एक्सप्लोरर

ये हैं टॉप इन्वेस्टमेंट ऑप्शन्स, इनमें निवेश से बेहतर बनेगा आपका भविष्य

इन्वेस्टमेंट एवेन्यू का चयन करते समय आपको निवेश करने से पहले प्रोडक्ट के साथ जुड़े जोखिमों के साथ अपनी रिस्क प्रोफ़ाइल का मिलान करना होगा. हम आपको टॉप इन्वेस्टमेंट एवेन्यू के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें आपको बचत के लिए नज़र रखनी चाहिए.

नई दिल्ली: अधिकांश इन्वेस्टर इस तरह से इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं कि उन्हें निवेश किए गए मूल धन को खोने के जोखिम के बिना जितनी जल्दी हो सके हाई रिटर्न मिले. यही कारण है कि कई इन्वेस्टर हमेशा ऐसी शीर्ष निवेश योजनाओं की तलाश में रहते हैं, जहां वे कुछ महीनों या सालों में अपने पैसे को डबल कर सकते हैं, जिसमें कोई जोखिम नहीं है.

हालांकि, यह एक तथ्य है कि कम रिस्क और हाई रिटर्न देने वाले इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट मौजूद नहीं हैं. वास्तव में, रिटर्न जितना अधिक है, रिस्क उतना ही ज्यादा है. इसलिए, इन्वेस्टमेंट एवेन्यू का चयन करते समय आपको निवेश करने से पहले प्रोडक्ट के साथ जुड़े जोखिमों के साथ अपनी रिस्क प्रोफ़ाइल का मिलान करना होगा.

दो बकेट्स हैं जो इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट में आती हैं- फायनेंशियल एंड नॉन फाइनेंशियल असेट्स. फायनेंशियल असेट्स को बाजार से जुड़े उत्पादों (जैसे स्टॉक और म्यूचुअल फंड) और निश्चित आय उत्पादों (जैसे पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड, बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट) में विभाजित किया जा सकता है. नॉन फाइनेंशियल असेट्स- अधिकांश भारतीय इस मोड के माध्यम से निवेश करते हैं, इसमें सोना और रियल एस्टेट शामिल है.

यहां हम आपको टॉप इन्वेस्टमेंट एवेन्यू के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें आपको बचत के लिए नज़र रखनी चाहिए.

बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD)

भारत में निवेश के लिए बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) एक सुरक्षित विकल्प है. डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (DICGC) के नियमों के तहत, बैंक में प्रत्येक जमाकर्ता को मूल और ब्याज राशि दोनों के लिए अधिकतम 1 लाख रुपये तक का बीमा किया जाता है. जरूरत के मुताबिक कोई भी व्यक्ति मासिक, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक, वार्षिक या संचयी ब्याज विकल्प चुन सकता है.

नेशनल पेंशन स्कीम (NPS)

लोगों अपने कामकाजी दिनों के बाद आने वाले रिटायरमेंट की बड़ी फिक्र होती है. वो ऐसी जगह निवेश करना चाहता है जहां उन्हें रिटायरमेंट के बाद इतनी राशि मिलती रहे जो उनके खर्चों को पूरा करने में सक्षम हो सके. ऐसी ही जरूरतों को पूरा करने के लिए नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) एक अच्छा विकल्प है. एनपीएस खाते 2 प्रकार के होते हैं जिनमें टियर 1 और टियर 2 खाते के जरिए आप निवेश ऑप्शन चुन सकते हैं. एनपीएस के टियर 1 खातों में से 60 साल की उम्र तक आप निवेश की गई राशि को निकाल नहीं सकते हैं और टियर 2 खाते आम बचत खाते की तरह होते हैं जहां से आप कोई जरूरत पड़ने पर उसमें से पैसा निकाल सकते हैं.

पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF)

छोटी बचत योजनाओं में पीपीएफ यानी पब्लिक प्रोविडेंट फंड आम लोगों के बीच काफी लोकप्रिय विकल्प है. पीपीएफ खातों पर आप करीब 8 फीसदी की दर से ब्याज दरों का फायदा उठा सकते हैं. पीपीएफ खातों में आप इस तरह से भी निवेश कर सकते हैं कि आपको तगड़ा ब्याज मिल सकता है.

इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम (ELSS)

ELSS में पिछले 3 साल में करीब 19 फीसदी का सालाना रिटर्न मिला है और इस लिहाज से ये निवेश के लिए काफी अच्छी स्कीम मानी जाती है लेकिन इसमें थोड़ा ज्यादा जोखिम होता है क्योंकि इसमें इक्विटी के आधार पर पैसा लगता है जो शेयर बाजार से संबंधित होता है.

Real Estate

जिस घर में आप रहते हैं वह आत्म-उपभोग के लिए है और इसे कभी भी निवेश नहीं माना जाना चाहिए. यदि आप इसमें इन्वेस्टमेंट का इरादा रखते हैं तो आपके द्वारा खरीदी गई दूसरी संपत्ति आपका निवेश हो सकती है. संपत्ति में निवेश दो तरह से रिटर्न देता है. इससे आपकी पूंजी भी बढ़ती है और आप किराया भी कमा सकते हैं.

सोना (Gold)

ज्वैलरी के रूप में सोने को रखने की अपनी सुरक्षा और लागत जैसी चिंताएं हैं. फिर 'मेकिंग चार्जेस' है जो आमतौर पर सोने की लागत के 6-14 प्रतिशत के बीच होता है (और विशेष डिजाइन के मामले में यह 25 प्रतिशत तक हो सकता है). इसलिए सोने के सिक्के खरीदना निवेश के तौर पर अभी भी एक बेहतर विकल्प है. इसके अलावा शेयर बाजार में भी सोने को लेकर कई निवेश विकल्प उपलब्ध हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंबानी पर मस्क का नया हमला, रिलायंस के BJP चंदे से जुड़ी रिपोर्ट्स की शेयर
अंबानी पर मस्क का नया हमला, रिलायंस के BJP चंदे से जुड़ी रिपोर्ट्स की शेयर
दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौनसी सेवाएं हैं ठप
दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौनसी सेवाएं हैं ठप
मस्क का मुकेश अंबानी पर बड़ा हमला, अब 'प्रधानमंत्री अंबानी' कहकर साधा निशाना
मस्क का मुकेश अंबानी पर बड़ा हमला, अब 'प्रधानमंत्री अंबानी' कहकर साधा निशाना
श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget