एक्सप्लोरर

'उड़ान' की आज शुरूआत करेंगे पीएम मोदीः 2500 में हवाई सफर करेगा आम आदमी

नई दिल्ली: आम आदमी के लिए 'उड़ान' (उड़े देश का आम नागरिक) स्कीम गुरुवार से शुरू हो रही है जिसके जरिए सस्ते हवाई सफर का सपना आम आदमी पूरा कर पाएगा. पीएम नरेंद्र मोदी आज 27 अप्रैल को उड़ान स्कीम के तहत शिमला से दिल्ली के बीच की पहली फ्लाइट का उद्घाटन करेंगे. उड़ान हवाई सेवा को छोटे शहरों तक पहुंचाना और किराया कम रखने के लिए सरकारी की स्कीम है. इसका मुख्य तौर पर छोटे शहर के लोगों को ज्यादा से ज्यादा फायदा मिल सकेगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘उड़ान’ योजना शुरू करेंगे जिसका उद्देश्य किफायती उड़ानों के जरिये क्षेत्रीय सम्पर्क को बढ़ावा देना है. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने आज कहा कि वह शिमला-दिल्ली मार्ग पर एक उड़ान को हरी झंडी दिखाने के साथ ही कडप्पा-हैदराबाद और नांदेड-हैदराबाद मार्ग पर उड़ानों को हरी झंडी दिखाएंगे. मोदी योजना की शुरूआत शिमला से करेंगे और मोदी सरकार ने उड़ान की शुरुआत अक्टूबर 2016 में रीजनल कनेक्टिवटी स्कीम के तहत की गई थी.

 

पीएमओ ने एक ट्वीट में कहा कि उड़ान-उड़े देश का आम आदमी बाजार आधारित व्यवस्था के जरिये रीजनल कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए अपनी तरह की पहली योजना है. इस महत्वाकांक्षी स्कीम का मकसद सीधा आम लोगों को मिलेगा. पीएमओ ने कहा, ‘‘करीब 500 किलोमीटर के लिए एक ‘फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट’ विमान से एक घंटे की यात्रा या किसी हेलीकाप्टर से आधे घंटी की यात्रा का हवाई किराया 2500 रूपये रहेगा.’’

इसमें कहा गया, ‘‘क्षेत्रीय रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में हवाई यात्रा नागरिकों तक सुलभ बनाने के लिए ‘उड़े देश का आम नागरिक’ आरसीएस (क्षेत्रीय सम्पर्क योजना) अक्तूबर 2016 में लायी गई थी.’’ उड़ान योजना 15 जून 2016 को जारी राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन नीति (एनसीएपी) की एक प्रमुख घटक है. शिमला में प्रधानमंत्री ऐतिहासिक रिज मैदान में एक रैली को भी संबोधित करेंगे.

प्रधानमंत्री बनने के बाद यह मोदी का पहला शिमला दौरा होगा. उन्होंने पिछली बार 2003 में शिमला का दौरा किया था जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे. हालांकि यह राज्य का उनका दूसरा दौरा होगा. पिछले साल उन्होंने मंडी में भाजपा की एक रैली को संबोधित किया था. पीएम मोदी 2002 से पहले के 8 सालों तक हिमाचल प्रदेश के पार्टी के संगठन मामलों के प्रभारी रह चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका, TCS, इंफोसिस और विप्रो PERM से सस्पेंड
अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका, TCS, इंफोसिस और विप्रो PERM से सस्पेंड
प्रोटीन के नाम पर धोखा, FSSAI ने Dr. Reddy's, Nestle और Amazon Flipkart को भेजा नोटिस
प्रोटीन के नाम पर धोखा, FSSAI ने Dr. Reddy's, Nestle और Amazon Flipkart को भेजा नोटिस
सरकारी बैंकों ने महंगा किया लोन, रेपो रेट के बाद ब्याज दरों में 0.25% का इजाफा
सरकारी बैंकों ने महंगा किया लोन, रेपो रेट के बाद ब्याज दरों में 0.25% का इजाफा
ट्रंप की कमाई और निवेश से हटा पर्दा, जानें किन कंपनियों के खरीद रखे हैं शेयर
ट्रंप की कमाई और निवेश से हटा पर्दा, जानें किन कंपनियों के खरीद रखे हैं शेयर

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
विराट और रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक शर्मा का जवाब दिल जीत लेगा
विराट-रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक का जवाब दिल जीत लेगा
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर भाजपा निकली आगे, पहले रुझान में कांग्रेस-टीएमसी पीछे
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर भाजपा निकली आगे, पहले रुझान में कांग्रेस-टीएमसी पीछे
Nagaon Bypoll Result 2026 LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव में किसकी होगी जीत? थोड़ी देर में पहला रुझान
LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव में किसकी होगी जीत? थोड़ी देर में पहला रुझान
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
दीपक बालियान को देर रात पुलिस ने उठाया, CJP बोली- 'क्या हम इमरजेंसी...'
दीपक बालियान को देर रात पुलिस ने उठाया, CJP बोली- 'क्या हम इमरजेंसी...'
कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बताया- गरीबों का 'मसीहा'
कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बताया- गरीबों का 'मसीहा'
Embed widget