एक्सप्लोरर

Tesla Layoffs: ट्विटर के बाद अब Tesla के कर्मचारियों पर लटकी छंटनी की तलवार! जानें एलन मस्‍क का क्‍या है प्‍लान

Tesla Layoffs: साल 2022 में टेस्ला के शेयर में भारी गिरावट देखने को मिली है. ऐसे में कंपनी पर निवेशकों का दबाव बढ़ा है. इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी के शेयर्स में 137 डॉलर की गिरावट दर्ज की गई है

Tesla Layoffs 2022: साल 2022 खत्म होने वाला है और नए साल की शुरुआत से पहले भी कंपनियों में कर्मचारियों की छंटनी के बादल नहीं हट रहे हैं. हाल ही में दुनिया की कई बड़ी कंपनियों जैसे अमेजन (Amazon), ट्विटर (Twitter), फेसबुक (Facebook)  के पेरेंट कंपनी मेटा आदि ने अपने कर्मचारियों की छंटनी की है. एलन मस्क के ट्विटर टेकओवर के बाद उन्होंने ट्विटर के आधे से ज्यादा कर्मियों को नौकरी से निकाल दिया था. अब एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी  Tesla के कर्मचारियों की भी छंटनी हो सकती है. मस्क ने हाल ही में कहा है कि वह नए साल में टेस्ला में एक बार फिर छंटनी कर सकते हैं. गौरतलब है कि साल 2022 में टेस्ला के शेयर में करीब 60 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है. ऐसे में मस्क टेस्ला में एक और बड़ी छंटनी कर सकते हैं. इसके साथ ही कंपनी नए हाइरिंग पर भी रोक लगाने का फैसला किया है.

साल 2022 में भी हुई थी छंटनी

साल 2023 की शुरुआत से पहले साल 2022 में टेस्ला में छंटनी (Tesla Layoffs) की गई थी. जून 2022 में टेस्ला ने अपने अधिकारियों से सभी तरह की भर्ती को रोकने की सलाह दी थी. इसके साथ ही 10 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी भी करने को कहा गया था, लेकिन दूसरी छमाही में एक बार फिर से हाइरिंग करने को कहा गया था. अब साल 2023 में इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला कर्मचारियों की एक बार फिर से छंटनी कर सकती है.

कब हो सकती है छंटनी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टेस्ला में छंटनी की प्रक्रिया साल 2023 (Tesla Layoffs 2023) के जनवरी से मार्च के महीने के बीच हो सकती सकती है. इसके साथ ही रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि टेस्ला में बड़े पैमाने पर हाइरिंग फ्रीज करने को कहा है, लेकिन कुछ स्थानों पर टेस्ला अपने कारोबार को विस्तार करने का सोच रही है. ऐसे में यह साफ पता नहीं चल सका है कि हाइरिंग की प्रक्रिया कितने पैमाने पर फ्रीज रहेगी.

टेस्ला के शेयर में आई भारी गिरावट-

आपको बता दें कि साल 2022 में टेस्ला के शेयर में भारी गिरावट देखने को मिली है. ऐसे में कंपनी पर निवेशकों का दबाव बढ़ा है. इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी के शेयर्स में 137 डॉलर की गिरावट दर्ज की गई है और यह अपने निचले स्तर पर पहुंच गया है. इसके साथ ही एलन मस्क के ट्विटर संभालने के कारण टेस्ला के निवेशकों ने इस पर भी चिंता व्यक्त की है. मस्क लगातार वैश्विक कारणों को टेस्ला के गिरते शेयरों के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. इसके साथ ही मस्क ने हाल ही बड़ी संख्या में टेस्ला के शेयर बेचे हैं.

ये भी पढ़ें-

Petrol-Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी, क्या आपके शहर में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? यहां जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Rate Today: सस्ता या महंगा हुआ गैस सिलेंडर? जानें दिल्ली से देहरादून तक आज कितने में हो रही बुकिंग?
सस्ता या महंगा हुआ गैस सिलेंडर? जानें दिल्ली से देहरादून तक आज कितने में हो रही बुकिंग?
Online Jewelry: चेतावनी! ऑनलाइन सस्ती ज्वैलरी में छिपा है जहर, खरीदने से पहले 100 बार सोचें, नहीं तो पहुंचेंगे अस्पताल
चेतावनी! ऑनलाइन सस्ती ज्वैलरी में छिपा है जहर, खरीदने से पहले 100 बार सोचें, नहीं तो पहुंचेंगे अस्पताल
CJP Protest: कपिल सिब्बल की नेटवर्थ कितनी है, जो सोनम वांगचुक का लड़ रहे हैं केस?
CJP Protest: कपिल सिब्बल की नेटवर्थ कितनी है, जो सोनम वांगचुक का लड़ रहे हैं केस?
33000 करोड़ रुपए दान करने वाले अरबपति की मौत, जीते जी लुटा दी पूरी दौलत, बोले थे- कंगाल होकर जाऊंगा
33000 करोड़ रुपए दान करने वाले अरबपति की मौत, जीते जी लुटा दी पूरी दौलत, बोले थे- कंगाल होकर जाऊंगा

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget