एक्सप्लोरर

UPI: दुकानदारों को डिजिटल पेमेंट करने में यूपीआई का जमकर हो रहा यूज, पर्सन-टू-मर्चेट ट्रांजेक्शन में जोरदार बढ़त

UPI Payments: अगस्त में देश में यूपीआई पेमेंट्स का आंकड़ा 10 अरब के पार पहुंच गया है और इसमें मुख्य तौर पर ग्राहक से सीधा दुकानदारों यानी पर्सन-टू-मर्चेंट को होने वाले लेनदेन का अनुपात बढ़ा है.

UPI Payments: अगस्त 2023 में देश में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) पेमेंट का आंकड़ा बढ़कर 10 अरब के आंकड़े को पार कर गया है और इस खबर के आधार पर साफ तौर पर कहा जा सकता है कि भारत यूपीआई लेनदेन के मामले में विश्व गुरू बना हुआ है. अब इसी पेमेंट को लेकर एक ऐसी खबर आई है जो दिखाती है कि देश के आम ग्राहकों के लिए यूपीआई पेमेंट इस समय सबसे ज्यादा आसानी से इस्तेमाल होने वाला माध्यम बन चुका है और इसकी लोकप्रियता दिनोंदिन बढ़ती जा रही है.

UPI पेमेंट्स में पर्सन-टू-मर्चेंट ट्रांजेक्शन्स की बढ़ी संख्या

एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है कि यूपीआई के जरिये डिजिटल पेमेंट की संख्या अगस्त में कई गुना बढ़कर 10 अरब होने के पीछे पर्सन-टू-मर्चेंट ट्रांजेक्शन्स की बड़ी भूमिका रही है. इसका मतलब है कि ग्राहकों से दुकानदारों (पी2एम) को किए जाने वाले ट्रांजेक्शन में यूपीआई का योगदान सबसे तेजी से बढ़ रहा है. वर्ल्डलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक ये जानकारी मिली है.

वर्ल्डलाइन की रिपोर्ट क्या कहती है

अगस्त में देश में यूपीआई पेमेंट्स का आंकड़ा 10 अरब के पार पहुंच गया है और इसमें मुख्य तौर पर ग्राहक से सीधा दुकानदारों को होने वाले लेनदेन का अनुपात बढ़ा है. जनवरी 2018 में यूपीआई से 15.1 करोड़ लेनदेन किए गए थे और यह संख्या जून, 2023 में बढ़कर 9.3 अरब हो गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी 2022 में पी2एम का हिस्सा कुल यूपीआई लेनदेन में 40.3 फीसदी था जो रेश्यो डेढ़ साल में बढ़कर जून, 2023 में 57.5 फीसदी पर पहुंच हो गया है.

इस अनुपात के आगे भी बढ़ने का उम्मीद है क्योंकि यूपीआई ट्रांजेक्शन्स से भेजी जाने वाली एवरेज रकम का छोटा होता साइज भी भविष्य में इसके विस्तार का संकेत दे रहे हैं. यानी अब ग्राहक या कस्टमर्स छोटी राशि के भी पेमेंट्स यूपीआई के जरिए कर रहे हैं. पी2एम लेनदेन में हुई जबर्दस्त तेजी के पीछे ये एक बड़ा कारण है कि ग्राहक छोटी से छोटी राशि जैसे 10 रुपये का पेमेंट भी यूपीआई के जरिए कर सकते हैं.

आंकड़ो से समझें

2022 की जनवरी में यूपीआई से पी2एम लेनदेन का औसत आकार यानी ऐवरेज साइज 885 रुपये था जो जून 2023 में घटकर 653 रुपये रह गया है. ये दिखाता है कि अब लोग कम पैसों का लेनदेन भी यूपीआई के जरिये करना पसंद कर रहे हैं. 

नेशनल हाईवे पर भी टोल पेमेंट यूपीआई के जरिए ज्यादा हो रहा

वर्ल्डलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, नेशनल हाईवे पर इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन के इस्तेमाल ने टोल पेमेंट के तरीके को काफी हद तक बदल दिया है. यूपीआई इस पेमेंट में भी बाजी मार रहा है. नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर टोल के पेमेंट के लिए यूपीआई ट्रांजेक्शन्स का प्रमुख रूप से इस्तेमाल हो रहा है.

ये भी पढ़ें

Mukesh Ambani Children Salary: मुकेश अंबानी की राह पर चले उनके बच्चे, नहीं लेंगे कोई वेतन; सिर्फ मिलेगी ये फीस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Price: 1 अगस्त से बदलेंगे गैस सिलेंडर के दाम, जानें महंगा होगा या सस्ता?
1 अगस्त से बदलेंगे गैस सिलेंडर के दाम, जानें महंगा होगा या सस्ता?
पर्सनल लोन से पहले इंटरेस्ट कैलकुलेटर का इस्तेमाल करना क्यों जरूरी है?
पर्सनल लोन से पहले इंटरेस्ट कैलकुलेटर का इस्तेमाल करना क्यों जरूरी है?
भारत का 1 रुपया नेपाल में कितना होता है?
भारत का 1 रुपया नेपाल में कितना होता है?
सावधान! Bank of Baroda का 1TB डेटा लीक, हैकर्स के हाथ ग्राहकों की डिटेल्स!
सावधान! Bank of Baroda का 1TB डेटा लीक, हैकर्स के हाथ ग्राहकों की डिटेल्स!

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
Nitin Gadkari Controversy: E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
Embed widget