एक्सप्लोरर

टाटा कैपिटल आईपीओ लॉन्च करने से पहले ले सकती है ये बड़ा फैसला, अगले हफ्ते होगी कंपनी की बोर्ड बैठक

Tata Capital IPO Update: भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के तहत सितंबर 2025 से पहले टाटा कैपिटल को स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट कराना जरूरी है क्योंकि टाटा कैपिटल अपर-लेयर एनबीएफसी है. 

Tata Capital Update: टाटा समूह की एनबीएफसी कंपनी टाटा कैपिटल इस साल आईपीओ लाकर कंपनी को स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट कराने की तैयारी में है. लेकिन उससे पहले कंपनी ने बड़ा फैसला किया है. कंपनी ने राइट्स इश्यू के जरिए शेयर बेचने की तैयारी में है जिससे मौजूदा शेयरधारकों से पैसे जुटाये जा सके. मंगलवार 24 फरवरी 2025 को टाटा कैपिटल के बोर्ड की बैठक होने वाली है जिसमें राइट्स इश्यू को लेकर फैसला लिया जा सकता है. 

स्टॉक एक्सचेंज को दिए गए जानकारी में टाटा कैपिटल ने बताया कि 24 फरवरी को कंपनी के बोर्ड की बैठक बुलाई गई है जिसमें कंपनी के मौजूदा शेयरधारकों से राइट्स इश्यू के जरिए फंड जुटाये जाने पर विचार किया जाएगा. आपको बता दें  टाटा कैपिटल का आईपीओ इस साल सितंबर महीने से पहले लॉन्च हो सकता है. कंपनी आईपीओ के जरिए कैपिटल मार्केट से 15000 करोड़ रुपये जुटा सकती है. आईपीओ में नए शेयर्स के साथ ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए ये रकम जुटाया जा सकता है. भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के तहत सितंबर 2025 से पहले टाटा कैपिटल को स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट कराना जरूरी है क्योंकि टाटा कैपिटल अपर-लेयर एनबीएफसी है. 

टाटा समूह ने टाटा कैपिटल के आईपीओ लाने की तैयारी शुरू कर दी है. ग्रुप ने हाल ही में कोटक इंवेस्टमेंट बैंक को आईपीओ लाने की तैयारी शुरू करने को कहा  है. बैंकिंग सेक्टर के रेगुलेटर भारतीय रिजर्व बैंक ( Reserve Bank of India) के नियमों के तहत टाटा समूह की दो एनबीएफसी टाटा संस (Tata Sons) और टाटा कैपिटल (Tata Capital) को सितंबर 2025 तक स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट कराना जरूरी है. टाटा कैपिटल में 93 फीसदी हिस्सेदारी टाटा संस के पास है. 

इससे पहले नवंबर 2023 में टाटा समूह अपनी कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies) का आईपीओ लेकर आई थी और 30 नवंबर 2023 को कंपनी की स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग हुई थी. 500 रुपये के इश्यू प्राइस पर टाटा टेक्नोलॉजीज का आईपीओ आया था और स्टॉक 140 फीसदी के उछाल के साथ 1200 रुपये पर लिस्ट हुआ था. लिस्टिंग के पहले ही दिन शेयरहोल्डर्स को उनके निवेश पर मल्टीबैगर रिटर्न मिल गया. इससे पहले साल 2003-04 में टाटा समूह की आईटी कंपनी टीसीएस का आईपीओ आया था. 

ये भी पढ़ें 

बैंक या वित्तीय संस्था समय से पहले लोन चुकाने वालों से नहीं वसूल सकेंगे प्री-पेमेंट पेनल्टी, RBI ने जारी किया ड्रॉफ्ट पेपर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बैंक अकाउंट में सालों से नहीं हुआ कोई ट्रांजैक्शन, क्या डूब जाएगा आपका पैसा?
बैंक अकाउंट में सालों से नहीं हुआ कोई ट्रांजैक्शन, क्या डूब जाएगा आपका पैसा?
8th Pay Commission: सभी फिटमेंट फैक्टर पर वेतन का गणित समझिए
8th Pay Commission: सभी फिटमेंट फैक्टर पर वेतन का गणित समझिए
2027 तक आसमान छुएंगे सोने के दाम, 2 लाख प्रति 10 ग्राम पहुंचेगा भाव
2027 तक आसमान छुएंगे सोने के दाम, 2 लाख प्रति 10 ग्राम पहुंचेगा भाव
Swiggy का बड़ा तोहफा, 25 लाख डिलीवरी बॉय को देगी 10 लाख का बीमा
Swiggy का बड़ा तोहफा, 25 लाख डिलीवरी बॉय को देगी 10 लाख का बीमा

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget