एक्सप्लोरर

खत्म हुआ सफर! 25 साल बाद पाकिस्तान को 'बाय-बाय' कहने जा रहा Microsoft; क्या है वजह?

Microsoft News: दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट 25 साल बाद पाकिस्तान में अपना ऑपरेशंस बंद करने जा रही है. पूर्व राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने इसे देश के भविष्य के लिए चिंताजनक बताया.

Microsoft News: दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया है. कंपनी ने 25 साल बाद पाकिस्तान में अपना ऑपरेशन बंद करने का फैसला लिया है. कंपनी ने साल 2000 में पाकिस्तान में काम करना शुरू किया था. पाकिस्तान में माइक्रोसॉफ्ट का फुल कॉर्पोरेट ऑफिस कभी रहा है, लेकिन Microsoft की पाकिस्तान के उद्यम, शिक्षा और सरकारी क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति है. 

पाकिस्तान में Microsoft के काम 

शिक्षा के क्षेत्र में कंपनी ने उच्च शिक्षा आयोग (HEC) और पंजाब ग्रुप ऑफ कॉलेज (PGC) जैसे संस्थानों के साथ पार्टनरशिप की है ताकि Microsoft Teams जैसे प्लेटफॉर्म्स के जरिए डिजिटल स्किल्स की ट्रेनिंग और रिमोट लर्निंग की सुविधा मुहैया कराई जा सके. सरकारी क्षेत्र में माइक्रोसॉफ्ट ने 200 से अधिक हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशंस को टेक्नॉलाजी सॉल्यूशंस उपलब्ध कराया है. इसके अलावा, ट्रेनिंग सेंटर बनाने और ऑनलाइन कोर्स ऑफर करने जैसे पहलों में भी माइक्रोसॉफ्ट शामिल रहा है.

क्यों कंपनी ने लिया बड़ा फैसला? 

माइक्रोसॉफ्ट पाकिस्तान के पूर्व कंट्री मैनेजर जवाद रहमान का कहना है कि कंपनी का यह फैसला बिजनेस से रिलेटेड है. 2000 से 2007 तक कंपनी के साथ जुड़े रहे जवाद का कहना है कि कंपनी का यह फैसला इस बात का संकेत देता है कि पाकिस्तान के मौजूदा माहौल में बड़ी-बड़ी कंपनियों को काम करने में मुश्किलें आ रही हैं.

पूर्व राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने जताई चिंता

पूर्व राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने भी कंपनी के इस फैसले को पाकिस्तान के भविष्य के लिए चिंताजनक बताया. उन्होंने दावा किया कि राजनीतिक अस्थिरता, आर्थिक अस्थिरता, बार-बार सरकार के बदलने बिगड़ती कानून-व्यवस्था, अस्थिर मुद्रा और जटिल व्यापार नीतियों की वजह से कंपनियों को पाकिस्तान में काम करना मुश्किल लग रहा है. 

इधर, theregister.com के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट के प्रवक्ता का कहना है कि कंपनी पाकिस्तान में अपने ऑपरेटिंग मॉडल में बदलाव कर रही है. हालांकि, उन्होंने इस बदलाव का असर कंपनी के सर्विसेज और कस्टमर एग्रीमेंट पर नहीं पड़ने की भी जानकारी दी है. 

ये भी पढ़ें: 

पाकिस्तान की अब खैर नहीं, भारतीय सेना को मिलने जा रहा 'ब्रह्मास्त्र'; 1.05 लाख करोड़ की हुई महा-डील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कानूनी पचड़े में फंसा बैंक ऑफ बड़ौदा, BR शेट्टी ने मांगा 1.44 लाख करोड़ का मुआवजा
कानूनी पचड़े में फंसा बैंक ऑफ बड़ौदा, BR शेट्टी ने मांगा 1.44 लाख करोड़ का मुआवजा
LPG का लेटेस्ट रेट हुआ अपडेट, जानें दिल्ली से पटना तक बढ़े दाम या मिली राहत?
LPG का लेटेस्ट रेट हुआ अपडेट, जानें दिल्ली से पटना तक बढ़े दाम या मिली राहत?
मार्च से पहले मुंबई से नवी मुंबई शिफ्ट नहीं होंगी फ्लाइट्स, MIAL का ऐलान
मार्च से पहले मुंबई से नवी मुंबई शिफ्ट नहीं होंगी फ्लाइट्स, MIAL का ऐलान
टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget