एक्सप्लोरर

Gobardhan Portal: बायोगैस प्रोजेक्ट के लिए लांच हुआ रजिस्ट्रेशन पोर्टल, उपलब्ध होंगे ये सरकारी फायदे

Gobardhan Portal: इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वालों को केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाले सभी लाभ उपलब्ध कराए जाएंगे. इससे वैकल्पिक अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा.

Gobardhan Portal: बायोगैस प्रोजेक्ट को लेकर केंद्र सरकार तेजी से काम कर रही है. केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) ने इसी हफ्ते में गोबरधन योजना प्लांट स्थापित करने के लिए रजिस्ट्रेशन पोर्टल लांच किया. केंद्रीय मंत्री के अनुसार इससे कचरा प्रबंधन की प्रक्रिया बेहतर होगी क्योंकि यह पोर्टल बायोगैस या कंप्रेस्ड बायोगैस (सीबीसी) क्षेत्र में निवेश और भागीदारी का आकलन करने के लिए वन स्टॉप रिपॉजिटरी के रूप में काम करेगा. उन्होंने कहा कि कोई भी सरकारी, कॉपरेटिव, या प्राइवेट उद्यमी भारत में बायोगैस, सबीसी या बायो सीएनजी प्लांट स्थापित करने के लिए रजिस्ट्रेशन कर रजिस्ट्रेशन नंबर ले सकती हैं.

इन कचरों से ऊर्जा उत्पन्न किया जाएगा

गैल्वनाइजिंग ऑर्गेनिक बायो-एग्रो रिसोर्सेज धन (गोबरधन) भारत सरकार की एक पहले जिसका उद्देश्य वैकल्पिक अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में कचरे को धन में बदलना है. आधिकारिक बयान में कहा गया है कि केंद्र मजबूत आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और सर्कुलर अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए बायोगैस, सीबीजी और सीएनजी प्लांट लगा रही है. इस योजना का उद्देश्य गोबर, फसलों के अवशेष और दूसरे जैविक कचरे को बायोगैस, सीबीजी और जैव उर्वरकों में परिवर्तित करके ऊर्जा उत्पन्न करना है. साथ ही यह भी बताया गया कि इसे राज्य सरकार उद्यमियों, सोसायटियों आदि सहित निजी क्षेत्र की साझेदारी से संचालित किया जा रहा है. 

विभिन्न विभागों के तहत शामिल हुई योजनाएं

इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वालों को केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाले सभी लाभ उपलब्ध कराए जाएंगे. इसमें विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के तहत योजनाओं को शामिल किया गया है, जिसमें पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की SATAT योजना, डीडीडब्ल्यूएस का एसबीएम, कृषि सहयोग और किसान कल्याण विभाग का एग्री इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (एआईएफ) और पशुपालन और डेयरी विभाग का पशुपालन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड (एएचआईडीएफ) शामिल है.

ये भी पढ़ें: 

How to check Form 16: कब मिलेगा इस साल का फॉर्म-16? अपडेट हुआ या नहीं, घर बैठे करें चेक, आसान है प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिटर्जेंट, पेंट, साबुन, नमक और बर्तन सब होगा महंगा, अगस्त से ही बढ़ेंगे दाम
डिटर्जेंट, पेंट, साबुन, नमक और बर्तन सब होगा महंगा, अगस्त से ही बढ़ेंगे दाम
अब मामूली खर्चे में देखें नेटफ्लिक्स, फ्लिपकार्ट पर शॉपिंग से ऐसे मिलेगा प्लान
अब मामूली खर्चे में देखें नेटफ्लिक्स, फ्लिपकार्ट पर शॉपिंग से ऐसे मिलेगा प्लान
त्यौहारों से पहले राज्यों को तोहफा, केंद्र ने जारी किए 1.09 लाख करोड़
त्यौहारों से पहले राज्यों को तोहफा, केंद्र ने जारी किए 1.09 लाख करोड़
बैंकों में अब नहीं मिलेंगे नकली नोट, लगेंगी ये मशीनें, RBI का बड़ा आदेश
बैंकों में अब नहीं मिलेंगे नकली नोट, लगेंगी ये मशीनें, RBI का बड़ा आदेश

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
Embed widget