एक्सप्लोरर

Tata Tech BMW JV: टाटा टेक और बीएमडब्लू के ज्वॉइंट वेंचर का ऐलान, शेयरों में आया उछाल  

Tata Technologies: टाटा टेक्नोलॉजीस और बीएमडब्लू ग्रुप का यह ज्वॉइंट वेंचर ऑटोमोटिव सॉफ्टवेयर विकसित करेगा. इस जेवी में दोनों कंपनियों की 50-50 फीसदी हिस्सेदारी होगी.

Tata Technologies: टाटा ग्रुप (Tata Group) की टाटा टेक्नोलॉजीस (Tata Technologies) और बीएमडब्लू ग्रुप (BMW Group) ने ज्वॉइंट वेंचर बनाने का ऐलान किया है. दोनों कंपनियों का यह ज्वॉइंट वेंचर (Tata Tech BMW JV) मिलकर जर्मन लग्जरी कार ब्रांड के लिए सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट करेगा. टाटा टेक्नोलॉजीस इस ज्वॉइंट वेंचर को लेकर मंगलवार को घोषणा की. इसके बाद से ही कंपनी के शेयर दोपहर 2.30 तक नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 4.35 फीसदी उछलकर 1095 रुपये से ऊपर ट्रेड कर रहे थे. 

पुणे, बेंगलुरु और चेन्नई से होगा काम 

यह ज्वॉइंट वेंचर पुणे, बेंगलुरु और चेन्नई में सॉफ्टवेयर एवं आईटी डेवलपमेंट हब बनाएगा. डेवलपमेंट और ऑपरेशन के काम बेंगलुरु और पुणे में होंगे चेन्नई में बिजनेस आईटी सोलूशंस पर फोकस किया जाएगा. शुरुआत में यह 100 लोगों की टीम के साथ काम करना शुरू करेगा और जल्द ही कर्मचारियों की संख्या 1000 कर दी जाएगी. टाटा टेक के सीईओ एवं एमडी वारेन हैरिस ने कहा कि इस जेवी का जरिए हम दुनियाभर में फैसले कस्टमर्स को बेहतरीन ऑटोमोटिव सॉफ्टवेयर और डिजिटल इंजीनियरिंग प्रदान करना चाहते हैं.

बीएमडब्लू की प्रीमियम कारों में इस्तेमाल होंगे सॉफ्टवेयर 

दोनों कंपनियों ने संयुक्त बयान जारी कर बताया कि यह ज्वॉइंट वेंचर कई तरह के ऑटोमोटिव सॉफ्टवेयर विकसित करेगा. इसमें ऑटोमेटिड ड्राइविंग एंड डैशबोर्ड सिस्टम भी शामिल होगा. यह सॉफ्टवेयर बीएमडब्लू की प्रीमियम कारों में इस्तेमाल किए जाएंगे. टाटा टेक के ऑटोमोटिव सेल्स प्रेसिडेंट नचिकेत परांजपे ने बताया कि ऑटोमोबाइल सेक्टर में बड़े बदलाव आ रहे हैं. गाड़ियों में सॉफ्टवेयर की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण हो गई है. हम बीएमडब्लू के साथ मिलकर ऐसे वाहन विकसित करेंगे जो न केवल इंजीनियरिंग बल्कि उत्कृष्ट सॉफ्टवेयर के लिए भी जाने जाएंगे. हालांकि, उन्होंने इस डील के फाइनेंशियल डिटेल फिलहाल नहीं बताए हैं. 

ज्वॉइंट वेंचर में 50-50 फीसदी की होगी हिस्सेदारी

जानकारी के अनुसार, टाटा टेक्नोलॉजीस और बीएमडब्लू ग्रुप इस ज्वॉइंट वेंचर में 50-50 फीसदी के हिस्सेदार होंगे. टाटा टेक्नोलॉजीस देश की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स की सब्सिडियरी है. यह कंपनी ऑटोमोबाइल, एयरोस्पेस और हैवी मशीनरी मनुफक्चरर्स को इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी सर्विस उपलब्ध कराती है. इस कंपनी में प्रमोटरों की हिस्सेदारी 55.39 फीसदी है जबकि रिटेल एवं अन्य के पास 40.19 फीसदी हिस्सेदारी है.

ये भी पढ़ें 

30 साल पहले SBI के 500 रुपये के शेयर खरीदकर भूले दादाजी, पोते को मिली लाखों की सौगात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल से 3 दिन की बैंक हड़ताल, क्या UPI भी होगा बंद? जानें ATM खुले रहेंगे कि नहीं
कल से 3 दिन की बैंक हड़ताल, क्या UPI भी होगा बंद? जानें ATM खुले रहेंगे कि नहीं
आज कितना है सोना- चांदी का भाव? जानें 24K, 22K और 18K गोल्ड- सिल्वर की कीमत
आज कितना है सोना- चांदी का भाव? जानें 24K, 22K और 18K गोल्ड- सिल्वर की कीमत
Amazon-Flipkart- JioMart को लगा तगड़ा झटका, हर्बीसाइड बेचने पर 10-10 लाख का जुर्माना
Amazon-Flipkart- JioMart को लगा तगड़ा झटका, हर्बीसाइड बेचने पर 10-10 लाख का जुर्माना
आज LPG सिलेंडर का रेट क्या है? जानें आपके शहर में कितनी है गैस सिलेंडर की कीमत
आज LPG सिलेंडर का रेट क्या है? जानें आपके शहर में कितनी है गैस सिलेंडर की कीमत

वीडियोज

Patiala University Mystery: पटियाला की यूनिवर्सिटी में साए का आतंक !
SIR Controversy: 'लोकतंत्र में चुनाव आयोग की अहम भूमिका'- Chirag Paswan | Gyanesh Kumar | EC
Chitra Tripathi | SIR Controversy: बैठक तो कर ली Gyanesh Kumar ने... सवालों का जवाब कब?| Voter List
PM Modi joins 'Bhajan clubbing' : भजन से 'वोट वंदन'? | ABP News
Punjab University: पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'भूत' पर क्लेश! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कुणाल घोष पर हमले को लेकर भड़के अभिषेक बनर्जी, बीजेपी से पूछा ये सवाल
कुणाल घोष पर हमले को लेकर भड़के अभिषेक बनर्जी, बीजेपी से पूछा ये सवाल
LPU में रेप मामले में FIR, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, यूनिवर्सिटी ने दी सफाई
LPU में रेप मामले में FIR, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, यूनिवर्सिटी ने दी सफाई
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'हनुमान अंश' ने 300 करोड़ का आंकड़ा किया टच, रविवार को ऐसा रहा 'द वन' और 'हनुमान अंश' का कलेक्शन
'हनुमान अंश' ने 300 करोड़ का आंकड़ा किया टच, रविवार को ऐसा रहा 'द वन' और 'हनुमान अंश' का कलेक्शन
'ऐसा क्यों नहीं हुआ', CJP प्रदर्शन का जिक्र कर सरकार पर क्यों भड़के सोनम वांगचुक
'ऐसा क्यों नहीं हुआ', CJP प्रदर्शन का जिक्र कर सरकार पर क्यों भड़के सोनम वांगचुक
'सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल', PM मोदी ने 'मन की बात' में पाक पर क्या कहा
'सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल', PM मोदी ने 'मन की बात' में पाक पर क्या कहा
टूरिज्म पर भारी पड़ी आस्था, भारत में 48% Trips धार्मिक
टूरिज्म पर भारी पड़ी आस्था, भारत में 48% Trips धार्मिक
बारिश खत्म होते ही कार में करा लें ये 5 काम, वरना जेब होगी ढीली
बारिश खत्म होते ही कार में करा लें ये 5 काम, वरना जेब होगी ढीली
Embed widget