एक्सप्लोरर

Upcoming IPO: इस हफ्ते आएंगे 3 इश्यू, 4 की होगी लिस्टिंग, आईपीओ वीक में होगा बड़ा खेल

IPO Week: 30 अप्रैल को एक मेनबोर्ड और 3 एसएमई आईपीओ की लिस्टिंग होने वाली है. साथ ही 3 कंपनियों के आईपीओ का सब्सक्रिप्शन 30 अप्रैल को खुलने वाला है.

IPO Week: शेयर मार्केट पर सोमवार 29 अप्रैल से शुरू हो रहा हफ्ता आईपीओ वीक है. इस हफ्ते में 3 नए इश्यू आने वाले हैं. साथ ही 4 कंपनियों की लिस्टिंग भी होगी. इतने सारे आईपीओ आने की वजह से पूरे हफ्ते मार्केट में निवेशकों के लिए जबरदस्त मौका आ रहा है. पिछले हफ्ते सिर्फ एक मेनबोर्ड आईपीओ जेएनके इंडिया (JNK India) का आया था. इसे लगभग 28 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है. इसकी लिस्टिंग 30 अप्रैल को होने वाली है. साथ ही 3 एसएमई आईपीओ की लिस्टिंग भी बीएसई एसएमई पर 30 अप्रैल को ही होगी. इनमें एमफोर्स ऑटोटेक (Emmforce Autotech), शिवम केमिकल्स (Shivam Chemicals) और वार्या क्रिएशंस (Varyaa Creations) शामिल हैं. 

3 एसएमई कंपनियां अपना आईपीओ मार्केट में लाएंगी 

जानकारी के अनुसार, इस हफ्ते में 3 एसएमई कंपनियां अपना आईपीओ मार्केट में लाने वाली हैं. विशेषज्ञों ने इन्हें अच्छा रिस्पांस मिलने की संभावना जताई है. इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 की शुरुआत आईपीओ के लिहाज से सुस्त हुई है. मगर, अब मार्केट ने रफ्तार पकड़ना शुरू कर दिया है. आने वाले कुछ हफ्ते भी आईपीओ मार्केट के लिए शानदार रहने वाले हैं. आइए एक नजर इस हफ्ते आ रहे आईपीओ पर डाल लेते हैं. 

साई स्वामी मेटल्स एंड अलॉय 

इस कंपनी (Sai Swami Metals and Alloys) का आईपीओ 30 अप्रैल को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 3 मई को बंद होगा. कंपनी आईपीओ के जरिए 15 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. आईपीओ प्राइस 60 रुपये रखा गया है. इसके एक लॉट में आपको 2000 शेयर खरीदने पड़ेंगे. इसका 50 फीसदी हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रखा गया है. कंपनी स्टेनलेस स्टील प्रोडक्ट्स की ट्रेडिंग और मार्केटिंग करती है. 

एमके प्रोडक्ट्स 

यह कंपनी (Amkay Products) मेडिकल डिवाइस और हेल्थकेयर प्रोडक्ट बनाती है. इसका आईपीओ 30 अप्रैल से 3 मई तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा. कंपनी आईपीओ के जरिए 12.61 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. इसका प्राइस बैंड 52 से 55  रुपये रखा गया है. इसके एक लॉट में आपको 2000 शेयर खरीदने पड़ेंगे. इसका 35 फीसदी हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रखा गया है. 

स्टोरेज टेक्नोलॉजी एंड ऑटोमेशन 

इस कंपनी (Storage Technologies and Automation) का आईपीओ 30 अप्रैल को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 3 मई को बंद होगा. कंपनी आईपीओ के जरिए 29.95 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. इसका प्राइस बैंड 73 से 78 रुपये रखा गया है. इसके एक लॉट में आपको 1600 शेयर खरीदने पड़ेंगे. इसका 35 फीसदी हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रखा गया है. कंपनी मेटल स्टोरेज रैक्स, ऑटोमेटिड वेयरहाउस और अन्य स्टोरेज प्रोडक्ट बनाती है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें

Delhi Biggest Land Deal: जोमाटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने की दिल्ली की सबसे बड़ी लैंड डील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JIO IPO: 10.3 लाख करोड़ के मूल्यांकन से 28 अक्टूबर को लिस्टिंग का रास्ता साफ
JIO IPO: 10.3 लाख करोड़ के मूल्यांकन से 28 अक्टूबर को लिस्टिंग का रास्ता साफ
भारत खरीदेगा सस्ता तेल, रूस को लेकर अमेरिका का कोई दबाव नहीं- सरकार
भारत खरीदेगा सस्ता तेल, रूस को लेकर अमेरिका का कोई दबाव नहीं- सरकार
E20: पेट्रोल में मिलाया जाएगा 20% से ज्यादा एथेनॉल? मंत्री हरदीप पुरी ने बताया
E20: पेट्रोल में मिलाया जाएगा 20% से ज्यादा एथेनॉल? मंत्री हरदीप पुरी ने बताया
क्या बिकने वाला है बंधन बैंक? ग्राहक-निवेशक जान लें बड़ा अपडेट
क्या बिकने वाला है बंधन बैंक? ग्राहक-निवेशक जान लें बड़ा अपडेट

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget