाचल और पांचवीं चेन्‍नई-मैसूरू के बीच चल रही है, जो दक्षिण भारत की पहली वंदेभारत है. छठवीं वंदेभारत ट्रेन हावड़ा और न्यू जलपाईगुड़ी चल रही है.

ट्रेन में क्या है खास

नई वंदे भारत एक्सप्रेस हल्की है और मात्र 52 सेकंड में 100 किमी की रफ्तार पकड़ सकती है. सभी वंदे भारत ट्रेनें पूरी तरह से वातानुकुलित हैं और उनमें स्वचालित दरवाजे हैं. वंदे भारत ट्रेन के चेयर को 180 डिग्री तक रोटेट किया है. ट्रेन में जीपीएस आधारित इंफॉर्मेशन सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, वैक्यूम टॉयलेट हैं. इसमें पावर बैकअप की भी व्यवस्था है. 

GPS और Wifi की सुविधा 

इस ट्रेन में जीपीएस सिस्टम (GPS System) और वाईफाई (Wifi)  भी लगा हुआ है. वहीं ट्रेन के एग्जीक्यूटिव क्लास में यात्रियों के लिए 360 डिग्री तक घूमने वाली कुर्सियां लगी हुई है. यह ट्रेन सुरक्षा कवच से लैस है. सफर के दौरान यात्री खुद को सुरक्षित महसूस करें, इसका पूरा ध्यान रखा गया है. इसमें पुश बटन स्टॉप की सुविधा भी दी है. किसी भी आपात स्थिति में ट्रेन को एक बटन दबाकर रोका जा सकता है

लग सकते है स्लीपर कोच

रेलवे मंत्रालय ने कहा कि स्लीपर कोच वाली वंदे भारत ट्रेन जल्द ही पटरियों पर दौड़ती नजर आएगी. रेलवे का प्लान है कि स्लीपर कोच वाली वंदे भारत ट्रेन साल 2023 में अप्रैल के महीने पटरियों पर दौड़ने लगे. ऐसे में यह ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस की तरह काम करेगी, जिसमें यात्रियों को स्लीपर एसी कोच की सुविधा भी मिलेगी. साथ ही वंदे भारत ट्रेन कई आधुनिक सुविधाओं को लैस होगी. 

यह भी पढ़ें-

Satya Nadella Meets PM Modi: पीएम मोदी से मिले माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्‍या नडेला, डिजिटल इंडिया पर हुई चर्चा, ट्वीट कर दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Finance Tips: 30000 की सैलरी में कैसे मैनेज होगा होम लोन और कार लोन, समझें पूरा गणित
Finance Tips: 30000 की सैलरी में कैसे मैनेज होगा होम लोन और कार लोन, समझें पूरा गणित
Goldman Sachs: पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का खतरा टला, क्रूड ऑयल से मिली राहत, GDP ग्रोथ का अनुमान भी बढ़ा
Goldman Sachs: पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का खतरा टला, क्रूड ऑयल से मिली राहत, GDP ग्रोथ का अनुमान भी बढ़ा
Gold- Silver Price Today: आज सोना खरीदना सही होगा क्या? जानें 24K, 22K, 18K सोने और चांदी का भाव
Gold- Silver Price Today: आज सोना खरीदना सही होगा क्या? जानें 24K, 22K, 18K सोने और चांदी का भाव
Bank Holiday Today: आज बैंक बंद है क्या, जानें 27 जून को आपके शहर में बैंक खुले हैं या नहीं
Bank Holiday Today: आज बैंक बंद है क्या, जानें 27 जून को आपके शहर में बैंक खुले हैं या नहीं

वीडियोज

Mahindra BE 6 (Pack 2) ownership review | Auto Live #mahindra #mahindrabe6
US Iran War: सिंगापुर के जहाज पर हमला | Trump | Hormuz | IRGC | Netanyahu
Maharashtra TET Paper Leak: TET का पेपर लीक! कल होने वाली परीक्षा हुई रद्द | TET Exam Cancelled
Ram Temple Donation Scam: राम मंदिर चोरी के आरोपियों के पड़ोसियों ने खोले बड़े राज ?| Champat
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:'विग लगाता था... इसलिए मरना था?' सिया का चौंकाने वाला दावा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बिल्कुल गलत...', कोलंबो में भारत-पाकिस्तान के बीच ट्रैक 2 डिप्लोमेसी पर आया राम माधव का बयान, जानें क्या बताया
'बिल्कुल गलत...', कोलंबो में भारत-पाकिस्तान के बीच ट्रैक 2 डिप्लोमेसी पर आया राम माधव का बयान, जानें क्या बताया
मुंबई में मुहर्रम जुलूस में जहर से भरे चूहे मारने वाले 14900 कैप्सूल जब्त, बड़ी साजिश की आशंका
मुंबई में मुहर्रम जुलूस में जहर से भरे चूहे मारने वाले 14900 कैप्सूल जब्त, बड़ी साजिश की आशंका
भारत की हार पर रवींद्र जडेजा के कोच ने दिया बड़ा बयान, जो कहा वो भारतीय फैंस को जानना चाहिए
भारत की हार पर रवींद्र जडेजा के कोच ने दिया बड़ा बयान, जो कहा वो भारतीय फैंस को जानना चाहिए
भारत के दौरे पर कब आएंगे डोनाल्ड ट्रंप? इंडिया-US डील पर बातचीत के बीच सर्जियो गोर ने बता दिया पूरा प्लान
भारत के दौरे पर कब आएंगे डोनाल्ड ट्रंप? इंडिया-US डील पर बातचीत के बीच सर्जियो गोर ने बता दिया पूरा प्लान
Welcome To The Jungle Records: 'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को देना पड़ेगा टैक्स? ईरान और अमेरिका की बातचीत के बीच ओमान ने दिया ये बयान
होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को देना पड़ेगा टैक्स? ईरान और अमेरिका की बातचीत के बीच ओमान ने दिया ये बयान
Video: जंगल में टाइगर्स की खूनी जंग, दरिंदों की दहाड़ से गूंजा जंगल- वीडियो देख छूट जाएंगे पसीने
जंगल में टाइगर्स की खूनी जंग, दरिंदों की दहाड़ से गूंजा जंगल- वीडियो देख छूट जाएंगे पसीने
अब Maruti ला रही सबसे छोटी और सस्ती SUV, टाटा पंच को देगी कड़ी टक्कर, जानिए डिटेल्स
अब Maruti ला रही सबसे छोटी और सस्ती SUV, टाटा पंच को देगी कड़ी टक्कर, जानिए डिटेल्स
Embed widget