एक्सप्लोरर

टाटा संस ने टाटा टेली में अपने कुल 28,651 करोड़ रुपये के निवेश को बट्टे खाते में डाला

कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ साल 2017-18 के अंत तक 4,379 करोड़ रुपये रह गया था जो 2016-17 में 18,432 करोड़ रुपये था.

नई दिल्ली: टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस ने घाटे वाली दूरसंचार यूनिट टाटा टेलीसर्विसेज में अपने कुल 28,651.69 करोड़ रुपये के निवेश को बट्टे खाते में डाल दिया है. शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने यह जानकारी दी. टाटा संस इस समय टाटा टेलीसर्विसेज के मोबाइल यूजर्स कारोबार को भारती एयरटेल को ट्रांसफर करने की प्रक्रिया में है. साथ ही वह एंटरप्राइज खंड को अलग कर रही है और इसका विलय समूह की नेटवर्किंग यूनिट टाटा कम्युनिकेशंस के साथ करने जा रही है.

टाटा संस ने कहा कि उसके लिए टाटा टेलीसर्विसेज में अपने समूचे 28,651.69 करोड़ रुपये के निवेश को बट्टे खाते में डालना सही है. इसका असर टाटा संस के एकीकृत शुद्ध लाभ पर दिखा है. कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ साल 2017-18 के अंत तक 4,379 करोड़ रुपये रह गया था जो 2016-17 में 18,432 करोड़ रुपये था.

एकल आधार पर टाटा संस का शुद्ध लाभ 2017-18 में छह फीसद से बढ़कर 873 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है और वही साल 2016-17 में 824 करोड़ रुपये था.

टाटा टेलीसर्विसेज को साल 2012 में उस समय झटका लगा था जबकि सुप्रीम कोर्ट ने स्पेक्ट्रम आवंटन में अनियमितता के चलते कंपनी के तीन लाइसेंस रद्द कर दिए थे. शीर्ष अदालत ने इस मामले में कई अन्य कंपनियों के लाइसेंस भी रद्द किए थे.

इस घटनाक्रम के बाद टाटा टेलीसर्विसेज अपनी भागीदारी एनटीटी डोकोमो के साथ विवाद में उलझी रही जिसने दूरसंचार कंपनी से अपने निवेश को निकालने का फैसला किया था. एनटीटी डोकोमो के साथ भागीदारी समाप्त होने के बाद टाटा टेलीसर्विसेज साल 2017 में टाटा संस की सहायक कंपनी बन गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol- Diesel Price Today: आज टैंक फुल कराने से पहले चेक कर लें नए रेट, जानें आपके शहर में कितना है पेट्रोल-डीजल का भाव
Petrol- Diesel Price Today: आज टैंक फुल कराने से पहले चेक कर लें नए रेट, जानें आपके शहर में कितना है पेट्रोल-डीजल का भाव
50 Rupee: 100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
Plastic Note: भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
Embed widget