एक्सप्लोरर

US Inflation Data: अमेरिका में बढ़ गई महंगाई, सस्ते कर्ज की उम्मीदों पर फिर सकता है पानी, औंधे मुंह गिरा बाजार

US Stock Market: अमेरिका में मार्च महीने में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स में बढ़ोतरी के बाद वहां के शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं.

US Inflation Data: अमेरिका में महंगे कर्ज से राहत मिलने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है. मार्च महीने में अमेरिका में महंगाई दर में इजाफा देखने को मिला है. पेट्रोल और शेल्टर कॉस्ट में उछाल जिसमें रेंट शामिल है उसमें इजाफा होने के चलते साल दर साल कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (consumer price index) में 0.4 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है. मार्च महीने में साल दर साल बेसिस पर कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स बढ़कर 3.5 फीसदी पर जा पहुंची है. फरवरी महीने में महंगाई दर में 3.2 फीसदी का उछाल देखने को मिला था.  

अमेरिका के लेबर डिपार्टमेंट ने बुधवार 10 अप्रैल 2024 को महंगाई दर का आंकड़ा जारी किया है. महंगाई दर में बढ़ोतरी में बड़ा योगदान पेट्रोल के साथ शेल्टर का रहा है जिसमें रेंट शामिल है. अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ने 2 फीसदी तक महंगाई दर लाने का लक्ष्य रखा हुआ है. जून महीने में फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें घटाने की संभावना जताई जा रही थी. फेड रिजर्व ने 2024 में तीन बार ब्याज दरें घटाने के संकेत दिए हैं. लेकिन महंगाई दर में उछाल के साथ जून महीने में ब्याज दरों में कमी की संभावनाएं अब धुमिल होती नजर आ रही है. रॉयटर्स ने 0.3 फीसदी महंगाई दर में इजाफा का अनुमान जताया था. और साल दर साल 3.4 फीसदी रहने का अनुमान था. जून 2022 में महंगाई दर में साल दर साल 9.1 फीसदी का इजाफा देखने को मिला था उसके बाद महंगाई दर में कमी आई थी. 

जून 2024 में फेड रिजर्व की बैठक में ब्याज दरें घटाये जाने की संभावना जताई जा रही थी. पर महंगाई दर में इजाफे के चलते वहां के शेयर बाजार में जोरदार गिरावट देखी जा रही है. डाओ जोंस 1.18 फीसदी या 458 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. नैसडैक 180 अंक या 1.13 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. वहीं एस एंड पी 500 1.06 फीसदी या 55 अंक नीचे गिरकर ट्रेड कर रहा है. महंगाई के बढ़ने के चलते ब्याज दरों में कमी की संभावना टलने के आसार के चलते शेयर बाजार में गिरावट देखी जा रही है.  

ये भी पढ़ें 

Anil Ambani News: DMRC मामले में सुप्रीम कोर्ट से अनिल अंबानी के लिए आई बुरी खबर, 20% गिरा रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर का स्टॉक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है
क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है
Online Delivery: 10 मिनट डिलीवरी का दूसरा चेहरा, शिकायतों का लगा अंबार
10 मिनट डिलीवरी का दूसरा चेहरा, शिकायतों का लगा अंबार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget