एक्सप्लोरर

कंपनियों के तिमाही नतीजों और ग्लोबल संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

Stock Market Update: शेयर बाजार में अगले हफ्ते भी उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है. अगर आपके अगले हफ्ते बाजार में पैसा लगाने का प्लान है तो उससे पहले जान लें कि सेंसेक्स और निफ्टी की चाल कैसी रह सकता है...

Stock Market Update: शेयर बाजार में अगले हफ्ते भी उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है. अगर आपके अगले हफ्ते बाजार में पैसा लगाने का प्लान है तो उससे पहले जान लें कि सेंसेक्स और निफ्टी की चाल कैसी रह सकता है... सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनियों टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और इन्फोसिस के बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के नतीजे आने वाले हैं, जिससे बाजार को दिशा मिल सकती है.  

ग्लोबल संकेतों का भी दिखेगा असर
इसके अलावा वृहद आर्थिक आंकड़ों से इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा तय होगी. मार्केट एक्सपर्ट ने यह राय जताते हुए कहा कि इसके अलावा ग्लोबल रुख भी बाजार की दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा.

हफ्ते में सिर्फ 3 दिन होगा बाजार में कारोबार
शेयर बाजारों में इस सप्ताह कम कारोबारी दिन रहेंगे. बृहस्पतिवार को महावीर जयंती और डॉ बाबासाहेब अम्बेडकर जयंती पर बाजार में बंद रहेगा. शुक्रवार को ‘गुड फ्राइडे’ के मौके पर बाजार बंद रहेगा.

जारी होंगे तिमाही नतीजे
रेलिगेयर ब्रोकिंग के उपाध्यक्ष-शोध अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘यह सप्ताह कम कारोबारी सत्रों वाला होगा, लेकिन यह महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी सप्ताह तिमाही नतीजों की घोषणा शुरू हो रही है. सप्ताह के दौरान टीसीएस और इन्फोसिस के तिमाही नतीजे आएंगे.’’

12 अप्रैल को आएंगे IIP के आंकड़े
मिश्रा ने कहा इसके अलावा बाजार भागीदारों की निगाह औद्योगिक उत्पादन (IIP) और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर भी रहेगी. ये आंकड़े 12 अप्रैल को आएंगे. ‘‘घरेलू कारकों के अलावा निवेशकों की निगाह रूस-यूक्रेन युद्ध से जुड़े घटनाक्रमों तथा वैश्विक बाजारों के प्रदर्शन पर भी रहेगी.’’

रुपये का उतार-चढ़ाव का भी होगा असर
इसके साथ ही बाजार को रुपये उतार-चढ़ाव, विदेशी निवेशकों के निवेश के रुख तथा कच्चे तेल की कीमतों से भी दिशा मिलेगी.

11 अप्रैल को आएंगे टीसीएस के नतीजे
स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, ‘‘तिमाही नतीजों के सीजन की शुरुआत टीसीएस और इन्फोसिस जैसी आईटी कंपनियों के साथ होगी. टीसीएस के तिमाही नतीजे 11 अप्रैल और इन्फोसिस का 13 अप्रैल को आएंगे. इसके अलावा ग्लोबल संकेतों, कच्चे तेल की कीमतों का उतार-चढ़ाव, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों का निवेश का प्रवाह भी बाजार को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.’’

170 अंक फिसला सेंसेक्स
बीते हफ्ते बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 170.49 अंक या 0.28 फीसदी नीचे आया है. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में 113.90 अंक या 0.64 फीसदी का नुकसान रहा है. 

जानें क्या है एक्सपर्ट की राय?
सैमको सिक्योरिटीज में इक्विटी शोध प्रमुख येशा शाह ने कहा, ‘‘इस सप्ताह मुद्रास्फीति के आंकड़े और तिमाही नतीजे मुख्य केंद्र में रहेंगे जहां ग्लोबल निवेशक अमेरिका और चीन की मुद्रास्फीति के आंकड़ों से प्रभावित होंगे. वहीं, भारत में भी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़े बाजार को दिशा देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेंगे.’’

आएंगे मुद्रास्फीति के आंकड़े
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि आगे चलकर सभी की निगाह तिमाही नतीजों के सीजन पर रहेगी. इनकी शुरुआत आईटी और बैंकिंग क्षेत्रों के साथ होगी. नायर ने कहा कि इसके अलावा बाजार को प्रमुख घरेलू आर्थिक आंकड़ों का इंतजार रहेगा. सप्ताह के दौरान मार्च के मुद्रास्फीति के आंकड़े आएंगे. इसके अलावा औद्योगिक उत्पादन और विनिर्माण उत्पादन के आंकड़े भी इसी सप्ताह आएंगे.

यह भी पढ़ें: 
Cryptocurrency में लगाते हैं पैसा तो जान लें, केंद्र सरकार टैक्सेशन को लेकर बना रही बड़ा प्लान

Sensex की टॉप-10 कंपनियों का फिसला मार्केट कैप, TCS-Infosys को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गर्मी में ज्यादा AC ना चले, इस कंपनी ने मेल कर्मचारियों को हाफ पैंट में आने को कहा, महिलाए बोलीं- पैर के बाल...
गर्मी में ज्यादा AC ना चले, इस कंपनी ने मेल कर्मचारियों को हाफ पैंट में आने को कहा, महिलाए बोलीं- पैर के बाल...
होर्मुज पर नई आफत, जहाज छोड़ भाग रहे वर्कर, कंपनी दे रही 6 महीने की एक्स्ट्रा सैलरी, बढ़ेगा शिपिंग चार्ज
होर्मुज पर नई आफत, जहाज छोड़ भाग रहे वर्कर, कंपनी दे रही 6 महीने की एक्स्ट्रा सैलरी, बढ़ेगा शिपिंग चार्ज
खराब सामान बेचता है ये ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, लगा 6200 करोड़ का जुर्माना, आप तो नहीं करते यहां से शॉपिंग?
खराब सामान बेचता है ये ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, लगा 6200 करोड़ का जुर्माना, आप तो नहीं करते यहां से शॉपिंग?
ITR Deadline Alert: अब सिर्फ 9 दिन बचे, फटाफट फाइल करें अपना इनकम टैक्स रिटर्न; नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
अब सिर्फ 9 दिन बचे, फटाफट फाइल करें अपना इनकम टैक्स रिटर्न; नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget