एक्सप्लोरर

US Inflation Data: अमेरिका में सितंबर महीने में 8.2 फीसदी रही महंगाई, कर्ज हो सकता है और महंगा

US Inflation Data: अगस्त महीने में महंगाई दर 7.8 फीसदी रहा था. यानि अगस्त के मुकाबले महंगाई दर 0.4 फीसदी की बढ़ोतरी आई है. 

US Inflation Data: अमेरिका में फिर से महंगाई 40 साल के उच्चतम स्तरों पर जा पहुंचा है. गुरुवार को जारी किए आंकड़े के मुताबिक खाने-पीने, रहने और मेडिकल केयर पर खर्च में बढ़ोतरी के चलते सितंबर महीने में महंगाई दर 8.2 फीसदी पर जा पहुंची है. अगस्त महीने में महंगाई दर 7.8 फीसदी रहा था. यानि अगस्त के मुकाबले महंगाई दर 0.4 फीसदी की बढ़ोतरी आई है. 

हालांकि बीते वर्ष सितंबर 2021 में अमेरिका में महंगाई दर 8.3 फीसदी रहा था उसके मुकाबले सितंबर 2022 में महंगाई दर 0.1 फीसदी कम रहा है. महंगाई दर के इस आंकड़े के बाद ब्याज दरे बढ़ने की संभावना और बढ़ गई है. नवंबर महीने में फेजरल रिजर्व की बैठक होगी जिसमें माना जा रहा है कि फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में और भी इजाफा कर सकता है.  

आंकड़ों के मुताबिक कोर कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स जिसमें फूड और एनर्जी शामिल नहीं है वो बढ़कर 6.6 फीसदी पर जा पहुंचा है. जो 1982 के बाद सबसे ज्यादा है. सितंबर महीने में मोटर व्हीकल इंश्योरेंस, हाउसहोल्ड फर्निशिंग्स और शिक्षा की महंगी हुई है. वहीं यूज्ड कार और कपड़ों की कीमतों में कमी आई है.  

सितंबर महीने में फेड रिजर्व ने लगातार तीसरी बार 0.75 फीसदी ब्याज दरें बढ़ाने का फैसला किया था. फेड रिजर्व महंगाई दर को 2 फीसदी के करीब लाना चाहता है लेकिन ये अभी दूर की कोड़ी बनी हुई है. 

बहरहाल महंगाई के साथ अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर मंदी का साया भी मंडरा रहा है. आईएमएफ ने कहा कि दुनिया को अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर अभी और भी बुरे दौर का सामना करना पड़ सकता है और  2023 में मंदी जैसे हालात पैदा हो सकते हैं. अमेरिका, यूरोपीय यूनियन और चीन में विकास की रफ्तार थम सकती है.

आईएमएफ के मुताबिक 2022 में अमेरिकी अर्थव्यवस्था का ग्रोथ रेट 1.6 फीसदी रहने का अनुमान है. तो 2023 में ये घटकर 1 फीसदी तक गिर सकता है. जबकि 2021 में अमेरिका का जीडीपी 5.7 फीसदी रहा था. अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी माना कि मंदी देश में आ सकती है लेकिन अमेरिकी अर्थव्यवस्था इतनी मजबूत है कि इन चुनौतियों का सामना करने में उसे कोई दिक्कत नहीं आएगी. 

ये भी पढ़ें 

India In Debt Trap: भारत पर बढ़ता जा रहा कर्ज का बोझ, 2022 के आखिर तक GDP का 84% रह सकता है कर्ज का अनुपात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM CARES Fund: 8452 करोड़ में से 93% रकम FD में, कहां कितना हुआ खर्च?
PM CARES Fund: 8452 करोड़ में से 93% रकम FD में, कहां कितना हुआ खर्च?
Zepto-Zomato से खाना मंगाना महंगा, मिनिमम ऑर्डर पर नए नियम जारी
Zepto-Zomato से खाना मंगाना महंगा, मिनिमम ऑर्डर पर नए नियम जारी
6 साल में कैसे खत्म होगा 15 साल का होम लोन, जानें पैसे बचाने का आसान तरीका
6 साल में कैसे खत्म होगा 15 साल का होम लोन, जानें पैसे बचाने का आसान तरीका
दाल-चावल बेचकर महीने के 2 लाख कमा रहा शख्स, गांव में छोटी सी है दुकान
दाल-चावल बेचकर महीने के 2 लाख कमा रहा शख्स, गांव में छोटी सी है दुकान

वीडियोज

Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा
Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget