एक्सप्लोरर

30 साल पहले SBI के 500 रुपये के शेयर खरीदकर भूले दादाजी, पोते को मिली लाखों की सौगात

SBI Shares: चंडीगढ़ के तन्मय मोतीवाला जब संपत्ति के कागजात देख रहे थे तो उन्हें यह फिजिकल शेयर मिले. यह 500 रुपये से शेयर उनके दादा ने खरीदे थे. अब वह इन्हें डीमैट अकाउंट में तब्दील करवा रहे हैं.

SBI Shares: लोग अक्सर खजानों की बात करते हैं. सोचिए अगर आपके हाथ भी कोई ऐसा ही खजाना लग जाए तो लाइफ मजेदार हो जाएगी. कुछ ऐसा ही खजाना चंडीगढ़ के एक डॉक्टर तन्मय मोतीवाला के हाथ में लगा है. दरअसल उनके दादा ने साल 1994 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के 500 रुपये के शेयर खरीदे और वो इन्हें भूल गए. अब इसके दस्तावेज मिले हैं. इसके बाद डॉक्टर ने इस बारे में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी, जो वायरल हो गई. सभी लोग आज उन शेयर की वैल्यू जानने को उत्सुक हो गए. 

1994 से अब तक 750 गुना बढ़ गई वैल्यू  

डॉक्टर तन्मय मोतीवाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मेरे दादा ने 500 रुपये के ये शेयर 1994 में खरीदे और वो भूल गए. उन्हें नहीं पता कि ये शेयर क्यों खरीदे थे और आज तक होल्ड किए हुए हैं. मैं हमारे परिवार की संपत्ति के दस्तावेज एक जगह रख रहा था तब इन शेयरों के दस्तावेज मिले. मैंने इन्हें डीमैट में कनवर्ट करने के लिए भेज दिया है. इस पोस्ट पर जबरदस्त रिएक्शन आने लगे. लोग उनसे वैल्यू के बारे में सवाल पूछने लगे तो पता चला कि वो 500 रुपये के शेयर अब 750 गुना बढ़कर 3.75 लाख रुपये के हो गए हैं.

फिजिकल शेयर को करवा रहे डीमैट में कनवर्ट 

इसके बाद तन्मय मोतीवाला ने बताया कि इन फिजिकल शेयर को डीमैट अकाउंट में तब्दील करवाना एक मुश्किल प्रक्रिया है. सेबी के अनुसार, यदि किसी के पास फिजिकल शेयर सर्टिफिकेट हैं तो उन्हें इलेक्ट्रॉनिक फॉर्मेट में लाना ही पड़ेगा. इसके बाद ही ट्रेडिंग या ट्रांसफर किया जा सकता है. तन्मय ने लिखा कि शायद यह समस्या सभी को झेलनी पड़ रही है. हमें एक कंसल्टेंट की मदद लेनी पड़ी है. इसके बावजूद हमें काफी समय लग गया है. उन्होंने लिखा कि फिलहाल वह इन शेयर को बेचने का कोई प्लान नहीं बना रहे हैं.

पोस्ट हुई वायरल, आ रहे रोचक कमेंट्स 

इस पोस्ट पर बड़े रोचक कमेंट आए हैं. एक यूजर ने लिखा कि यह अमाउंट छोटा जरूर लग सकता है लेकिन, आप इतने पैसे में एक छोटी कार ले सकते हैं. मुझे ऐसा लगता है कि 1994 में 500 रुपये एक शिक्षक की वेतन होगी, जो कि अब 40 हजार रुपये हो चुकी है. एक अन्य यूजर ने अपनी कहानी बताते हुए लिखा कि मेरे दादा भी एसबीआई के कर्मचारी थे और उनके पास 500 शेयर थे. मुझे 17 साल की उम्र में वो शेयर मिले. उन्हें बेचकर मैंने इक्विटी में निवेश की यात्रा शुरू की थी.

ये भी पढ़ें 

Job Security: दुनियाभर में चल रहा छंटनी का दौर, इन सेक्टर्स में सेफ हैं नौकरियां 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget