एक्सप्लोरर

Train Ticket Booking: ट्रेन टिकट बुकिंग के लिए बेस्ट हैं ये क्रेडिट कार्ड, डिस्काउंट और ऑफर्स की होती भरमार 

Train Ticket Booking: बैंकों द्वारा दी जा रही स्कीमों के चलते लोग अब क्रेडिट कार्ड से ट्रेन टिकट खरीदने को प्राथमिकता देने लगे हैं. इससे उन्हें कैशबैक, रिवॉर्ड, लाउंज इस्तेमाल करने की सुविधा मिलती है.

Train Ticket Booking: ट्रेन देश की लाइफलाइन मानी जाती है. एक से दूसरी जगह जाने के लिए सबसे आसान और सस्ता विकल्प ट्रेन ही साबित होता रहा है. पिछले कुछ समय में भारतीय रेलवे में बहुत सुधार हुआ है. हालांकि सुविधाएं बढ़ने के साथ ही टिकट की कीमतें भी बढ़ती जा रही हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे क्रेडिट कार्ड के बारे में बताएंगे, जिनके ऑफर और डिस्काउंट आपको महंगे किराए से राहत दिला सकते हैं और कई तरह के बेनिफिट भी दिलवाएंगे. मार्केट में उपलब्ध इन कार्ड्स पर एक नजर डाल लेते हैं. 

कैश या यूपीआई से खरीदने में नहीं मिलता कोई ऑफर

ट्रेन टिकट को कैश या यूपीआई से खरीदने में आपको टिकिट चार्ज पेमेंट पर कोई ऑफर नहीं मिलता. हालांकि, क्रेडिट कार्ड ना सिर्फ आपको बिना किसी अतिरिक्त भुगतान के टिकट बुक करने की सुविधा देता है बल्कि विभिन्न ऑफर एवं डिस्काउंट भी दिलाता है. लोग अब क्रेडिट कार्ड से टिकट खरीदने को प्राथमिकता इसलिए देने लगे क्योंकि उन्हें कैशबैक, रिवॉर्ड, लाउंज इस्तेमाल करने की सुविधा भी मिलती है और बैंकों की स्कीम के चलते टिकट पर बेनेफिट मिलते हैं. आरबीआई द्वारा सितंबर, 2023 तक जारी क्रेडिट कार्ड के आंकड़ों से पता चलता है कि रेलवे टिकट के लिए बेस्ट ऑफर देने के मामले में फिलहाल यह कार्ड सबसे आगे हैं.

IRCTC एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड 

आईआरसीटीसी ने एचडीएफसी बैंक के साथ मिलकर एक कार्ड निकाला है. इसकी मदद से आईआरसीटीसी से टिकट बुक करने पर हर 100 रुपये पर आपको 5 रिवॉर्ड पॉइंट मिलते हैं. साथ ही 5 फीसदी कैशबैक और 1 फीसदी डिस्काउंट भी मिल जाता है. इस कार्ड पर 500 रुपये सालाना फीस है. हालांकि, साल में 1.5 लाख रुपये खर्च करने पर यह फीस नहीं देनी पड़ती है. 

IRCTC एसबीआई प्लेटिनम कार्ड

एसबीआई ने आईआरसीटीसी के साथ मिलकर जो प्लेटिनम कार्ड निकाला है. उससे पहले 45 दिन के अंदर 500 रुपये से ज्यादा का खर्चा करने पर 350 बोनस एक्टिवेशन पॉइंट मिल जाते हैं. यदि आप रेलवे टिकट बुक करते हैं तो 1 फीसदी ट्रांजेक्शन चार्ज नहीं देना पड़ेगा. साथ ही रेलवे लाउंज का इस्तेमाल भी कर सकेंगे. 

IRCTC बीओबी रूपे कार्ड

आईआरसीटीसी बीओबी रूपे कार्ड से वेबसाइट या एप पर टिकट बुकिंग करने से आपको हर 100 रुपये खर्च करने पर 2 रिवॉर्ड पॉइंट मिल जाएंगे. इसके लिए आपको सालाना 350 रुपये की फीस देनी होगी. साथ ही पहले 45 दिनों के अंदर 1000 रुपये खर्च करने पर 1000 बोनस पॉइंट भी मिल जाएंगे, जो कि आप अन्य खरीदारी के लिए आसानी से इस्तेमाल कर पाएंगे.

ये भी पढ़ें

FDI in India: पड़ोसी देशों पर निगरानी के बावजूद आ गए 1 लाख करोड़ के एफडीआई प्रपोजल, कोविड-19 के बाद की गई थी सख्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Credit Card: शॉपिंग और EMI के दीवाने हुए Gen Z, धड़ल्ले से बनवा रहे क्रेडिट कार्ड, चौंका देगी रिपोर्ट
Credit Card: शॉपिंग और EMI के दीवाने हुए Gen Z, धड़ल्ले से बनवा रहे क्रेडिट कार्ड, चौंका देगी रिपोर्ट
ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान
Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान
पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा नहीं, LPG पर भी आया संकट, ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद होर्मुज फिर होने लगा
पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा नहीं, LPG पर भी आया संकट, ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद होर्मुज फिर होने लगा ठप

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget