एक्सप्लोरर

Unified Pension Scheme: यूपीएस और 8वां वेतन आयोग लागू होने के बाद कितनी होगी अधिकतम और न्यूनतम पेंशन, समझ लीजिए पूरा कैलकुलेशन  

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर को 1.92 किया जा सकता है. इसके चलते न्यूनतम वेतन 34,560 रुपये हो सकती है. इसके अलावा अधिकतम सैलरी भी 4.8 लाख रुपये पहुंच जाएगी.

8th Pay Commission: भारत सरकार ने 1 अप्रैल, 2025 से देश में यूनिफाइड पेंशन स्कीम लागू कर दी है. इसके साथ ही 1 जनवरी, 2026 से 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission) भी लागू हो सकता है. नए वेतन आयोग और नए पेंशन सिस्टम से बहुत कुछ बदलने वाला है. न सिर्फ सरकारी कर्मचारियों की वेतन बल्कि उनकी पेंशन में भी बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. उम्मीद के मुताबिक, नए वेतन आयोग में लेवल 1 की सैलरी 34,560 और लेवल 18 की 4.8 लाख रुपये हो सकती है. आज हम यहां समझने की कोशिश करेंगे कि कैसे वेतन आयोग का यूपीएस पर क्या प्रभाव पड़ेगा. 

25 साल नौकरी करने वालों को सैलरी का 50 फीसदी पेंशन

भारत सरकार ने साल 2004 में न्यू पेंशन स्कीम (New Pension Scheme) को लागू किया था. इसके बाद से ही लगातार कर्मचारी ओल्ड पेंशन स्कीम (Old Pension Scheme) की मांग कर रहे थे. ओपीएस में कर्मचारियों को पेंशन के लिए अपनी सैलरी से कोई अंशदान नहीं देना पड़ता था. एनपीएस में उन्हें अपनी बेसिक पे का 10 फीसदी हर महीने पेंशन में देना पड़ता है. इसमें सरकार की ओर से 14 फीसदी का अंशदान दिया जाता है. सारा विवाद इसी अंशदान और निश्चित पेंशन को लेकर था. अब यूपीएस में 25 साल नौकरी करने वालों को अंतिम 12 महीने की वेतन का 50 फीसदी पेंशन के तौर पर दिया जाएगा. 

7वें वेतन आयोग का समय 31 दिसंबर, 2025 को हो रहा खत्म

यूपीएस को अगले वित्त वर्ष से लागू कर दिया जाएगा. इसमें शामिल होने वाले कर्मचारियों को इसका लाभ 2029 से मिलना शुरू होगा. वेतन की आधी पेंशन के लिए आपको 25 साल नौकरी करनी पड़ेगी. इससे पहले रिटायर होने वाले कर्मचारियों को यूपीएस का लाभ नौकरी के वर्षों के आधार पर दिया जाएगा. न्यूनतम 10 हजार रुपये पेंशन के लिए आपको कम से कम 10 साल नौकरी करनी पड़ेगी. उधर, 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) का समय 31 दिसंबर, 2025 को खत्म हो रहा है. सरकार हर 10 साल में नया वेतन आयोग लागू करती है. 

8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर के 1.92 होने की संभावना 

कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) को 1.92 किया जा सकता है. इसके चलते न्यूनतम वेतन (Minimum Salary) अभी की 18 हजार रुपये से बढ़कर 34,560 रुपये हो सकती है. इसके अलावा अधिकतम सैलरी (Maximum Salary) भी 2.5 लाख रुपये से बढ़कर 4.8 लाख रुपये पहुंच जाएगी. 

न्यूनतम 20,736 रुपये और अधिकतम पेंशन 2,88,000 रुपये होगी

फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, 2004 में भर्ती हुए लोगों का पहला बैच 2029 तक रिटायरमेंट के 25 साल की समयसीमा को पूरा कर लेगा. अगर 8वां वेतन आयोग समय से लागू हो जाता है तो 4 फीसदी महंगाई भत्ते (DA) के हिसाब से 2029 तक उनका डीए बेसिक सैलरी का 20 फीसदी हो चुका होगा. ऐसे में 34,560 रुपये सैलरी पर 20 फीसदी डीए 6,912 रुपये बनेगा और उनकी पेंशन 20,736 रुपये बनेगी. ठीक इसी तरह 4.8 लाख सैलरी पर डीए 96,000 रुपये बनेगा और उनकी पेंशन 2,88,000 रुपये होगी.

ये भी पढ़ें 

क्या हर नागरिक को 46715 रुपये दे रहा वित्त मंत्रालय, जानिए इस वायरल दावे का सच 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोना 1.46 लाख के पार, चांदी ने भी मारी छलांग, खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव
सोना 1.46 लाख के पार, चांदी ने भी मारी छलांग, खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव
आज घर का सिलेंडर सस्ता या महंगा? दिवाली से पहले चेक करें अपने शहर के नए रेट
आज घर का सिलेंडर सस्ता या महंगा? दिवाली से पहले चेक करें अपने शहर के नए रेट
महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget