एक्सप्लोरर

Oracle की बड़ी छंटनी! एक झटके में 30 हजार नौकरी खत्म, 40% से ज्यादा भारतीय शामिल, अब क्या होगा?

Oracle Layoff: दुनिया की बड़ी टेक कंपनी ओरेकल ने बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है. कंपनी ने सिर्फ भारत में करीब 12000 कर्मचारियों की छंटनी की है, जो कुल छंटनी का 40 फीसदी है.

Oracle Layoff: अमेरिकी आईटी कंपनी ओरेकल (Oracle) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने भारत में लगभग 12000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है और आने वाले एक महीने में एक और बड़े स्तर की छंटनी की संभावना जताई जा रही है. कंपनी ने दुनियाभर में जितने लोगों को नौकरी से निकाला है, उनमें भारतीय कर्मचारियों की संख्या 40 फीसदी से ज्यादा है.

बड़ी बात यह है कि वैश्विक स्तर पर कंपनी ने करीब 30000 कर्मचारियों की छंटनी की है. इस जानकारी की पुष्टि छंटनी से प्रभावित कर्मचारियों ने की है. बताया जा रहा है कि भारत में ओरेकल के कुल कर्मचारियों की संख्या लगभग 30000 बताई जा रही है, जिनमें से बड़ी संख्या इस फैसले से प्रभावित हुई है. हालांकि, कंपनी ने इस पूरे मामले पर आधिकारिक तौर पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है.

कर्मचारियों की छंटनी के बाद अब क्या होगा?

कंपनी के कर्मचारियों को भेजे गए ईमेल में कहा गया है कि संगठन में कुछ बदलाव किए जा रहे हैं, जिसके चलते ऑपरेशन्स को सरल बनाने का फैसला लिया गया है. इसके परिणामस्वरूप कई पदों को समाप्त किया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों की नौकरी पर असर पड़ा है. छंटनी के बाद कर्मचारियों के लिए एक सेवरेंस पैकेज भी घोषित किया गया है.

इसके तहत एक साल की सेवा पूरी कर चुके कर्मचारियों को 15 दिन की सैलरी दी जाएगी. इसके अलावा टर्मिनेशन डेट तक की सैलरी, लीव इनकैशमेंट, पात्रता के अनुसार ग्रेच्युटी और एक महीने के नोटिस पीरियड की सैलरी भी शामिल है. कंपनी ने अतिरिक्त तौर पर दो महीने की सैलरी देने का भी प्रस्ताव रखा है, लेकिन यह पैकेज केवल उन कर्मचारियों के लिए है जो आपसी सहमति से इस्तीफा देते हैं.

छंटनी पर सवाल, भारतीय कर्मचारियों पर ज्यादा असर

इस बीच कंपनी के एक पूर्व कर्मचारी मेरुगु श्रीधर ने दावा किया कि उन्हें पहले ही नौकरी से निकाला जा चुका है. उन्होंने बताया कि अमेरिका में कड़े श्रम कानूनों के चलते वहां स्थानीय कर्मचारियों की तुलना में भारतीय कर्मचारियों पर ज्यादा असर पड़ा है. कुल मिलाकर, Oracle की यह छंटनी न सिर्फ भारत बल्कि वैश्विक स्तर पर आईटी सेक्टर के लिए एक बड़ी चिंता का विषय बनती जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर पर सबसे नया अपडेट, न्यूनतम बेसिक सैलरी में 92% से 283% तक उछाल की उम्मीद
फिटमेंट फैक्टर पर सबसे नया अपडेट, न्यूनतम बेसिक सैलरी में 92% से 283% तक उछाल की उम्मीद
LPG Price Hike: एलपीजी गैस सिलेंडर और होगा महंगा, केंद्र सरकार ने कर दिया साफ, कारण भी बता दिया
LPG Price Hike: एलपीजी गैस सिलेंडर और होगा महंगा, केंद्र सरकार ने कर दिया साफ, कारण भी बता दिया
Rajesh Exports: गबन- हेराफेरी के आरोपों के बीच लगातार तीसरे दिन गिरे राजेश एक्सपोर्ट्स के शेयर, PLI स्कीम से भी हटाई जा सकती है कंपनी
गबन- हेराफेरी के आरोपों के बीच लगातार तीसरे दिन गिरे राजेश एक्सपोर्ट्स के शेयर, PLI स्कीम से भी हटाई जा सकती है कंपनी
ब्लैक मंडे: शेयर बाजार में हाहाकार! 800 अंक टूटा सेंसेक्स, निवेशकों के डूबे 500000 करोड़
ब्लैक मंडे: शेयर बाजार में हाहाकार! 800 अंक टूटा सेंसेक्स, निवेशकों के डूबे 500000 करोड़
Advertisement

वीडियोज

Bollywood News: रामायणम का फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फर्स्ट लुक टीजर प्लान, रणबीर बने भगवान राम (08.06.26)
YRKKH:😯Armaan और Abhira की नई शुरुआत, मुश्किलों के बीच टेम्पो में बसाया अपना संसार #sbs
Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तकलीफ में बैठे हुए थे अखिलेश यादव', INDIA गठबंधन की बैठक पर बीजेपी पहला रिएक्शन, कहा- ड्रामा चल रहा...
'तकलीफ में बैठे हुए थे अखिलेश यादव', INDIA गठबंधन की बैठक पर BJP रिएक्शन, कहा- ड्रामा चल रहा...
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
'7 लाख मिलेंगे... कॉम्प्रोमाइज करोगी तो...', 'जोधा अकबर' की एक्ट्रेस का कास्टिंग काउच पर खुलासा
'7 लाख मिलेंगे... कॉम्प्रोमाइज करोगी तो...', 'जोधा अकबर' की एक्ट्रेस का कास्टिंग काउच पर खुलासा
'जहाज में भर रहा पानी, लाइफ बोट पर आग', हॉर्मुज में अमेरिकी नेवी का घातक अटैक, संकट में 24 भारतीयों की जान!
'जहाज में भर रहा पानी, लाइफ बोट पर आग', US नेवी का घातक अटैक, संकट में 24 भारतीयों की जान!
अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन से हराकर भारतीय कप्तान शुभमन गिल का बड़ा बयान, बोले- 'ये जीत हमारे लिए...'
अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन से हराकर गिल का बड़ा बयान, बोले- 'ये जीत हमारे लिए...'
INDIA Bloc Meeting: ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में क्या कहा? बैठक से बाहर आई बड़ी खबर
ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में क्या कहा? बैठक से बाहर आई बड़ी खबर
Audi या BMW नहीं बल्कि इस बॉलीवुड एक्टर ने खरीदी Tata Sierra, जानिए कैसे हैं गाड़ी के फीचर्स?
Audi या BMW नहीं बल्कि इस बॉलीवुड एक्टर ने खरीदी Tata Sierra, जानिए कैसे हैं गाड़ी के फीचर्स?
Airport Storm Viral Video: तूफान ने तितर-बितर कर दिया पूरा एयरपोर्ट, खुद ही चलने लगा बोर्डिंग रैप, देखें वायरल वीडियो
तूफान ने तितर-बितर कर दिया पूरा एयरपोर्ट, खुद ही चलने लगा बोर्डिंग रैप, देखें वायरल वीडियो
Embed widget