एक्सप्लोरर

टाटा टेक ने आईपीओ के लिए तय किया इतना प्राइस बैंड, बेहतरीन GMP से मिल रहे मजबूत मुनाफे के संकेत

Tata Technologies IPO: टाटा टेक्नोलॉजीज ने अपने आईपीओ के शेयरों का प्राइस बैंड तय कर दिया है और इसका आईपीओ 22 नवंबर को खुलने वाला है. ग्रे मार्केट प्रीमियम से कैसे संकेत मिल रहे हैं, यहां जानें.

Tata Technologies IPO: निवेशकों के बीच टाटा टेक्नोलॉजीज के आईपीओ (Tata Technologies IPO) को लेकर काफी उत्साह है. यह आईपीओ 22 नवंबर, 2023 को खुल रहा है. आईपीओ खुलने की डेट जारी करने के बाद अब कंपनी ने अपने शेयरों के प्राइस बैंड का भी ऐलान कर दिया है. टाटा टेक्नोलॉजीज ने 475 रुपये से लेकर 500 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से प्राइस बैंड तय किया है. वहीं शेयरों की फेस वैल्यू 2 रुपये प्रति इक्विटी शेयर है.

एंकर निवेशकों के लिए इस दिन खुल रहा आईपीओ

टाटा टेक्नोलॉजीज के आईपीओ में सामान्य निवेशक 22 नवंबर 2023 से 24 नवंबर 2023 के बीच निवेश कर सकते हैं. वहीं एंकर निवेशकों के लिए आईपीओ 21 नवंबर 2023 को खुल जाएगा. यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल के जरिए लाया जा रहा है. ऐसे में इस इश्यू के जरिए टाटा मोटर्स, टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड-1 और अल्फा टीसी होल्डिंग अपनी हिस्सेदारी बेचने वाली हैं.

रिटेल निवेशकों के लिए इतना रिजर्व किया गया हिस्सा

टाटा टेक के इस आईपीओ में 50 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व किया गया है. वहीं नॉन इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए 15 फीसदी हिस्सा और रिटेल निवेशकों के लिए 35 फीसदी हिस्से को रिजर्व किया गया है. वहीं टाटा मोटर्स के शेयर होल्डर्स के लिए 6,085,027 इक्विटी शेयर और कंपनी के कर्मचारी के लिए 2,028,342 इक्विटी शेयर रिजर्व किए गए हैं.

टाटा टेक्नोलॉजीज मार्केट से इकट्ठा करेगी इतनी राशि

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी 30 नवंबर, 2023 को निवेशकों को शेयर अलॉट करेगी. वहीं रिफंड 1 दिसंबर, 2023 को जारी किए जाएंगे. वहीं BSE और NSE पर कंपनी के शेयर 5 दिसंबर को लिस्ट किए जाएंगे. इस आईपीओ के जरिए कंपनी 3042.51 करोड़ रुपये इकट्ठा करने की कोशिश कर रही है. इस आईपीओ के जरिए कुल 60,850,278 इक्विटी शेयरों की बिक्री की जाएगी.

क्या है जीएमपी?

इश्यू के डिटेल्स सामने आने के बाद से ही टाटा टेक के शेयर्स ग्रे मार्केट में धमाल मचा रहे हैं. शेयर 16 नवंबर, 2023 को 298 रुपये प्रति शेयर प्रीमियम के हिसाब से ट्रेड कर रहे हैं. ऐसे में फिलहाल यह उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 798 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से होगी. यानी हर एक शेयर पर निवेशकों को 59.60 फीसदी का मुनाफा मिलने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें-

सहारा निवेशक ऐसे हासिल कर सकते हैं अपने फंसे पैसे, क्लेम करने का आसान प्रोसेस डॉक्यूमेंट लिस्ट सहित जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
Petrol News: 20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget