एक्सप्लोरर

Inflation: ग्लोबल महंगाई का डर बढ़ा, अब ब्रिटेन में महंगाई 40 सालों के उच्च स्तर पर, ब्याज दरों में भी इजाफा

UK Inflation: बैंक ऑफ इंग्लैंड ने यूके की महंगाई दरों में बेतहाशा उछाल के बाद देश के बैंकों के लिए ब्याज दरों में भी इजाफा कर दिया है जिससे यहां के नागरिकों के लिए कर्ज लेना महंगा हो जाएगा.

UK Inflation: मोटर ईंधन और भोजन की बढ़ती कीमतों के बीच, ब्रिटेन का उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) जून के 12 महीनों में 9.4 फीसदी बढ़ा, जो 40 साल के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया. आधिकारिक आंकड़ों के जरिए बुधवार को इसकी जानकारी दी गई है. ऑफिस फॉर नेशनल स्टैटिस्टिक्स (ओएनएस) के अनुसार, मासिक आधार पर, जून 2022 में देश के सीपीआई में 0.8 फीसदी की वृद्धि हुई, जबकि जून 2021 में 0.5 फीसदी की वृद्धि हुई.

ओएनएस के मुख्य अर्थशास्त्री ग्रांट फिट्जनर ने कहा कि वार्षिक मुद्रास्फीति में बढ़ोतरी ईधन और खाद्य कीमतों में वृद्धि से प्रेरित थी और पुरानी कारों की कीमतों में गिरावट से ये केवल थोड़ी ही ऑफसेट थी.

ट्रांसपोर्ट की वृद्धि दर 15.2 फीसदी पर आई
जून 2022 में परिवहन के लिए वार्षिक वृद्धि 15.2 फीसदी थी, जबकि पहले कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान जून 2020 में माइनस 1.5 फीसदी थी. समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, परिवहन के भीतर, मोटर ईंधन की कीमत में वर्ष में 42.3 फीसदी की वृद्धि देखी गई. ओएनएस के अनुसार, खाद्य और गैर-मादक पेय की कीमतों में जून 2022 तक 9.8 फीसदी की वृद्धि हुई है, जो मार्च 2009 के बाद से उच्चतम दर है.

बैंक ऑफ इंग्लैंड ने बढ़ाईं ब्याज दरें
देश के केंद्रीय बैंक बैंक ऑफ इंग्लैंड (बीओई) ने अक्टूबर में मुद्रास्फीति के 11 फीसदी से ऊपर बढ़ने की उम्मीद की थी, साथ ही ऊर्जा मूल्य सीमा में व्यापक रूप से अनुमानित भारी वृद्धि की उम्मीद की थी. मुद्रास्फीति से निपटने के लिए, बीओई ने अपनी बेंचमार्क ब्याज दर को बढ़ाकर 1.25 फीसदी कर दिया है, जो 2009 के बाद का उच्चतम स्तर है.

बीओई के गवर्नर एंड्रयू बेली ने हाल ही में कहा है कि 2 फीसदी मुद्रास्फीति लक्ष्य के लिए 'हमारी प्रतिबद्धता में कोई अगर या मगर नहीं है' और अगस्त में 'जब हम अगली बैठक करेंगे तो टेबल पर विकल्पों में से 50 आधार अंक की वृद्धि होगी.'

ये भी पढ़ें

Petrol Diesel Rate Today: वैश्विक क्रूड ऑयल के दाम में आई बड़ी गिरावट, क्या देश में सस्ता हुआ पेट्रोल डीजल, जानें

Repo Rate Hike: रेपो रेट में हो सकता है और इजाफा, जानें कितनी महंगी होगी EMI!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कॉरपोरेट FD में बंपर रिटर्न, कौन-कौनसी कंपनियां दे रहीं 8.95% तक का ब्याज?
कॉरपोरेट FD में बंपर रिटर्न, कौन-कौनसी कंपनियां दे रहीं 8.95% तक का ब्याज?
'दिल्ली में अब कोई बाजार बंद नहीं होगा, चाहे कुछ भी हो', व्यापारियों का बड़ा ऐलान
'दिल्ली में अब कोई बाजार बंद नहीं होगा, चाहे कुछ भी हो', व्यापारियों का बड़ा ऐलान
साल के आखिर तक 6000 डॉलर का हो जाएगा सोना, जानें कितने में मिलेगा 10 ग्राम?
साल के आखिर तक 6000 डॉलर का हो जाएगा सोना, जानें कितने में मिलेगा 10 ग्राम?
माता-पिता की मौत के बाद FD के ब्याज पर कौन देगा टैक्स? जानिए क्या हैं नियम
माता-पिता की मौत के बाद FD के ब्याज पर कौन देगा टैक्स? जानिए क्या हैं नियम

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget