एक्सप्लोरर

कहर बनकर पाकिस्तान पर टूटा 'ब्लैक मंडे', ताश के पत्ते की तरह ढह गया शेयर बाजार, रोकना पड़ा कारोबार

एक घंटे की स्थगन अवधि के बाद भी, कारोबार फिर से शुरू होने पर पीएसएक्स में 2,000 अंक की और गिरावट आई, जिसके परिणामस्वरूप दिन में कारोबार में यह रिकॉर्ड 8,600 अंक तक टूट गया.

पाकिस्तान के शेयर बाजार (पीएसएक्स) में सोमवार को बेंचमार्क केएसई-100 सूचकांक में 8,000 से अधिक अंक की गिरावट के कारण एक घंटे के लिए कारोबार स्थगित कर दिया गया. वित्तीय विश्लेषकों ने शेयर बाजार में भारी गिरावट के लिए वैश्विक मंदी की आशंका को जिम्मेदार ठहराया. एक घंटे की स्थगन अवधि के बाद भी, कारोबार फिर से शुरू होने पर पीएसएक्स में 2,000 अंक की और गिरावट आई, जिसके परिणामस्वरूप दिन में कारोबार में यह रिकॉर्ड 8,600 अंक तक टूट गया.

सूचकांक पिछले बंद स्तर से 3,882.18 या 3.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,14,909.48 पर बंद हुआ. आरिफ हबीब सिक्योरिटीज की वित्तीय विश्लेषक उज्मा खान ने कहा कि स्वचालित ‘सर्किट ब्रेकर’ (कारोबार की उच्चतम या निम्नतम सीमा जिससे आगे घटने या बढ़ने पर एक निश्चित समय तक कारोबार रोक दिया जाता है) घबराहटपूर्ण बिकवाली को रोकने और निवेशकों को अत्यधिक बाजार अस्थिरता के दौरान पुनर्मूल्यांकन करने का समय देने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं.

पाक शेयर बाजार में बड़ी गिरावट

उन्होंने कहा कि निवेशक अमेरिका के शुल्क और अन्य वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं द्वारा जवाबी कार्रवाई के कारण वैश्विक मंदी को लेकर चिंतित हैं. बेंचमार्क केएसई-100 सूचकांक में सुबह 11:58 बजे तक 6,287.22 अंक या 5.29 प्रतिशत की गिरावट आई थी, जिसके बाद कारोबार रोक दिया गया.  फिर से खुलने के कुछ समय बाद, यह पिछले बंद से कुल 8,687.69 या 7.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ दोपहर 1:15 बजे 1,10,103.97 पर आ गया. दोपहर 2:02 बजे, सूचकांक 1,13,154.63 अंक पर था, जो पिछले बंद से 5,637.03 या 4.75 प्रतिशत नीचे था.

इधर,  अमेरिका के जवाबी शुल्क को लेकर चिंता के बीच सोमवार को भारत समेत दुनिया भर के बाजारों में बड़ी गिरावट आई थी. स्थानीय शेयर बाजार बीएसई सेंसेक्स 2,226.79 अंक का गोता लगा गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 743 अंक लुढ़क गया. दस माह में यह शेयर बाजार में सबसे बड़ी गिरावट है.

एक दिन बार सुधार 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा शुल्क बढ़ाये जाने और चीन के जवाबी कदम से आर्थिक नरमी की आशंका के बीच बाजार में गिरावट आई है. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट रही और यह 2,226.79 अंक यानी 2.95 प्रतिशत के नुकसान के साथ 73,137.90 अंक पर बंद हुआ.  हालांकि, उसके एक दिन बाद बाजार में रिकवरी दिखी. ग्लोबल के साथ ही स्थानीय बाजार में सेंसेक्स से लेकर निफ्टी तक में उछाल देखा गया.

ये भी पढ़ें: ब्लैक मंडे के बाद आज क्यों मार्केट में दिखी शानदार उछाल, ये हैं पांच बड़े कारण

राजेश कुमार पत्रकारिता जगत में पिछले करीब 14 सालों से ज्यादा वक्त से अपना योगदान दे रहे हैं. राष्ट्रीय और सामाजिक मुद्दों से लेकर अपराध जगत तक, हर मुद्दे पर वह स्टोरी लिखते आए हैं. इसके साथ ही, किसी खबरों पर किस तरह अलग-अलग आइडियाज के साथ स्टोरी की जाए, इसके लिए वह अपने सहयोगियों का लगातार मार्गदर्शन करते रहे हैं. इनकी अंतर्राष्ट्रीय जगत की खबरों पर खास नज़र रहती है, जबकि भारत की राजनीति में ये गहरी रुचि रखते हैं. इन्हें क्रिकेट खेलना काफी पसंद और खाली वक्त में पसंद की फिल्में भी खूब देखते हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर ऑफ ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म किया है. राजनीति, चुनाव, अंतरराष्ट्रीय संबंधों और अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों पर राजेश कुमार लगातार लिखते आ रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget