एक्सप्लोरर

अब बैंक एसएमएस OTP को अलविदा कहने वाले हैं? यहां जानिए- कैसे पेमेंट ऑथेंटिकेशन सिस्टम काम करेगा

Banks Cyber Security: बैंकिंग सिस्टम में साइबर अटैक के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. साइबर ठग फिशिंग और सिम-स्वैपिंग से लेकर रैंसमवेयर तक के लिए इसी ओटीपी का इस्तेमाल करते हैं.

Banks Cyber Security: दुबई में बैंक SMS या ईमेल के जरिए भेजे जाने वाले ओटीपी सिस्टम को खत्म कर देंगे. इसके बजाय, लोगों को डिजिटल ट्रांजैक्शन को अप्रूव या रिजेक्ट करने के लिए अपने बैंक के मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करना होगा.

धीरे-धीरे संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के सभी बैंकों में इस बदलाव को अपनाया जा रहा है और इसकी डेडलाइन 31 मार्च, 2026 है यानी कि इस समय तक सभी बैंकों को ट्रांजैक्शन ऑथेन्टिकेशन के लिए SMS और ईमेल के इस्तेमाल को बंद करना होगा. यह निर्देश यूएई के सेंट्रल बैंक ने दिया है. 

क्यों लाया जा रहा यह बदलाव? 

यह बदलाव सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने और फ्रॉड के जोखिम को कम करने के लिए लाया जा रहा है क्योंकि बैंकिंग सिस्टम में साइबर अटैक के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. साइबर ठग फिशिंग और सिम-स्वैपिंग से लेकर रैंसमवेयर तक के लिए इसी ओटीपी का इस्तेमाल करते हैं.

लोकल न्यूज आउटलेट इमारात अल यूम के मुताबिक, सेंट्रल बैंक की तरफ से बैंकों को कहा गया है, यूएई के सेंट्रल बैंक के निर्देशों के आधार पर टेक्स्ट मैसेज या ईमेल के जरिए पासवर्ड भेजने का काम धीरे-धीरे बंद हो जाएगा. कस्टमर्स अब 'ऑथेंटिकेशन वाया मोबाइल एप्लीकेशन फीचर' को चुनकर स्मार्ट एप्लिकेशन के जरिए आसानी से इलेक्ट्रॉनिक ट्रांजैक्शन कर सकेंगे. 

UAE साइबर सिक्योरिटी काउंसिल के मुताबिक, यहां सार्वजनिक क्षेत्र की संस्थाओं से हर रोज 50,000 से ज्यादा साइबर अटैक की घटनाएं सामने आती हैं. यूएई के साइबर सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, 2024 में रैंसमवेयर हमलों में 32 परसेंट का उछाल आया है. रैनसमवेयर की घटनाएं भी 2023 में 27 से बढ़कर 2024 के जनवरी-नवंबर में 34 हो गईं. 

कस्टमर्स के लिए ये दो काम जरूरी 

कुल मिलाकर अब जब आप डिजिटली ट्रांजैक्शन करेंगे, तो आपके बैंक ऐप पर नोटिफिकेशन आएगा. इसमें आपको ट्रांजैक्शन को अप्रूव या रिजेक्ट करने के लिए कहा जाएगा इसलिए बैंक ऐप का फोन पर इंस्टॉल होना और नोटिफिकेशन का टर्न ऑन होना जरूरी है.

साइबर अपराधी ओटीपी हाइजैक करने के लिए फिशिंग, सिम-स्वैपिंग या मैलवेयर जैसे तमाम हथकंडे अपनाते हैं. कई बार यूजर्स जाने-अनजाने में स्कैमर्स को कोड बता देते हैं, जिससे देखते ही देखते अकाउंट खाली हो जाता है या पैसा विदेश में ट्रांसफर कर दिया जाता है. 

 

ये भी पढ़ें: 

स्टॉक मार्केट में बॉलीवुड का तड़का, IPO लाने जा रही है यह कंपनी; इन सेलेब्रिटीज ने लगाया दांव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महीने की कमाई 2.5 लाख, फिर भी कर्ज के जाल में फंसा है बेंगलुरु का परिवार
महीने की कमाई 2.5 लाख, फिर भी कर्ज के जाल में फंसा है बेंगलुरु का परिवार
भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?
भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?
कमाल की है LIC की यह पॉलिसी: 5000 महीने के निवेश पर मिलेगा 100 साल का प्रोटेक्शन
कमाल की है LIC की यह पॉलिसी: 5000 महीने के निवेश पर मिलेगा 100 साल का प्रोटेक्शन

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget