एक्सप्लोरर

Railways News: रेलवे ने टिकटिंग की नई सर्विस शुरू की, लंबी लाइनों में लगने से मिलेगा छुटकारा

Railways Ticketing System: अगर आप को भी ट्रेन के टिकट बुक कराने के लिए लंबी लाइनों में लगना पड़ता है तो आपके लिए अच्छी खबर है. भारतीय रेलवे ने स्टेशनों पर टिकटिंग के लिए नई सुविधा की शुरुआत की है.

Railways Ticketing System: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए उन्हें वेटिंग और लंबी लाइनों से मुक्ति देते हुए टिकटिंग की नई सुविधा शुरू की है. इसके तहत रेल यात्री अब यात्रा टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट और मंथली पास के रिन्यूअल के लिए ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन पर पेटीएम, फोनपे, फ्रीचार्ज जैसे यूपीआई बेस्ड मोबाइल ऐप से क्यूआर कोड स्कैन कर डिजीटल पेमेंट कर सकेंगे. 

एटीवीएम स्मार्ट कार्ड को भी रिचार्ज कराने की सुविधा
नई सुविधा में यात्री ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन से मिलने वाली सुविधाओं के लिए डिजिटल ट्रांजेक्शन से भी भुगतान कर सकेंगे. यात्री इसके जरिये एटीवीएम स्मार्ट कार्ड को भी रिचार्ज करा सकते हैं. रेलवे की तरफ से इस सुविधा को शुरू करने के मौके पर यात्रियों से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा डिजिटल मोड में पेमेंट करें और लंबी लाइन से छुटकारा पाए.

पहले फेज में कुछ ही स्टेशनों पर शुरू की गई सुविधा
ऐसे स्टेशनों पर अक्सर रेलवे बोर्ड को यात्रियों की तरफ से घंटों लाइन में लगकर टिकट लेने की शिकायत मिली थी. कई बार स्टेशनों पर लंबी-लंबी लाइन में लगने से यात्रियों की ट्रेन छूट जाती है. पहले चरण में इसे कुछ ही स्टेशनों पर शुरू किया गया है धीरे-धीरे देश भर में सभी स्टेशनों पर इस सुविधा का लाभ यात्री उठा सकेंगे.

पैसेंजर्स को होगी सुविधा
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के मुताबिक इसके लिए रेलवे स्टेशनों पर लगाए गए एटीवीएम में सभी सेवाओं के लिए यूपीआई क्यूआर कोड की व्यवस्था की गई है. क्यूआर कोड को स्कैन कर यात्री फोन के माध्यम से डिजिटल भुगतान कर टिकट प्राप्त कर सकते हैं. इसके अतिरिक्त यात्री एवीटीएम स्मार्ट कार्ड रिचार्ज करने के लिए भी इसका प्रयोग कर सकते हैं. इसे स्कैन करने और पेमेंट करने के बाद यात्रियो को तुरन्त अपने गंतव्य का टिकट मिल जाएगा.

ये भी पढ़ें

Stock Market Opening: बाजार में उछाल, सेंसेक्स 450 अंक चढ़कर 54700 के ऊपर, 16300 के पार हुआ Nifty 

BPCL: सरकार के विनिवेश कार्यक्रम को झटका, BPCL के प्राइवेटाइजेशन का फैसला वापस लिया, जानें क्यों 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीनी को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, स्टॉक रखने की लिमिट की फिक्स
चीनी को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, स्टॉक रखने की लिमिट की फिक्स
दालों पर घटेगी इंपोर्ट ड्यूटी, त्यौहारों से पहले सरकार का बड़ा फैसला
दालों पर घटेगी इंपोर्ट ड्यूटी, त्यौहारों से पहले सरकार का बड़ा फैसला
HDFC बैंक को मिला नया बॉस, अनूप बागची संभालेंगे MD और CEO की कमान
HDFC बैंक को मिला नया बॉस, अनूप बागची संभालेंगे MD और CEO की कमान
अगर दुकानदार मांगेगा एक्स्ट्रा पैसे तो 76% लोग छोड़ देंगे UPI पेमेंट- सर्वे
अगर दुकानदार मांगेगा एक्स्ट्रा पैसे तो 76% लोग छोड़ देंगे UPI पेमेंट- सर्वे

वीडियोज

YRKKH: कबीर-मायरा का बड़ा कदम! घर से भागकर आए मुंबई, तलाश में दर-दर भटके अभिरा-अरमान
Bollywood News: अक्टूबर में फिल्मों का महा क्लैश, स्टार पावर से बॉक्स ऑफिस गरम (01.10.26)
पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
अनंत सिंह JDU से OUT होंगे? पार्टी का आया बड़ा बयान, 'कुछ लोग…'
अनंत सिंह JDU से OUT होंगे? पार्टी का आया बड़ा बयान, 'कुछ लोग…'
बदल जाएगा टेस्ट मैच की गेंद का रंग! ICC ने बनाया बड़ा प्लान
बदल जाएगा टेस्ट मैच की गेंद का रंग! ICC ने बनाया बड़ा प्लान
दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, घर आई नन्ही परी, पोती का नाम भी किया रिवील
दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, घर आई नन्ही परी, पोती का नाम भी किया रिवील
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
'SIR पर किसी का नहीं था ध्यान, मैंने शुरू...', ममता बनर्जी का चौंकाने वाला बयान
'SIR पर किसी का नहीं था ध्यान, मैंने शुरू...', ममता बनर्जी का चौंकाने वाला बयान
दिल्ली जल बोर्ड में करें इंटर्नशिप, जानें क्या है आवेदन की अंतिम तिथि
दिल्ली जल बोर्ड में करें इंटर्नशिप, जानें क्या है आवेदन की अंतिम तिथि
Embed widget