एक्सप्लोरर

Ambani Children Salary: मुकेश अंबानी की राह पर चले उनके बच्चे, नहीं लेंगे कोई वेतन; सिर्फ मिलेगी ये फीस

Mukesh Ambani Children Salary: रिलायंस इंडस्ट्रीज के तीनों उत्तराधिकारी के तौर पर मुकेश अंबानी के तीनों बच्चों आकाश, ईशा और अनंत अंबानी की सैलरी को लेकर बड़ी खबर आई है.

Akash, Isha, Anant Ambani Salary: भारत और एशिया के सबसे रईस शख्स मुकेश अंबानी कोई सैलरी नहीं लेते हैं और लगातार तीन सालों से वो किसी तरह का वेतन नहीं ले रहे हैं. अब उनके तीनों बच्चों ने भी यही रास्ता अपनाया है. आज खबर आई है कि अंबानी परिवार के तीनों उत्तराधिकारी यानी आकाश अंबानी, ईशा अंबानी और अनंत अंबानी कोई वेतन नहीं लेंगे. उन्हें सिर्फ बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स और कमिटियों की बैठकों में शामिल होने की फीस दी जाएगी. रिलायंस इंडस्ट्रीज ने तीनों की नियुक्ति पर शेयरहोल्डर्स की मंजूरी लेने के लिए रखे गए प्रस्ताव में यह जानकारी दी है. ध्यान देने वाली बात ये है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी वित्त वर्ष 2020-21 से ही कोई वेतन नहीं ले रहे हैं.

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शेयरहोल्डर्स से मांगी मंजूरी

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अब अपने शेयरहोल्डर्स को पोस्ट के जरिये लेटर भेजकर इन तीनों के अपॉइंटमेंट्स पर उनकी मंजूरी मांगी है. इस नोटिस में कहा गया है कि नए डायरेक्टर्स को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स या समितियों की बैठक में शामिल होने की फीस के रूप में पेमेंट किया जाएगा. वे डायरेक्टर के तौर पर कंपनी से कोई सैलरी नहीं लेंगे.

28 अगस्त को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल हुए थे मुकेश अंबानी के तीनों बच्चे

हाल ही में 28 अगस्त को रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने आरआईएल की सालाना एजीएम में अपने तीनों बच्चों आकाश, ईशा और अनंत अंबानी को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल किया था. उनके दोनों बेटों- आकाश और अनंत और बेटी ईशा को कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल किए जाने का एलान अगस्त में आयोजित एनुअल जनरल मीटिंग यानी रिलायंस एजीएम में किया जा चुका है.

किन कारोबारों को संभाल रहे हैं मुकेश अंबानी के बच्चे

आकाश अंबानी रिलायंस के टेलीकॉम कारोबार जियो की कमान संभाल रहे हैं. ईशा अंबानी रिलायंस के रिटेल बिजनेस रिलायंस रिटेल वेंचर्स का जिम्मा संभाल रही हैं. वहीं उनके भाई अनंत अंबानी के पास रिलायंस का एनर्जी और रिन्यूएअबल एनर्जी का बिजनेस है. मुकेश अंबानी ने अपनी उत्तराधिकार योजना के तहत अपने सभी बच्चों के बीच कारोबार के अलग-अलग सेगमेंट्स का बंटवारा किया है. हालांकि वह अभी अगले पांच साल तक कंपनी के चेयरमैन बने रहेंगे और अपनी संतानों को मार्गदर्शन देंगे.

ये भी पढ़ें

ऑनलाइन गेमिंग पर टैक्स को लेकर फिर भड़के अश्नीर ग्रोवर, बोले 'ना कोई टैक्स देगा, ना सरकार को मिलेगा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Stocks to Watch: आज फोकस में रहेंगे ये स्टॉक्स, लगाया गया दांव दिला सकता है मोटा मुनाफा
आज फोकस में रहेंगे ये स्टॉक्स, लगाया गया दांव दिला सकता है मोटा मुनाफा
Gold- Silver Price Today: सोना हुआ और सस्ता, चांदी में भी बड़ी गिरावट, क्या ये है खरीदारी का अच्छा मौका?
Gold- Silver Price Today: सोना हुआ और सस्ता, चांदी में भी बड़ी गिरावट, क्या ये है खरीदारी का अच्छा मौका?
LPG Rate Today: क्या आज से सस्ता मिलेगा 14.2 किलो वाला घरेलू गैस सिलेंडर? चेक करें अभी का लेटेस्ट रेट
क्या आज से सस्ता मिलेगा 14.2 किलो वाला घरेलू गैस सिलेंडर? चेक करें अभी का लेटेस्ट रेट
Petrol- Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानिए 8 जुलाई को दिल्ली से पटना तक कहां कितना है भाव
Petrol- Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानिए 8 जुलाई को दिल्ली से पटना तक कहां कितना है भाव

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले से गुस्से में ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले, बंदर अब्बास में बरसाए बम
होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले से गुस्से में ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले, बंदर अब्बास में बरसाए बम
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
IND vs ENG: लगातार दूसरे मैच में 'फ्लॉप' हुए वैभव सूर्यवंशी, जोफ्रा आर्चर की रफ्तार के आगे बेबस, अब आगे क्या होगा
लगातार दूसरे मैच में 'फ्लॉप' हुए वैभव सूर्यवंशी, जोफ्रा आर्चर की रफ्तार के आगे बेबस, अब आगे क्या होगा
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
Pregnancy Test Kit: प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
कैसे मापी जाती है इंटरनेट की स्पीड? Megabytes या Megabits, जानें सच्चाई
कैसे मापी जाती है इंटरनेट की स्पीड? Megabytes या Megabits, जानें सच्चाई
Embed widget