एक्सप्लोरर

TARC Share Crash: सेबी ने रियल एस्टेट कंपनी के फाइनेंशियल स्टेटमेंट के फॉरेंसिक ऑडिट का दिया आदेश, स्टॉक भरभरा कर गिरा

TARC Forensic Audit: सेबी ने TARC के फाइनेंशियल स्टेटमेंट की जांच के लिए फॉरेंसिक ऑडिटर नियुक्त कर दिया है. जिसके बाद स्टॉक में भारी गिरावट आ गई है.

SEBI-TARC Issue: शेयर बाजार के रेगुलेटर सेबी ने स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड रियल एस्टेट और कंस्ट्रक्शन कंपनी TARC के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कंपनी के फॉरेंसिक ऑडिट करने का आदेश दिया है. सेबी (Securities and Exchange Board of India) के इस आदेश के बाद TARC का स्टॉक भरभरा कर गिर गया. कंपनी का शेयर 10 फीसदी की गिरावट के साथ 187.92 रुपये के लेवल पर जा पहुंचा है और स्टॉक में लोअर सर्किट लग गया है. 

फाइनेंशियल स्टेटमेंट का होगा फॉरेंसिक ऑडिट

लिस्टिंग ऑब्लिगेशन और डिस्क्लोजर जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्टॉक एक्सचेंजों के पास रेगुलेटरी फाइलिंग में TARC ने बताया कि सेबी ने 16 दिसंबर 2024 को वित्त वर्ष 2021-22 से लेकर वित्त वर्ष 2022-23 के फाइनेंशियल स्टेटमेंट के फॉरेंसिक ऑडिट करने के लिए फॉरेंसिक ऑडिटर को नियुक्त किया है. कंपनी ने बताया कि सेबी का मानना है कि कंपनी के फाइनेंशियल इंफॉर्मेशन और बिजनेस ट्रांजैक्शन का डिस्क्लोजर जिस प्रकार किया गया है वो निवेशकों के हितों के खिलाफ और सिक्योरिटीज मार्केट या उससे जुड़े लोगों के लिए घातक है. कंपनी ने अपनी सफाई में कहा, इस मुद्दे को लेकर वो एक्सचेंज को सभी जरूरी जानकारियां उपलब्ध कराएगी. 

कंपनी ने शेयरधारकों को दिया भरोसा 

TARC ने बताया कि कंपनी कॉरपोरेट गवर्नेंस के हाई स्टैंडर्ड को मेनटेन करने के साथ सभी प्रोसेस को ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ संचालित करने के लिए प्रतिबद्ध है. कंपनी ने कहा, इस मामले को पूरी तरह कुशलता के साथ संबोधित किया जाएगा और कंपनी के फाइनेंशियल ऑपरेशनल या दूसरे स्ट्रैटजिक उद्देश्यों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. TARC ने  कहा, हमें विश्वास है कि इससे हमारे मजबूत ग्रोथ की राह पथ या हमारे शेयरधारकों को लंबी अवधि में दिए जाने वाले वैल्यू पर कोई असर नहीं पड़ेगा. कंपनी के मुताबिक ये शेयरधारकों के विश्वास को बढ़ाएगा.

स्टॉक में लगा लोअर सर्किट 

कंपनी का स्टॉक सुबह पिछले क्लोजिंग लेवल 208 रुपये से मामूली गिरावट के साथ खुला. पर जैसे ही कंपनी ने एक्सचेंज पर ये खुलासा किया स्टॉक में तेज गिरावट आ गई और शेयर 10 फीसदी की गिरावट के साथ 187.92 रुपये पर जा फिसला है. स्टॉक में ट्रेडिंग फिलहाल लोअर सर्किट लगने के चलते बंद है. 

ये भी पढ़ें 

Rupee At All-Time Low: रिकॉर्ड व्यापार घाटे का रुपये को उठाना पड़ा खामियाजा, भारतीय करेंसी में ऐतिहासिक गिरावट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Videos से कैसे कमाएं पैसा? तेजी से बढ़ रही Clipping Economy
Viral Videos से कैसे कमाएं पैसा? तेजी से बढ़ रही Clipping Economy
FSSAI Action: दुनिया की सबसे बड़ी शराब कंपनी पर FSSAI का एक्शन, वोदका और व्हिस्की का स्टॉक जब्त
दुनिया की सबसे बड़ी शराब कंपनी पर FSSAI का एक्शन, वोदका और व्हिस्की का स्टॉक जब्त
UPI Charge: 'आप पूरी तरह से कायर हैं', UPI चार्ज को लेकर किस पर भड़की निर्मला सीतारमण?
'आप पूरी तरह से कायर हैं', UPI चार्ज को लेकर किस पर भड़की निर्मला सीतारमण?
गॉसिप बेचकर कमाए लाखों, 67 साल की महिला ने खरीदे दो घर
गॉसिप बेचकर कमाए लाखों, 67 साल की महिला ने खरीदे दो घर

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget