एक्सप्लोरर

IMPS में आई समस्‍या के बाद यूको बैंक ने 649 करोड़ रुपये रिकवर किए, अभी भी फंसे हैं 171 करोड़ 

UCO Bank IMPS Problem: सरकारी स्वामित्व वाले यूको बैंक ने आईएमपीएस सेवा में आई तकनीकी दिक्कत से निपटना शुरू कर दिया है. बैंक अब तक 649 करोड़ रुपये की रिकवरी कर चुका है.

UCO Bank IMPS Problem: यूको बैंक (UCO Bank) की आईएमपीएस सेवा (IMPS) में आई तकनीकी समस्या पर इस सरकारी बैंक ने गुरुवार को सफाई दी. बैंक ने कहा कि तकनीकी दिक्कतों के चलते फंसी लगभग 79 फीसद रकम रिकवर की जा चुकी है. यूको बैंक ने फिलहाल आईएमपीएस ट्रांसफर (IMPS Transfer) को बंद कर दिया है. इस समस्या के चलते अन्य बैंकों से हो रहे आईएमपीएस ट्रांसफर की रकम यूको बैंक में नहीं आ रही थी. बैंक ने स्टॉक एक्सचेंज (BSE) को जानकारी देते हुए बताया कि ऐसी समस्याएं 10 से 13 नवंबर के बीच हुईं. 16 नवंबर को बैंक का शेयर नीचे गिरकर 39.67 रुपये पर खुला.   

820 करोड़ रुपये फंस गए थे 

बैंक ने बताया कि आईएमपीएस सेवा में आई दिक्कत के चलते लगभग 820 करोड़ रुपये फंस गए थे. इसमें से लगभग 649 करोड़ रुपये की रिकवरी हो चुकी है, जो कि कुल रकम का 79 फीसद है. बचे हुए 171 करोड़ रुपये को भी जल्द ही रिकवर कर लिया जाएगा. इस मामले की जानकारी कानून प्रवर्तन एजेंसियों को भी दे दी गई है.  

साइबर हमले की आशंका 

कुछ बैंकर आईएमपीएस में आई दिक्कत को यूको बैंक पर साइबर हमला (Cyber Attack) भी बता रहे हैं. इस बारे में कोलकाता स्थित बैंक ने कहा है कि यह एक आंतरिक तकनीकी मामला है. इसके चलते बैंक ग्राहकों को आईएमपीएस के माध्यम से कुछ गलत क्रेडिट प्राप्त हुए. लोगों को पैसा क्रेडिट होने के मैसेज तो आ रहे थे. मगर, उनके अकाउंट में पैसा नहीं आ रहा था. ऐसी शिकायतें मिलने के बाद फिलहाल अगली जानकारी तक बैंक ने आईएमपीएस सेवा को ऑफलाइन कर दिया है. बैंक प्रवर्तन निदेशालय (ED) को मामले की जानकारी दे चुका है और जांच जारी है.  

क्या है आईएमपीएस 

आईएमपीएस एक रियल-टाइम इंटरबैंक इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर सिस्टम है. यह यूपीआई से जुड़ा हुआ है. आईएमपीएस के तहत रोजाना 5 लाख रुपये तक का लेनदेन किया जा सकता है. इस सेवा के जरिए तत्काल पैसे को ऑनलाइन ट्रांसफर किया जा सकता है. व्यापारिक प्रतिष्ठान इस सेवा का जमकर इस्तेमाल करते हैं. 

ये भी पढ़ें 

ESIC Scheme: सितंबर में ईएसआईसी में शामिल हुए 18 लाख नए कर्मचारी, 3.5 लाख महिलाएं भी जुड़ीं 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज घर का सिलेंडर सस्ता या महंगा? दिवाली से पहले चेक करें अपने शहर के नए रेट
आज घर का सिलेंडर सस्ता या महंगा? दिवाली से पहले चेक करें अपने शहर के नए रेट
महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget