एक्सप्लोरर

US GDP Data: दूसरी तिमाही में 2.1 फीसदी के दर से बढ़ी अमेरिका की जीडीपी, जॉबलेस क्लेम में आया उछाल

US GDP: अमेरिकी अर्थव्यवस्था का ग्रोथ रेट दूसरी तिमाही में बेहतर रहा है पर सरकार का शटडाउन चुनौती बना हुआ है.

US GDP Data: 2023 की दूसरी तिमाही में अमेरिका (United States) का जीडीपी (Gross Domestic Product) 2.1 फीसदी के दर से बढ़ा है. यूएस ब्यूरो ऑफ इकोनॉमिक एनालिसिस (US Bureau of Economic Analysis) ने ये फाइनल डेटा जारी किया है. जीडीपी का ये आंकड़ा बाजार के अनुमान के मुताबिक आया है. पहली तिमाही में जीडीपी 2.2 फीसदी रही है जो पहले 2 फीसदी रिपोर्ट किया गया था. 

ब्यूरो ऑफ इकोनॉमिक एनालिसिस (BEA) ने कहा कि ये अपडेट मुख्य रूप से उपभोक्ता खर्च में गिरावट को दर्शाता है, जो नॉन-रेसिडेंशियल फिक्स्ड  इंवेस्टमेंट, एक्सपोर्ट्स और इन्वेंट्री निवेश में बढ़ोतरी से आंशिक रूप से ऑफसेट था. 

रॉयटर्स के मुताबिक, जीडीपी रिपोर्ट तैयार करने वाली सरकारी एजेंसी ने कहा कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि अवशिष्ट मौसमी, जिसने कई साल पहले जीडीपी डेटा को प्रभावित किया था, कोई मुद्दा था. अमेरिका में जॉबलेस क्लेम की संख्या 23 सितंबर को खत्म हुए हफ्ते में बढ़कर 2.04 लाख पर जा पहुंची है जो पिछले हफ्ते में 2.02 लाख रही थी. 

बहरहाल अमेरिकी अर्थव्यवस्था का ग्रोथ रेट दूसरी तिमाही में बेहतर रहा है और इस तिमाही में भी इसके बेहतर रहने की उम्मीद है. लेकिन सरकार का शटडाउन और ऑटो वर्कर के हड़ताल के कारण 2023 में आउटलुक पर असर पड़ने की संभावना है. 

लेबर मार्केट में सख्ती बरकरार है. नए अनएम्पलॉयमेंट क्लेम के लिए अमेरिकी नागरिकों की तरफ से फाइलिंग पिछले हफ्ते बढ़ी है. कई जानकारों का मानना है कि अर्थव्यवस्था के जुझारूपन और सख्त लेबर मार्केट के चलते फेडरल रिजर्व नवंबर महीने में ब्याज दरें फिर से बढ़ा सकता है. हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि अर्थव्यवस्था पर मंडला रहे काले बादल के चलते अमेरिकी सेंट्रल बैंक सख्त मॉनिटरी पॉलिसी को फिलहाल के लिए छोड़ भी सकता है. 

वहीं इस खबर के बीच अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी देखी जा रही है. डाओ जोंस 76 अंकों के उचाल के साथ तो नैसडैक 34 अंकों की तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहा है. 

ये भी पढ़ें 

Crude Oil Price: 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचा कच्चा तेल, जुलाई से सितंबर तिमाही में 30% तक बढ़ी कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
Real Estate: जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget