एक्सप्लोरर

TRAI ने Airtel और Vodafone की प्रीमियम सर्विस पर रोक लगाई, कहा- इससे सिर्फ अमीर ग्राहकों को फायदा

एयरटेल ने ज्यादा तेज स्पीड डेटा और प्रायरिटी सर्विसेज के लिए प्लेटिनम सर्विस लॉन्च की थी. वोडाफोन ने भी ऐसी ही सर्विस रेडएक्स के नाम से लॉन्च की थी.

टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई ने भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया की प्रीमियम सर्विसेज पर रोक लगा दी है. एयरटेल ने ज्यादा तेज स्पीड डेटा और प्रायरिटी सर्विसेज के लिए प्लेटिनम सर्विस लॉन्च की थी. वहीं वोडाफोन ने भी ऐसी ही सर्विस रेडएक्स के नाम से लॉन्च की थी. लेकिन ट्राई इन दोनों टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर की स्कीम ये कहते हुए बंद कर दी है कि इससे जिन लोगों  पास यह स्कीम नहीं है, उनकी सर्विस पर असर पड़ सकता है.

वोडाफोन ने कहा, बिना सफाई का मौका दिए लगा दी पाबंदी

वोडाफोन ने ट्राई के इस फैसले पर गहरी निराशा जताई है. इकनॉमिक टाइम्स के मुताबिक वोडाफोन के एक अधिकारी ने कहा कि ट्राई ने जिस हड़बड़ी में हमारी सर्विस रोकी है, वह चौंकाने वाला है.

ट्राई ने वोडाफोन और एयरटेल को लिखी चिट्ठी में दोनों को इस प्रीमियम सर्विस को तुरंत रोकने के लिए कहा है. ट्राई ने कहा है कि अगले आदेश तक इस सर्विस पर रोक लगाई जाए. ट्राई दोनों स्कीमों की विस्तृत जांच करेगा. ट्राई ने कहा है कि वोडाफोन आइडिया और एयरटेल, दोनों यह सुनिश्चित करें कि प्रीमियम सर्विस के ग्राहकों के हित सुरक्षित रहें. ट्राई ने दोनों कंपनियों से एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है.

दूसरी ओर, वोडाफोन के एक अधिकारी ने कहा कि ट्राई ने हमें अपनी सफाई देने का भी मौका नहीं दिया. बगैर हमारी बात सुने प्रीमियम सर्विस को ब्लॉक करने का फैसला चौंकाता है. वोडाफोन ने कहा है कि उसकी तरफ से टैरिफ नियमों का कोई उल्लंघन नहीं हुआ है. लेकिन ट्राई ने जिस तरह से प्रीमियम सर्विस को रोकने का फैसला किया है, उससे हमें आश्चर्य हुआ है.

क्या  नेट न्यूट्रीलिटी के नियम तोड़े गए?

ट्राई ने कहा है कि वह इस बात की जांच कर रहा है कि क्या इस मामले में नेट न्यूट्रीलिटी का उल्लंघन हुआ है. लगता है कि टेलीकॉम कंपनियों ने पब्लिक डेटा हाईवे का एक लेन रिजर्व कर लिया है. इससे अमीर ग्राहकों को फायदा पहुंचाने के लिए सार्वजनिक संसाधनों का इस्तेमाल किया जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जीएसटी काउंसिल की महाबैठक आज, जानिए किन बड़े मुद्दों पर आएगा फैसला
जीएसटी काउंसिल की महाबैठक आज, जानिए किन बड़े मुद्दों पर आएगा फैसला
100 रुपये में बस 1 किलो... दीवाली से पहले महंगे होंगे चावल!
100 रुपये में बस 1 किलो... दीवाली से पहले महंगे होंगे चावल!
आज सीएनजी से सस्ता हुआ डीजल? जानें अपने शहर में पेट्रोल की ताजा कीमत
आज सीएनजी से सस्ता हुआ डीजल? जानें अपने शहर में पेट्रोल की ताजा कीमत
सस्ती हुई प्याज, सरकार ने उतारे 467 ट्रक्स और 8 ट्रेन, कितने में मिल रही 1 किलो?
सस्ती हुई प्याज, सरकार ने उतारे 467 ट्रक्स और 8 ट्रेन, कितने में मिल रही 1 किलो?

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर पर PAK की साजिश UN चीफ ने की फेल! इस्लामाबाद बुलाकर मुनीर ने चली गंदी चाल
कश्मीर पर PAK की साजिश UN चीफ ने की फेल! इस्लामाबाद बुलाकर मुनीर ने चली गंदी चाल
जयपुर में किसानों का आंदोलन,सरकार ने मांग लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
जयपुर में किसानों का आंदोलन,सरकार ने मांग लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
30 जिंदा वोटर्स के नाम हटाने के लिए जमा किया फॉर्म 7, बीजेपी के BLA के खिलाफ केस
30 जिंदा वोटर्स के नाम हटाने के लिए जमा किया फॉर्म 7, बीजेपी के BLA के खिलाफ केस
अमिताभ-गोविंदा का उड़ाया था मजाक, सलमान को लगाई फटकार, किस्से राजकुमार के
राजकुमार: अमिताभ-गोविंदा का उड़ाया था मजाक, सलमान को लगाई फटकार
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
यूपी में बारिश से सुबह-शाम ठंडक बढ़ी, आज भी लखनऊ समेत 42 जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश से सुबह-शाम ठंडक बढ़ी, आज भी लखनऊ समेत 42 जिलों में अलर्ट
कप्तानी छोड़ने से कितनी घटेगी हरमनप्रीत की कमाई? जानें एक-एक डिटेल
कप्तानी छोड़ने से कितनी घटेगी हरमनप्रीत की कमाई? जानें एक-एक डिटेल
मोबाइल नंबर बदलने के लिए बैंक जाना जरूरी है? जानें ऑनलाइन तरीका
मोबाइल नंबर बदलने के लिए बैंक जाना जरूरी है? जानें ऑनलाइन तरीका
Embed widget