एक्सप्लोरर

Tur Price: अरहर की दाल के दाम में हो सकती है बड़ी कमी, इस तैयारी में जुटी सरकार  

Tur Price: दालों के दाम भारतीय मार्केट में बढ़ रहे हैं. इस बीच अरहर की दाल के दाम में कमी के बीच सरकार एक नई तैयारी में जुटी है. 

Tur Pules Rates: अरहर की दाल के दाम में उछाल के बीच सरकार इसके दाम को कम करने के लिए नई तैयारी में जुटी है. भारतीय मार्केट में अरहर की दाल के दाम बढ़ रहे हैं, क्योंकि इसके स्टॉक में कमी आई है. अब इस स्टॉक को भरने और मार्केट में दाल की जरूरत को पूरा करने के लिए सरकार म्यांमार से बातचीत कर रही है. 

भारत के दलहन इंपोर्ट मार्केट में अरहर और उड़द की 70 फीसदी हिस्सेदारी है और म्यांमार से इन दोनों दालों का भारी मात्रा में आयात किया जाता है. ऐसे में डोमेस्टिक प्रोडक्शन म्यांमार में इन दालों की जमाखोरी कर रही हैं. इस बीच, दालों के दाम में कमी लाने के लिए सरकार म्यांमार से बातचीत कर रही है. 

म्यांमार से आयात के लिए बातचीत पर जुटी सरकार 

एक अधिकारी के मुताबिक, अक्टूबर में नया सीजन शुरू होने तक दालों के दाम में उछाल जारी रह सकता है. ​ये बढ़ोतरी दालों के स्टॉक में कमी के कारण हुई है. उपभोक्ता मामलों के विभाग ने विदेश मंत्रालय को म्यांमार से आयात करने के लिए पत्र लिखा है. भारत के पास ​प्राइवेट व्यापारियों के माध्यम से 250,000 टन उड़द और 100,000 टन अरहर आयात करने के लिए समझौता हुआ है. वहीं भारतीय दूतावास भी स्थानीय सरकार और व्यापारियों से बातचीत कर रहे हैं. 

कीमतों में हो सकती है गिरावट 

पॉल चालू सीजन के शेष महीनों के लिए अरहर की कीमतों को 8,500-9,000 रुपये प्रति क्विंटल के दायरे में देख रहे हैं. कर्नाटक के प्रमुख थोक बाजार कालाबुरागी में 13 मई को घरेलू कीमतें 21 अप्रैल को 8,165 से 8,512 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़कर 8,729 से 9,142 रुपये प्रति क्विंटल हो गई हैं. महाराष्ट्र के अकोला में अरहर की एक्स-मिल थोक कीमतें 5.7 फीसदी बढ़कर 9,000 रुपये प्रति क्विंटल थीं. एक अधिकारी ने कहा कि म्यांमार से आयात होने पर दाल की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिलेगी. 

म्यांमार में बढ़ रही जमाखोरी 

मिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आयातक व्यापारी म्यांमार में दालों की जमाखोरी कर रहे हैं. पिछले कुछ समय से भारतीय मार्केट में स्टॉक में कमी देखी जा रही है. इस कारण इन दालों की कीमत में बढ़ोतरी हुई है. एक अधिकारी ने बताया कि घरेलू बाजार में उड़द की कोई कमी नहीं है, लेकिन कुछ व्यापारी इसके दाम बढ़ाने के लिए जमाखोरी कर रहे हैं. करीब 550,000 टन दालों की जमाखोरी की है. उदाहरण के तौर पर इस साल जनवरी से अप्रैल के बीच उड़द के आयात की गति को साल दर साल 20 फीसदी घटाकर 340,000 टन कर दिया गया है. 

खपत से कम हो रहा आयात 

देश में अरहर की दाम का आयात 25 से 28 लाख टन इस साल रहने का अनुमान लगाया जा रहा है. हालांकि घरेलू मार्केट में अरहर की दाल की खपत 43 से 44 लाख टन है. वहीं उत्पादन जुलाई से जून के लिए 42 लाख टन के मुकाबले 36 लाख टन रहने का अनुमान है. 

ये भी पढ़ें 

2028 तक NHAI का कर्ज पहुंचेगा 50,000 करोड़ के पार, परिवहन मंत्रालय ने दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा कोरोना के समय रोका गया 18 महीने का DA एरियर? जानें सरकार का रुख
क्या केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा कोरोना के समय रोका गया 18 महीने का DA एरियर? जानें सरकार का रुख
ITR 2026: किस सेक्शन तहत मिलेगी 60000 तक की भारी टैक्स छूट? जानिए कौन कर सकता है क्लेम
किस सेक्शन तहत मिलेगी 60000 तक की भारी टैक्स छूट? जानिए कौन कर सकता है क्लेम
July 2026 Corporate World: छंटनी का खतरा या प्रमोशन की बहार? भारत की कुंडली से जानिए अपनी नौकरी का भविष्य
Corporate World: जुलाई 2026 में छंटनी का खतरा या प्रमोशन की बहार? भारत की कुंडली से जानिए अपनी नौकरी का भविष्य
EPFO का बड़ा फैसला: बगैर आपकी मर्जी के अब नहीं कटेगा 1800 रुपये से ऊपर पीएफ, जानें इन-हैंड सैलरी पर असर
बगैर आपकी मर्जी के अब नहीं कटेगा 1800 रुपये से ऊपर पीएफ, जानें इन-हैंड सैलरी पर असर

वीडियोज

बाबा बर्फानी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, रजिस्ट्रेशन में अफरातफरी
दो दिन की बारिश ने मचाया मुंबई में हाहाकार
बाबा बर्फानी के पहले दर्शन, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह
राम मंदिर चोरी केस पर बड़ा अपडेट, पुलिस जांच जारी
Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत को लेकर बांग्लादेश से आया बड़ा बयान, तीस्ता प्रोजेक्ट पर कहा - 'कोई नाराज हुआ तो...'
भारत को लेकर बांग्लादेश से आया बड़ा बयान, तीस्ता प्रोजेक्ट पर कहा - 'कोई नाराज हुआ तो...'
चंपत राय-अनिल मिश्रा ट्रस्ट में रहेंगे या नहीं? इस्तीफे पर होगी वोटिंग; दो तिहाई लोगों की जरूरत
चंपत राय-अनिल मिश्रा ट्रस्ट में रहेंगे या नहीं? इस्तीफे पर होगी वोटिंग; दो तिहाई लोगों की जरूरत
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
Alpha Advance Booking Collection Day 1:आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
Childhood Trauma: माइग्रेन से लेकर गंभीर बीमारियों तक... जानें बचपन की तकलीफें आपको कैसे कर सकती हैं परेशान?
माइग्रेन से लेकर गंभीर बीमारियों तक... जानें बचपन की तकलीफें आपको कैसे कर सकती हैं परेशान?
iPhone-Android यूजर्स पर मंडरा रहा खतरा! इस कमी से बन सकते हैं हैकर्स का निशाना, कैसे बचें?
iPhone-Android यूजर्स पर मंडरा रहा खतरा! इस कमी से बन सकते हैं हैकर्स का निशाना, कैसे बचें?
Embed widget