एक्सप्लोरर

पेंशन संबंधी हर चिंता दूर करेगा ये हेल्पलाइन, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण योजना की भी देगा जानकारी  

सीनियर सिटीजन की पेंशन संबंधी चिंता से लेकर सामाजिक कल्याण योजना के बारे में सभी चिंताओं को हेल्पलाइन दूर करेगा. यह सरकार की ओर से संचालित किया जा रहा है. 

सरकारी ​कर्मचारी दिल्ली के रामलीला मैदान में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. कर्मचारी नई पेंशन योजना की जगह पुरानी पेंशन का लाभ लेना चाहते हैं, जबकि पुरानी पेंशन योजना 2004 से पहले रिटायर हुए कर्मचारियों तक को ही ​दी जा रही है. ऐसे में आपके मन में भी पेंशन योजनाओं को लेकर कई सवालों के जवाब होंगे. 

वरिष्ठ नागरिकों की सहायता के लिए सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की ओर से एक खास पहल शुरू की गई है. सरकार की ओर से हेल्पलाइन ‘एल्डरलाइन’ पेंशन संबंधी सभी चिंताओं को दूर कर सकता है. इतना ही नहीं सीनियर सिटीजन सामाजिक कल्याण योजनाओं के बारे में जानकारी और देखभाल केंद्र व मेडिकल को खोजने में भी मदद करता है. 

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल इस ‘एल्डरलाइन’ पर वरिष्ठ नागरिकों की ओर से उठाए गए टॉप सवालों में पेंशन से संबंधित चिंताएं, सामाजिक कल्याण योजनाओं की जानकारी और मेडिकल संबंधी सर्च सबसे ज्यादा थे.

इस नंबर पर ले सकते हैं जानकारी 

सरकार की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं. टोल-फ्री नंबर 14567 पर कॉल करके आप पेंशन और योजनाओं संबंधी जानकारी ले सकते हैं. प्राइवेट से लेकर सरकारी कर्मचारी भी पेंशन संबंधी शिकायत को दूर कर सकते हैं. आंकड़ों के मुताबिक, इस साल इस नंबर पर 87,218 कॉल आई हैं. 

31 राज्यों में संचालित है ये हेल्पलाइन 

आंकड़ों के अनुसार, हेल्पलाइन वर्तमान में 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में संचालित की जा रही है. हेल्पलाइन पर पेंशन संबंधी समस्याओं से जुड़ी सूचना और सामाजिक कल्याण योजनाओं, देखभाल केंद्रों, अस्पतालों और चिकित्सकों के बारे में जानकारी समेत कई मुद्दों के बारे में जानकारी दी जाती है. 

8 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश से इतनी आई कॉल

वहीं दूसरी ओर ‘हेल्पएज इंडिया’ उन गैर-सरकारी संगठनों में से एक है, जिसने मंत्रालय को आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों दिल्ली, मध्य प्रदेश, पुडुचेरी, पंजाब, आंध्र प्रदेश, गुजरात जम्मू कश्मीर और लद्दाख में जनवरी 2023 से सितंबर 2023 तक हेल्पलाइन संचालित करने में मदद की. उसे हेल्पलाइन पर कुल 13,086 कॉल आईं. 

किन चीजों की सबसे ज्यादा मांग 

आंकड़ों के मुताबिक, लगभग 21 प्रतिशत कॉल में सीनियर सिटीजन ने वृद्धाश्रम, देखभाल केंद्रों, अस्पतालों, चिकित्सकों और देखभाल सुविधा देने वालों के बारे में जानकारी मांगी. वहीं 33 प्रतिशत कॉल में कानूनी मुद्दों, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन और भरण-पोषण अधिनियम के संबंध में मार्गदर्शन मांगा गया. 

ये भी पढ़ें 

RBI MPC Meeting: बढ़ेगा लोन का बोझ या मिलेगी राहत? RBI रेपो रेट पर इस सप्ताह लेगा फैसला 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोमैटो और स्विगी का दबदबा होगा खत्म? अगले महीने फूड डिलीवरी में एंट्री करेगा फ्लिपकार्ट
जोमैटो और स्विगी का दबदबा होगा खत्म? अगले महीने फूड डिलीवरी में एंट्री करेगा फ्लिपकार्ट
ईरान युद्ध की वजह से महंगाई की 'EMI' दे रही जनता, कैसे-कैसे कट रही आपकी जेब? ऐसे हो रहा नुकसान
ईरान युद्ध की वजह से महंगाई की 'EMI' दे रही जनता, कैसे-कैसे कट रही आपकी जेब? ऐसे हो रहा नुकसान
ट्रंप ने नहीं की कंगले पाकिस्तान की मदद, ऊपर से ठोक दिया 10% का नया टैरिफ; भारत पर भी साधा निशाना
ट्रंप ने नहीं की कंगले पाकिस्तान की मदद, ऊपर से ठोक दिया 10% का नया टैरिफ; भारत पर भी साधा निशाना
Gold-Silver Rate: सुबह-सवेरे सस्ता हुआ सोना, 1100 रुपये तक लुढ़का भाव; जानें अब कितनी रह गई 10 ग्राम की कीमत?
सुबह-सवेरे सस्ता हुआ सोना, 1100 रुपये तक लुढ़का भाव; जानें अब कितनी रह गई 10 ग्राम की कीमत?

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे, जानें पूरी डिटेल
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget