एक्सप्लोरर

Demat Accounts: शेयर बाजार में धूम का फायदा उठाने को निवेशक बेताब, जून में डीमैट अकाउंट बढ़कर 16.2 करोड़

Demat Accounts: मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने गुरुवार को रिपोर्ट में जानकारी दी है कि जून 2024 में कुल डीमैट खाते बढ़कर 162 मिलियन हो गए हैं. ये बेहद शानदार आंकड़ा कहा जा सकता है.

Demat Accounts: देश का शेयर बाजार लगातार धूम-धड़ाके के साथ निवेशकों को आकर्षित कर रहा है. म्यूचुअल फंड के जरिए इक्विटी में पैसा बनता देखकर इंवेस्टर तेजी से म्यूचुअल फंड निवेश को अपना रहे हैं और इसके लिए डीमैट अकाउंट सबसे पहली जरूरत होता है. इसी वजह से लगातार डीमैट अकाउंट्स खोलने वालों की संख्या दिन दूनी-रात चौगुनी गति से बढ़ रही है और इसका नतीजा डीमैट खातों के बढ़ते आंकड़ों के तौर पर सामने आ रहा है.

जून में डीमैट अकाउंट बढ़कर 16.2 करोड़ हुए

देश में डीमैट अकाउंट की संख्या जून में 42 लाख बढ़कर 16.2 करोड़ हो गई है. मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने गुरुवार को रिपोर्ट में जानकारी दी है कि जून 2024 में कुल डीमैट खाते बढ़कर 162 मिलियन हो गए है. चालू वित्त वर्ष में 34 लाख डीमैट अकाउंट औसतन हर महीने खोले गए हैं. मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज की रिपोर्ट के मुताबिक सेंट्रल डिपॉजिटरीज सर्विसेज लिमिटेड (सीडीएसएल) की बाजार हिस्सेदारी में कुल डीमैट खातों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है.

रिपोर्ट में बताया गया कि कुल डीमैट अकाउंट की संख्या के मामले में सालाना आधार पर नेशनल सिक्योरिटी डिपॉजिटरीज लिमिटेड (एनएसडीएल) का मार्केट शेयर 4.3 फीसदी गिरा है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर एक्टिव क्लाइंट्स की संख्या में मासिक आधार पर 3.1 फीसदी का इजाफा हुआ है और जून में यह 4.42 करोड़ हो गई है.

5 टॉप डिस्काउंट ब्रोकर के पास NSE के 64.4 फीसदी एक्टिव क्लाइंट्स

मौजूदा समय में देश के पांच टॉप डिस्काउंट ब्रोकर के पास एनएसई के 64.4 फीसदी एक्टिव क्लाइंट्स हैं. यह आंकड़ा जून 2022 में 58.2 फीसदी था. भारत में बड़ी संख्या में डीमैट अकाउंट खुलने की वजह आम जनता का शेयर बाजार की तरफ रुझान बढ़ना है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के इंडेक्स सेंसेक्स ने इस साल की शुरुआत से अब तक निवेशकों को 10 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे दिया है.

जीरोधा का क्लाइंट बेस इतना बढ़ा

ऑनलाइन ब्रोकरेज फर्म जीरोधा के क्लाइंट बेस मासिक आधार पर 2.1 फीसदी बढ़कर 77 लाख हो गया. उसका मार्केट शेयर हालांकि 0.20 फीसदी गिरकर 17.3 फीसदी पर आ गया है.

Groww का क्लाइंट बेस इतना बढ़ा

ग्रो के क्लाइंट बेस 5.4 फीसदी बढ़कर 1.09 करोड़ हो गया है. इसका मार्केट शेयर 0.55 फीसदी बढ़कर 24.7 फीसदी हो गया है. एंजेल वन के क्लाइंट बेस में 3.4 फीसदी का इजाफा हुआ है.

ये भी पढ़ें

Anant Radhika Wedding: अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट इस समय एक-दूजे को पहनाएंगे वरमाला, जानें रस्मों का टाइम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में प्रदूषण के नाम पर वसूले 843 करोड़, नहीं हुए खर्च, डेटा भी गायब- CAG
दिल्ली में प्रदूषण के नाम पर वसूले 843 करोड़, नहीं हुए खर्च, डेटा भी गायब- CAG
Bill Gates की बेटी को हो सकती है 20 साल जेल की सजा, लेकिन क्यों?
बिल गेट्स की बेटी को हो सकती है 20 साल जेल की सजा, लेकिन क्यों?
8 महीने पहले हुई भविष्यवाणी सच! Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
8 महीने पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, अब Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
बिहार बनाम झारखंड: बंटवारे के बाद एक राज्य भारी घाटे में और दूसरा फायदे में क्यों?
बिहार बनाम झारखंड: बंटवारे के बाद एक राज्य भारी घाटे में और दूसरा फायदे में क्यों?

वीडियोज

Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget