एक्सप्लोरर

Swiggy Share Price: स्विगी के तिमाही नतीजे से बाजार निराश, इश्यू प्राइस से निचले फिसला स्टॉक

Swiggy Stock News: स्विगी को तीसरी तिमाही में 799 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है जो पिछले वित्त वर्ष के समान तिमाही से 39 फीसदी ज्यादा है. इसी के चलते स्टॉक की पिटाई हुई है.

Swiggy Share Price: वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में ऑनलाइन फूड डिलिवरी और क्विक कॉमर्स कंपनी स्विगी के निराश करने वाले नतीजों के चलते कंपनी का स्टॉक लिस्टिंग के बाद पहली बार अपने ऐतिहासिक निचले लेवल पर जा लुढ़का. गुरुवार को स्विगी का शेयर 7 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ 387.95 रुपये पर खुला और फिर गिरकर 387 रुपये पर जा लुढ़का जो कि कंपनी के आईपीओ में इश्यू प्राइस 390 रुपये से कम है. फिलहाल स्विगी का शेयर 5.43 फीसदी की गिरावट के साथ 395.40 रुपये पर कारोबार कर रहा है. 

क्यों गिरे Swiggy के शेयर्स 

मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में स्विगी को 800 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है जबकि एक साल पहले समान तिमाही में 524 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था. ऑनलाइन फूड डिलिवरी और क्विक कॉमर्स में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के साथ डार्क स्टोर के विस्तार के चलते कंपनी के मार्जिन पर असर पड़ा है और ये माना जा रहा है कि अगली तिमाही में भी ये चुनौती बरकरार रह सकती है. 

तिमाही नतीजों ने किया निराश 

बुधवार को स्विगी ने तिमाही नतीजे घोषित किए थे. कंपनी ने बताया कि उसे तीसरी तिमाही में 799 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है जो पिछले वित्त वर्ष के समान तिमाही से 574 करोड़ रुपये रहा था यानी कंपनी के नुकसान में 39 फीसदी का इजाफा हुआ है. हालांकि इस अवधि में कंपनी के रेवेन्यू में उछाल देखने को मिला है और ये 31 फीसदी के उछाल के साथ 3993 करोड़ रुपये रहा है. इसके पहले वित्त वर्ष में कंपनी का रेवेन्यू 3049 करोड़ रुपये रहा था. जोमैटो ने भी तीसरी तिमाही में अपने नतीजों के जरिए बाजार को निराश किया था और कंपनी का मुनाफा साल दर साल 57 फीसदी की कमी के साथ 59 करोड़ रुपये रहा था.  

ऑलटाइम हाई से 40 फीसदी गिरा स्टॉक 

स्विगी के स्टॉक को लेकर ब्रोकरेज हाउस का मिलजुला रुख है. UBS ने 515 रुपये के टारगेट के लिए निवेशकों को स्टॉक को खरीदने की सलाह दी है. जबकि Macquarie का मानना है कि स्टॉक अंडरपरफॉर्म करेगा और Macquarie ने 325 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है. स्विगी का स्टॉक अपने ऑलटाइम हाई 617 रुपये से अब 40 फीसदी तक गिर चुका है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें

New Income Tax Bill: कैबिनेट की बैठक में लगेगी नए इनकम टैक्स बिल पर मुहर, अगले हफ्ते संसद में पेश होगा विधेयक!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
Real Estate: जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget