एक्सप्लोरर

बाइक टैक्सी Rapido को 50 रुपये का झूठा दावा पड़ा भारी, अब देने होंगे 10 लाख का जुर्माना, जानें पूरा मामला

Penalty On Rapido: सीसीपीए की जांच में पाया गया कि विज्ञापनों में दिए गए डिस्क्लेमर इतने छोटे अक्षरों में थे कि ग्राहकों को पढ़ना मुश्किल था. जाहिर है, कंपनी ने जानबूझकर नियम और शर्तें छिपाने की कोशिश की.

CCPA Slaps Penalty On Rapido: बाइक टैक्सी सेवा रैपिडो के भ्रामक विज्ञापन ने कंपनी को भारी नुकसान पहुंचाया है. दरअसल, कंपनी ग्राहकों को यह मैसेज दिखा रही थी – “पांच मिनट में ऑटो नहीं मिला तो 50 रुपये”. लेकिन इस दावे को सेंट्रल कंज़्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) ने झूठा और गुमराह करने वाला मानते हुए रैपिडो पर 10 लाख रुपये की पेनल्टी ठोकी है.

उपभोक्ता मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि सीसीपीए ने रैपिडो को आदेश दिया है कि वह उन सभी ग्राहकों को 50 रुपये की राशि लौटाए, जिन्हें ऑफर के बावजूद यह रकम नहीं मिली थी.

50 रुपये नहीं, सिर्फ रैपिडो कॉइन

जांच में सामने आया कि रैपिडो का यह दावा वास्तव में नकद 50 रुपये नहीं था, बल्कि “50 रुपये तक के रैपिडो कॉइन” थे. इनका इस्तेमाल केवल बाइक राइड में किया जा सकता था और इनकी वैधता सिर्फ 7 दिन थी. इस तरह उपभोक्ताओं को मजबूर किया गया कि वे कम समय में दोबारा रैपिडो की सेवा का उपयोग करें.

बढ़ती शिकायतों से खुली पोल

राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2024 से जुलाई 2025 के बीच रैपिडो के खिलाफ शिकायतें बढ़कर 1,224 हो गईं. जबकि इससे पहले के 14 महीनों में यह संख्या सिर्फ 575 थी. सीसीपीए की जांच में पाया गया कि विज्ञापनों में दिए गए डिस्क्लेमर इतने छोटे अक्षरों में थे कि ग्राहकों को पढ़ना मुश्किल था. जाहिर है, कंपनी ने जानबूझकर नियम और शर्तें छिपाने की कोशिश की. 

तुरंत विज्ञापन बंद करने का आदेश

मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, “इस तरह के प्रतिबंधों ने ऑफर की अहमियत को कम कर दिया और उपभोक्ताओं को गुमराह किया.” इसी आधार पर सीसीपीए ने रैपिडो को भ्रामक विज्ञापन तुरंत बंद करने का निर्देश दिया है. इसमें आम उपभोक्ताओं के लिए सबक ये है कि वे किसी भी ऑफर को स्वीकार करने से पहले उसकी शर्तें और डिस्क्लेमर जरूर पढ़ें. साथ ही, “कैश” और “वाउचर” में फर्क समझें – कई बार कंपनियां नकद रकम नहीं बल्कि कूपन, पॉइंट्स या कॉइन देती हैं, जिनकी वैधता सीमित होती है..

ये भी पढ़ें: टैरिफ टेंशन के बीच RBI की कड़ी नजर, गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया इकोनॉमी का हाल और आगे के कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI MPC: ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान
Surf Excel और Vim में पाए गए हार्मफुल कैमिकल्स, दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा मामला
Surf Excel और Vim में पाए गए हार्मफुल कैमिकल्स, दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा मामला
क्रेडिट कार्ड पेमेंट पर लगा 1200 का जुर्माना? अब आया HDFC का बयान
क्रेडिट कार्ड पेमेंट पर लगा 1200 का जुर्माना? अब आया HDFC का बयान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget