एक्सप्लोरर

आय घोषणा योजना में घोषित आय को घटाकर 55,000 करोड़ रुपये किया जाएगा

नई दिल्ली: सरकार आय घोषणा योजना (आईडीएस) के तहत घोषित की गई बेहिसाबी राशि को घटाकर 55,000 करोड़ रुपये पर लाएगी. इसकी वजह यह है कि हैदराबाद के एक रियल एस्टेट कारोबारी और उनके सहयोगियों ने 10,000 करोड़ रुपये के कालेधन की घोषणा की थी, लेकिन वे योजना के तहत टैक्स का भुगतान नहीं कर सके हैं.

हैदराबाद के इस रियल एस्टेट कारोबारी ने 30 सितंबर को बंद हुई आईडीएस के तहत 9,800 करोड़ रुपये के कालेधन की घोषणा की थी. कारोबार से जुड़े दो या 3 लोगों ने 2,000 से 3,000 करोड़ रुपये की बेहिसाबी आय की घोषणा की थी. एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया, ‘‘सभी टैक्स की पहली किस्त देने में विफल रहे. 30 नवंबर तक यह किस्त दी जानी थी.’’ टैक्स चुकाने में चूक के तुरंत बाद आयकर विभाग ने इन लोगों के परिसरों पर छापेमारी की थी.

अधिकारी ने कहा, ‘‘आयकर विभाग इस बारे में जरूरी कार्रवाई करेगा. हम आईडीएस के तहत घोषित राशि में संशोधन करेंगे.’’ इससे पहले इसी महीने वित्त मंत्रालय ने योजना के तहत घोषित राशि को 65,250 करोड़ रुपये के शुरुआती अनुमान से बढ़ाकर 67,382 करोड़ रुपये कर दिया था. संशोधित आंकड़ों के आधार पर सरकार को टैक्स के रूप में 30,000 करोड़ रुपये से अधिक हासिल होने थे.

संशोधित आंकड़े में अहमदाबाद के कारोबारी महेश कुमार चंपकलाल शाह द्वारा घोषित 13,860 करोड़ रुपये और मुंबई के परिवार द्वारा घोषित 2 लाख करोड़ रुपये की राशि को शामिल नहीं किया गया था. अधिकारी ने कहा कि हमने इन दोनों घोषणाओं को आंकड़ों में शामिल नहीं किया क्योंकि ये संदिग्ध नजर आ रहे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या एक ही मोबाइल नंबर से दो UPI चला सकते हैं?
क्या एक ही मोबाइल नंबर से दो UPI चला सकते हैं?
Digital Platforms: सरकार ने Zepto, IndiGo और PhysicsWallah समेत 9 प्लेटफॉर्म्स पर लगाया जुर्माना
सरकार ने Zepto, IndiGo और PhysicsWallah समेत 9 प्लेटफॉर्म्स पर लगाया जुर्माना
Ration Price Hike: तेल, दाल से लेकर दूध-चीनी तक, राशन की 99% चीजें हुईं महंगी, देखें List
तेल, दाल से लेकर दूध-चीनी तक, राशन की 99% चीजें हुईं महंगी, देखें List
लोन लेने में UP, बिहार और MP आगे, लोग क्यों ले रहे इतना कर्ज? रिपोर्ट से समझें
लोन लेने में UP, बिहार और MP आगे, लोग क्यों ले रहे इतना कर्ज? रिपोर्ट से समझें

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget