एक्सप्लोरर

Post Office FD vs NSC: टैक्स सेविंग के लिए कौन सी है बेस्ट स्कीम, जानें 5 सालों में कहा मिल रहा ज्यादा रिटर्न

Tax Saving Scheme: पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट और एफडी स्कीम दोनों में ही आपको टैक्स छूट का लाभ मिलता है. आइए जानते हैं दोनों में से कौन सी स्कीम आपके लिए बेहतर है.

Post Office FD vs NSC: मार्केट में निवेश के कई विकल्प मौजूद हैं, मगर आज भी देश में एक बड़ा वर्ग पोस्ट ऑफिस स्कीम (Post Office Scheme) में निवेश करना पसंद करता है. इसके सबसे बड़ा कारण यह है कि इसमें निवेशकों के पैसे 100 फीसदी सुरक्षित रहते हैं. इसे सरकारी गारंटी मिलती है.पोस्ट ऑफिस की कई स्कीम्स में निवेश करने पर टैक्स सेविंग (Tax Saving Schemes) का भी फायदा मिलता है.

मार्च का महीना खत्म होने को आ गया है. ऐसे में अगर आप वित्त वर्ष 2022-23 (FY 2022-23) में टैक्स छूट का फायदा उठाना चाहते हैं तो 31 मार्च से पहले टैक्स छूट का लाभ देने वाली स्कीम्स में जरूर निवेश करें. आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की दो ऐसी योजनाओं के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिसमें निवेश करने पर आपको तगड़े रिटर्न के साथ ही टैक्स छूट (Post Office Tax Saving Schemes) का भी लाभ मिलेगा. यह स्कीम है पोस्ट ऑफिस फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम और राष्ट्रीय बचत योजना (Post Office FD vs NSC).

पोस्ट ऑफिस की एफडी स्कीम-
पोस्ट ऑफिस की एफडी स्कीम को टाइम डिपॉजिट स्कीम (Post Office TD Scheme) के नाम से भी जाना जाता है. पोस्ट ऑफिस में आप एफडी के रूप में कुल 5 सालों के लिए निवेश कर सकते हैं. 5 साल की अवधि में निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स की धारा 80सी (Income Tax Section 80C) के तहत 1.5 लाख रुपये की छूट मिलती है. इस स्कीम में आप 1,000 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं. वहीं इसमें अधिकतम निवेश की कोई सीमा तय नहीं की गई है. पांच साल की टाइम डिपॉजिट स्कीम में निवेश करने पर ग्राहको को 7 फीसदी के हिसाब से रिटर्न मिलता है. वहीं एक साल की अवधि के निवेश पर 6.6 फीसदी, 2 साल की अवधि पर 6.8 फीसदी और 3 साल की अवधि पर पोस्ट ऑफिस ग्राहकों को 7.00 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है. ध्यान दें कि टैक्स बेनिफिट केवल 5 साल की एफडी पर ही मिलता है.

नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट-
राष्ट्रीय बचत योजना यानी नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (National Saving Certificate) पोस्ट ऑफिस की फेमस योजनाओं में से एक हैं. इसमें निवेशक कुल 5 साल तक के लिए इन्वेस्ट कर सकता है. इस स्कीम पर आर 7 फीसदी के हिसाब से ब्याज मिलता है.यह ब्याज आपको कंपाउंडिंग के आधार पर मिलता है. इस स्कीम में भी आप 1,000 रुपये से लेकर 100 के मल्टीपल में जितना चाहे उतना निवेश कर सकते हैं. अगर आप 5 साल के लिए इस स्कीम में 1,000 रुपये निवेश करते हैं तो आपको 1403 रुपये रिटर्न में मिलेगा. इस स्कीम में भी निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स की धारा 80सी के तहत 1.5 लाख रुपये तक की छूट मिलती है. इस स्कीम के तहत निवेश करने पर आपको लोन की सुविधा भी मिलती है.

कौन स्कीम है बेहतर?
टैक्स सेविंग के लिहाज से देखा जाए तो दोनों ही स्कीम में आपको 1.5 लाख रुपये तक की छूट मिलेगी. फर्क इतना है कि पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट में निवेश करने पर आपको कंपाउंडिंग के आधार पर ब्याज का लाभ मिलता है. इसके साथ ही ध्यान देने वाली बात ये है कि दोनों ही स्कीम पर मिलने वाले ब्याज पर आपको इनकम टैक्स स्लैब के अनुसार टैक्स देना होगा. अगर आप भविष्य में लोन लेना चाहते हैं तो केवल NSC स्कीम में निवेश की गई राशि पर ही ले सकते हैं. 

ये भी पढ़ें-

Google Office: किसी मॉल से कम नहीं है गूगल का ये ऑफिस! एंप्लाइज को मिलती है जिम, स्पा जैसी फैसिलिटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahindra Case: 2013 में बुक की थी XUV500, नहीं की डिलिवर, कोर्ट ने महिंद्रा पर ठोका जुर्माना, अब कितनी रकम देनी होगी?
2013 में बुक की थी XUV500, नहीं की डिलिवर, कोर्ट ने महिंद्रा पर ठोका जुर्माना, अब कितनी रकम देनी होगी?
WFH Survey: ऑफिस जाना पसंद है या वर्क फ्रॉम होम? सर्वे में भारतीयों ने कर दी इस मॉडल की मांग
WFH Survey: ऑफिस जाना पसंद है या वर्क फ्रॉम होम? सर्वे में भारतीयों ने कर दी इस मॉडल की मांग
भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget