एक्सप्लोरर

Tax Free Income: इन 5 तरीकों से कमाए गए पैसे पर नहीं लगता कोई टैक्स! आप भी कर सकते हैं ये काम

Tax Free Income: इन टैक्स-फ्री आय स्रोतों के बारे में जानकारी आपके टैक्स बचत की योजना को स्मार्ट बना सकती है. जब आप अपना आयकर रिटर्न (ITR) भरें, तो इन लाभों को जरूर ध्यान में रखें.

Tax Free Income: भारत समेत दुनिया के ज्यादातर देशों में किसी भी तरह की कमाई पर टैक्स का प्रावधान है. हालांकि, हर देश में कमाई के कुछ साधन ऐसे होते हैं, जिनपर टैक्स या तो नहीं लगता या फिर ना के बराबर होता है. आज हम आपको भारत में ऐसे इनकम के 5 साधन बताएंगे, जिनपर टैक्स नहीं लगता. सबसे बड़ी बात कि ये टैक्स-फ्री आय स्रोत आपके टैक्स बचत की योजना को स्मार्ट बना सकती है.

खेती से होने वाली इनकम

कृषि आय भारत में सबसे लोकप्रिय टैक्स-फ्री आय है. आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 10(1) के तहत, किसानों को राहत देने के लिए कृषि से प्राप्त आय को पूरी तरह से टैक्स-फ्री रखा गया है. जैसे- फसल, सब्जियां, फल, मसाले आदि के उत्पादन, प्रोसेसिंग और बिक्री से प्राप्त लाभ. इसके अलावा, कृषि भूमि या उससे जुड़े भवन से मिलने वाला किराया. कृषि भूमि बेचने से प्राप्त पैसा. हालांकि, इसमें एक पेंच भी है. कानून के अनुसार, अगर कृषि आय 5,000 रुपये से अधिक हो, तो इसे अन्य आय में जोड़कर टैक्स स्लैब तय किया जाता है.

गिफ्ट में मिला पैसा

गिफ्ट को आमतौर पर टैक्स-फ्री माना जाता है, लेकिन इसमें कुछ नियम हैं. आयकर अधिनियम के अनुसार, रिश्तेदारों से प्राप्त गिफ्ट पूरी तरह से टैक्स-फ्री होते हैं. गिफ्ट में नकद, संपत्ति, आभूषण या वाहन शामिल हो सकते हैं. रिश्तेदारों में जीवनसाथी, भाई-बहन, माता-पिता और अन्य नजदीकी रिश्तेदार शामिल हैं.
शादी के समय मिलने वाले गिफ्ट भी टैक्स-फ्री होते हैं, चाहे वह किसी से भी मिले हों.

बीमा से मिले पैसे

जीवन बीमा से मिले पैसे और बोनस भी टैक्स-फ्री हो सकते हैं. आयकर अधिनियम की धारा 10(10D) के तहत इसके नियम इस प्रकार हैं. 1 अप्रैल 2003 से पहले जारी पॉलिसियों पर कोई भी भुगतान टैक्स-फ्री है. 1 अप्रैल 2003 से 31 मार्च 2012 के बीच जारी पॉलिसियों में टैक्स छूट तभी है, जब प्रीमियम बीमित राशि के 20% से अधिक न हो. 1 अप्रैल 2012 के बाद जारी पॉलिसियों में यह सीमा 10% है. 1 अप्रैल 2023 के बाद, यदि कुल प्रीमियम 5 लाख रुपये से अधिक हो, तो वह राशि टैक्सेबल होगी.

ग्रैच्युटी में मिलने वाला पैसा

ग्रैच्युटी एक प्रकार की राशि है जो नौकरी छोड़ने पर कर्मचारियों को दी जाती है. सरकारी कर्मचारियों के लिए पूरी ग्रैच्युटी टैक्स-फ्री है. गैर-सरकारी कर्मचारियों के लिए यह छूट इस पर निर्भर करती है कि संगठन ग्रैच्युटी अधिनियम, 1972 के तहत आता है या नहीं. अधिकतम 20 लाख रुपये (अधिनियम के तहत) और 10 लाख रुपये (यदि अधिनियम के तहत नहीं है) तक की राशि टैक्स-फ्री होती है.

पेंशन से मिलने वाला पैसा

कुछ प्रकार की पेंशन भी टैक्स-फ्री होती हैं. जैसे- संयुक्त राष्ट्र संगठन (UNO) से मिलने वाला पेंशन. भारतीय सशस्त्र बल के परिवारों को मिलने वाला पेंशन. परम वीर चक्र, महावीर चक्र जैसे पुरस्कार विजेताओं की पेंशन.

ये भी पढ़ें: Cow Dung Export: भारत के लिए सोने की खदान है गाय का गोबर, अरब देशों और चीन में भारी डिमांड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: रोबोटिक वर्ल्ड में चीन 'बॉडी' और अमेरिका 'ब्रेन', भारत क्यों पिछड़ा?
रोबोटिक वर्ल्ड में चीन 'बॉडी' और अमेरिका 'ब्रेन', भारत क्यों पिछड़ा?
Pension Benefits: इस राज्य की सरकार ने बढ़ाई पेंशन लिमिट, जानें किसे मिलेगा फायदा
इस राज्य की सरकार ने बढ़ाई पेंशन लिमिट, जानें किसे मिलेगा फायदा
आप भी भेजते हैं विदेश पैसा? समझ लें इनकम टैक्स की रडार पर क्यों हैं लोग
आप भी भेजते हैं विदेश पैसा? समझ लें इनकम टैक्स की रडार पर क्यों हैं लोग
Instagram-Youtube से कमाई पर कितना लगता है टैक्स? TDS-GST को जान लें
Instagram-Youtube से कमाई पर कितना लगता है टैक्स? TDS-GST को जान लें

वीडियोज

Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!
Anjali Arora बनीं Mata Sita, Look सामने आते ही भड़का Internet, ‘Remove Her’ तक की मांग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget