एक्सप्लोरर

US Rate Hike: महंगे ब्याज से अभी नहीं मिलेगी राहत, फेड रिजर्व के चेयरमैन ने दिया ये संकेत

Fed Reserve Rate Hike: दशकों की सबसे ज्यादा महंगाई को काबू करने के लिए दुनिया भर में ब्याज दरें बढ़ाई जा रही हैं. ऐसा लग रहा था कि अब इसकी रफ्तार कम हो सकती है, लेकिन अब ऐसा होने की संभावना कम है.

Interest Rate Hike: दुनिया भर के सेंट्रल बैंक्स (Central Banks) कई दशकों की सबसे ज्यादा महंगाई (Record High Inflation) को नियंत्रित करने के लिए लगातार ब्याज दरों को बढ़ा (Interest Rate Hike) रहे हैं. पिछले एक साल के दौरान लगभग सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं ब्याज दरों में तेज बढ़ोतरी के दौर से गुजरी हैं. इसके बाद ऐसा लग रहा था कि नए साल में ब्याज दरों के बढ़ने की रफ्तार कुछ कम हो सकती है. हालांकि अब यह उम्मीद कमजोर पड़ रही है.

महंगाई के इस ट्रेंड का असर

अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ने तो इस बारे में साफ इशारा किया है. फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने मंगलवार को कहा कि ब्याज दरें केंद्रीय बैंक के नीति निर्धारकों के अनुमान की तुलना में ज्यादा तेज बढ़ सकती हैं. उन्होंने अर्थव्यवस्था को लेकर भी बातें की. पॉवेल ने ब्याज दरें बढ़ाने की इस मजबूरी के लिए महंगाई के बदले ट्रेंड को जिम्मेदार बताया.

महंगी दरों का होगा ये असर

फेड रिजर्व चेयरमैन ने कहा कि पिछले साल यानी 2022 के अंत में महंगाई ने नरम पड़ने के जो संकेत दिए थे, वह इस साल यानी 2023 में पलट रहा है. इसके लिए उन्होंने 2023 के महंगाई के शुरुआती आंकड़ों का हवाला दिया. उन्होंने कहा कि महंगाई फिर से बढ़ने लगी है, जो कुछ महीने पहले कम होने लग गई थी. ऐसे में इसे काबू करना जरूरी है और इसके लिए ब्याज दरों को बढ़ाना होगा. अगर ब्याज दरें बढ़ाई जाती हैं, तो इसका सीधा असर अर्थव्यवस्था के बढ़ने की रफ्तार पर होगा. महंगी ब्याज दरें आर्थिक वृद्धि दर के मोर्चे पर चुनौतियों को बढ़ा सकती हैं.

पॉवेल की ये है मजबूरी

पॉवेल इस सप्ताह अमेरिकी संसद के सामने पेश होने वाले हैं. इससे पहले उन्होंने कहा, ताजा आर्थिक आंकड़े अनुमान से अलग आए हैं, जो अंतत: इशारा करते हैं कि ब्याज दरों में वृद्धि पहले के अनुमानों से ज्यादा हो सकती है. अगर ये आंकड़े कहते हैं कि ब्याज दरों को तेज बढ़ाना जरूरी है, तो ऐसे में हमें इसकी रफ्तार बढ़ाने के लिए तैयार होना पड़ेगा.

रिजर्व बैंक पर भी होगा असर

आपको बता दें कि अमेरिकी सेंट्रल बैंक यानी फेडरल रिजर्व के फैसलों का असर दुनिया भर के तमाम सेंट्रल बैंकों पर पड़ता है और रिजर्व बैंक भी इससे अछूता नहीं है. फेडरल रिजर्व के अप्रत्याशित कदमों के कारण ही पिछले साल मई में रिजर्व बैंक ने अचानक एमपीसी की बैठक बुलाकर ब्याज दरों को बढ़ाने की शुरुआत की थी. उसके बाद से अब तक कई चरणों में रेपो रेट को बढ़ाया जा चुका है. ऐसा माना जा रहा था कि अब रिजर्व बैंक ब्याज दरों को बढ़ाने के ट्रेंड पर ब्रेक लगा सकता है. हालांकि पॉवेल के इशारे ने इस अनुमान को कमजोर किया है. असका मतलब हुआ कि रिजर्व बैंक भी ब्याज दरों को अभी और बढ़ाने के लिए मजबूर हो सकता है. अगर ऐसा होता है तो लोगों को अभी और महंगे ब्याज की समस्या का सामना करना होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाते में जमा किए 54 लाख कैश, फिर भी नहीं लगा टैक्स, केस जीत गया प्रॉपर्टी डीलर
खाते में जमा किए 54 लाख कैश, फिर भी नहीं लगा टैक्स, केस जीत गया प्रॉपर्टी डीलर
Mc D ने लॉन्च किया व्रत वाला बर्गर, किन चीजों से बना है?
Mc D ने लॉन्च किया व्रत वाला बर्गर, किन चीजों से बना है?
Real Estate: फ्लैट खरीदार दें ध्यान, मुंबई में बिल्डरों को हो गई 2 साल की जेल
फ्लैट खरीदार दें ध्यान, मुंबई में बिल्डरों को हो गई 2 साल की जेल
AC, फ्रिज, पंखे और गीजर के बढ़ेंगे दाम, महंगा हो गया ये एक सामान
AC, फ्रिज, पंखे और गीजर के बढ़ेंगे दाम, महंगा हो गया ये एक सामान

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget