एक्सप्लोरर

Red Sea Crisis Impact: टीवी, वॉशिंग मशीन और AC हो सकते हैं महंगे, लाल सागर संकट के बादल छाए

Logistic Cost: बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, कंटेनर्स के रेट लगभग चार गुना उछलकर 2400 से 2900 डॉलर तक पहुंच गए हैं. यदि जल्द ही स्वेज नहर के रास्ते व्यापार सामान्य नहीं हुआ तो संकट और गहरा सकता है.

Logistic Cost: मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं. अब इनका दुष्प्रभाव कारोबार पर दिखाई देने लगा है. शिपिंग कंटेनर्स की कमी और चीन से आने वाले सामान पर माल भाड़ा बढ़ने की वजह से आईटी हार्डवेयर, टीवी, वॉशिंग मशीन और एसी जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामानों की कीमत में उछाल आने की पूरी आशंका है. इसका असर भारतीय कस्टमर्स पर पड़ेगा. 

कुछ जगहों का माल भाड़ा लगभग चार गुना तक बढ़ गया

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, पिछले 2 महीनों में कुछ जगहों का माल भाड़ा लगभग चार गुना तक बढ़ गया है. अमेरिका और यूरोप पहुंचने के लिए पहले जहाज स्वेज नहर का रास्ता लिया करते थे. अब संकट से बचने के लिए उन्हें लगभग 8500 किमी लंबा रास्ता लेना पड़ रहा है. यह रूट लगभग 330 बड़े जहाज, जिन पर करीब 12 हजार कंटेनर लदे हुए हैं, ने अपनाया है. इसके चलते चीन के पोर्ट्स पर मई से ही जहाजों की कमी होने लगी है. साथ ही मैन्युफैक्चरिंग के तरीके भी कंपनियों को बदलने पड़ रहे हैं. 

कस्टमर्स से वसूली जा सकती है लॉजिस्टिक्स कॉस्ट

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, बड़े इलेक्ट्रॉनिक सामान की कीमत में लगभग 2 से 3 फीसदी लॉजिस्टिक्स कॉस्ट होती है. आशंका जताई जा रही है कि अगर यही हालात बने रहे तो यह कॉस्ट कस्टमर्स से वसूला जाना तय है. इसके अलावा एक जहाज को अपने गंतव्य तक पहुंचने में लगने वाला समय भी 35 से 40 फीसदी तक बढ़ गया है. लाल सागर संकट के चलते 20 और 40 फीट कंटेनर की कीमतें पूरी दुनिया में बढ़ गई हैं. कंपनियां अपना सामान एक जगह से दूसरी जगह भेजने के लिए 20 फीट के कंटेनर को ज्यादा पसंद कर रहे हैं. 

मोबाइल फोन की कीमतों पर नहीं पड़ेगा कोई असर

विशेषज्ञों ने कहा है कि स्वेज नहर के रास्ते व्यापार शुरू होने के बाद ही स्थिति में सुधार आने की उम्मीद है. फिलहाल कंटेनर्स के रेट 2400 से 2900 डॉलर तक पहुंच गए हैं. लाल सागर संकट से पहले यह 850 से 1000 डॉलर पर थे. हालांकि, इस स्थिति का मोबाइल फोन की कीमतों पर कोई असर नहीं पड़ेगा. इसके पार्ट्स हल्के और नाजुक होने के चलते फ्लाइट के जरिए जाते हैं.

ये भी पढ़ें 

Lok Sabha Election: वोट डालने वालों को स्विगी का तोहफा, स्याही दिखाकर मिलेगा 50 फीसदी डिस्काउंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: रोबोटिक वर्ल्ड में चीन 'बॉडी' और अमेरिका 'ब्रेन', भारत क्यों पिछड़ा?
रोबोटिक वर्ल्ड में चीन 'बॉडी' और अमेरिका 'ब्रेन', भारत क्यों पिछड़ा?
Pension Benefits: इस राज्य की सरकार ने बढ़ाई पेंशन लिमिट, जानें किसे मिलेगा फायदा
इस राज्य की सरकार ने बढ़ाई पेंशन लिमिट, जानें किसे मिलेगा फायदा
आप भी भेजते हैं विदेश पैसा? समझ लें इनकम टैक्स की रडार पर क्यों हैं लोग
आप भी भेजते हैं विदेश पैसा? समझ लें इनकम टैक्स की रडार पर क्यों हैं लोग
Instagram-Youtube से कमाई पर कितना लगता है टैक्स? TDS-GST को जान लें
Instagram-Youtube से कमाई पर कितना लगता है टैक्स? TDS-GST को जान लें

वीडियोज

Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!
Anjali Arora बनीं Mata Sita, Look सामने आते ही भड़का Internet, ‘Remove Her’ तक की मांग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget