एक्सप्लोरर

Tata Motors Target: 3 साल में लखपति बने इस टाटा स्टॉक के कई इन्वेस्टर, अभी इतना और ऊपर जाने की उम्मीद

Multibagger Stock: टाटा समूह की कई कंपनियों के शेयरों का बाजार में कारोबार होता है और इनमें से कुछ तो लगातार मल्टीबैगर रिटर्न देने वाले साबित हुए हैं. आज हम एक ऐसे ही शेयर के बारे में बता रहे हैं...

भारतीय कार बाजार में टाटा समूह की कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) की हिस्सेदारी तेजी से बढ़ रही है. एसयूवी सेगमेंट में कंपनी को शानदार बिक्री (Tata Motors Sale) मिल रही है, इससे ओवरऑल उसे फायदा हो रहा है. इससे कंपनी के शेयरों (Tata Motors Stock) और उसके इन्वेस्टर्स को भी लाभ हो रहा है. पिछले कुछ सालों के दौरान इस शेयर ने काफी अच्छा रिटर्न दिया है और अभी भी कई एनालिस्ट इसमें काफी संभावनाएं देख रहे हैं.

इस तरह से आई है तेजी

आज से करीब 3 साल पहले 12 जून 2020 को टाटा मोटर्स के एक शेयर का भाव करीब 105 रुपये था. आज के कारोबार में यह स्टॉक करीब 1 फीसदी मजबूत होकर 567 रुपये के पास कारोबार कर रहा है. इस तरह पिछले 3 साल के दौरान टाटा मोटर्स के स्टॉक के भाव में करीब 450 फीसदी की तेजी आई है. इसका मतलब हुआ कि बीते 3 सालों में टाटा मोटर्स के शेयर ने अपने इन्वेस्टर्स को 5.40 गुणा रिटर्न दिया है.

अगर किसी इन्वेस्टर ने जून 2020 में इस स्टॉक में 01 लाख रुपये लगाए होते और उसे होल्ड करके रखता तो आज उसके इन्वेस्टमेंट की वैल्यू बढ़कर 5.40 लाख रुपये हो जाती. वहीं 3 साल पहले 18,500 रुपये लगाने वाले इन्वेस्टर अभी लखपति हो गए होते.

लगातार चढ़ा है शेयर का भाव

टाटा मोटर्स के शेयर ने लगातार अच्छा परफॉर्म किया है. पिछले 5 दिन में भले ही यह करीब 1 फीसदी गिरा हुआ है, लेकिन बीते 1 महीने के दौरान करीब 7 फीसदी की तेजी आई है. वहीं पिछले 6 महीने में इसके भाव में 36 फीसदी के आस-पास की तेजी देखने को मिली है. सिर्फ इस साल की बात करें तो जनवरी से अब तक टाटा मोटर्स का भाव 44 फीसदी ऊपर गया है.

ये हैं एनालिस्ट के अनुमान

बीएसई पर टाटा मोटर्स का 52-वीक हाई लेवल 576.55 रुपये है. वहीं टाटा मोटर्स का 52-वीक लो लेवल 564 रुपये है. अभी इसका मार्केट कैप बढ़कर 2.03 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच चुका है. अभी यह अपने 52 सप्ताह के निचले स्तर के पास ट्रेड कर रहा है. एनालिस्ट टाटा समूह के इस शेयर में अभी काफी संभावनाएं देख रहे हैं. जेफरीज ने इसे 24 से 40 फीसदी का टारगेट दिया है, जबकि नुवामा का मानना है कि यह शेयर चढ़कर 645 रुपये तक जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: इस शख्स ने कर दिया ऐसा कारनामा, 4000 में खरीदकर 82 लाख में बेच दी पुरानी कुर्सी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ
अगले 5 दिनों में कमाई कराने आ रहे 9 IPO, दांव लगाने से पहले जानें प्राइस बैंड और GMP
अगले 5 दिनों में कमाई कराने आ रहे 9 IPO, दांव लगाने से पहले जानें प्राइस बैंड और GMP

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget