एक्सप्लोरर

Vande Bharat Express: वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों के मनोरंजन का रखा जा रहा पूरा ध्यान, जानिए क्या हैं खास फीचर्स

Vande Bharat: अभी हाल ही में दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का उद्घाटन किया गया है. इन ट्रेनों में यात्रियों के लिए मनोरंजन फीचर्स भी शामिल किए गए हैं. जानिए क्या है खास.

Vande Bharat Express Train Facility : अभी हाल ही में वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) की जोड़ी यानि दो ट्रेनों (Train) को एक साथ शुरू किया गया है. ये ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस के अपग्रेडेड वर्जन (Vande Bharat 2.0) है. इन ट्रेनों को मुंबई-सोलापुर (Mumbai-Solapur) और मुंबई-साईं नगरी शिरडी (Mumbai-Sai Nagari Shirdi) के लिए शुरू किया गया है. इस ट्रेन में आरामदायक सफर के साथ यात्रियों के लिए मनोरंजन का भी पूरा ध्यान रखा गया है. जानिए भारतीय रेलवे (Indian Railways) की तरफ चलाई जा रही वंदे भारत ट्रेनों में क्या खास सुविधा और नए फीचर्स शामिल किये गए है. देखें पूरी डिटेल्स..

मनोरंजन का रखा ध्यान

भारतीय रेलवे की ओर से नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में अपग्रेडेड वर्जन को जोड़ा गया है, इसमें यात्रियों को पहले वाली ट्रेनों की तुलना में काफी सुविधाजनक और आरामदायक सफर करने का मौका दिया जा रहा है. रेलवे ने यात्रियों के मनोरंजन का पूरा ध्यान रखा है.

सांप-सीढ़ी का खेल ऑफर

वंदे भारत एक्सप्रेस 2.0 में यात्रियों को लोकप्रिय बोर्ड गेम सांप और सीढ़ी खेल ऑफर किया है. आपने घरों में खूब सांप और सीढ़ी खेल खेला होगा, लेकिन वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर के दौरान मिलने वाला बोर्ड गेम कुछ अलग है. इसमें सांप के साथ आपको सीढ़ी नहीं, बल्कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की तस्वीर दिखाई देगी. इसमें जगह-जगह पर नंबर के साथ ट्रेन के स्टॉपेज के नाम लिखे गए हैं. जो देखने में काफी रोचक लगते है. इसे पहली बार मुंबई-सोलापुर और मुंबई-साईंनगरी शिरडी मार्ग पर चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में ऑफर किया जा रहा है.

ये है सबसे खास फीचर्स

मुंबई-सोलपुर और मुबई-साईनगरी शिरडी पर चलने वाली इन ट्रेनों में घाट सेक्शन के कारण कई सारे अपग्रेड किए गए है. इस वजह से बिना बैंकर इंजन लगाए भोर घाट और थाल घाट पर कोई भी ट्रेन अब तक नहीं चढ़ पाती थी. लेकिन नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अपनी पावर के दम पर घाट सेक्शन में सफर तय कर रही है.

हर कोच में इमरजेंसी लाइटिंग

वंदे भारत ट्रेनों में ऑटोमैटिक प्लग डोर (Automatic Plug Doors), टच-फ्री स्लाइडिंग डोर (Touch-Free Sliding Doors), एग्जीक्यूटिव क्लास (Executive Class) में रिवॉल्विंग सीट (Revolving Seats), हर कोच में 32 इंच पैसेंजर इंफॉर्मेशन और इंफोटेनमेंट सिस्टम, हर कोच में इमरजेंसी लाइटिंग, इमरजेंसी टॉक-बैक यूनिट, बेहतर हीट वेंटिलेशन, यूवी लैंप, दिव्यांगजन यात्रियों के लिए विशेष शौचालय, बायो वैक्यूम शौचालय, 4 प्लेटफॉर्म साइड कैमरे, कवच जैसे कई फीचर्स शामिल किये है. 

मुंबई से सोलापुर के लिए इतना लग रहा समय 

वंदे भारत एक्सप्रेस देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और प्रमुख कपड़ा शहर सोलापुर के बीच 455 किलोमीटर की दूरी 6 घंटे 30 मिनट में तय हुआ है. इससे दोनों शहरों के बीच सम्पर्क में सुधार होगा और सोलापुर में सिद्धेश्वर, अक्कलकोट, तुलजापुर, पंढरपुर और पुणे जिले में आलंदी जैसे महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों की यात्रा करने में सुविधा मिल सकेगी.

मुंबई-शिरडी के लिए 2 घंटे कम लगेंगे 

वंदे भारत एक्सप्रेस से मुंबई-साईनगर शिरडी के बीच वर्तमान में लगने वाले समय से लगभग 2 घंटा कम हो गए है. मुंबई से नासिक, त्र्यंबकेश्वर और शनि शिंगणापुर के तीर्थ स्थलों के लिए 343 किलोमीटर की यात्रा करने में 5 घंटे 25 मिनट का समय लग रहा है.

ये भी पढ़ें

Bank Holidays in February: इस हफ्ते बैंक का जरूरी काम समय पर निपटाएं, नहीं तो आएगी दिक्कत, देखें कब रहेगी छुट्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget