एक्सप्लोरर

Swiggy: पहले 24 घंटे और अब 10 मिनट में फूड डिलिवरी, IPO से पहले धड़ाधड़ बड़े फैसले ले रही स्विगी

Food Delivery Sector: हाल ही में स्विगी इंस्टामार्ट ने दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में 24 घंटे डिलिवरी शुरू की थी. अब स्विगी ने कहा है कि वह सिर्फ 10 मिनट में 6 शहरों में फूड ऑर्डर की डिलिवरी करेगी. 

Food Delivery Sector: फूड डिलिवरी सेगमेंट में स्विगी (Swiggy) और जोमाटो (Zomato) की टक्कर वर्षों पुरानी है. हालांकि, जोमाटो अपना आईपीओ मार्केट में पहले लाने में सफल हुई और आज उसके स्टॉक में जबरदस्त उछाल के चलते जोमाटो ने स्विगी को काफी पीछे छोड़ दिया है. मगर, अब स्विगी भी कमर कस चुकी है. उसने बड़ा आईपीओ लाने का ऐलान कर दिया है, जो कि जल्द ही मार्केट में उतारा जाएगा. उससे पहले कंपनी एक के बाद एक बड़े फैसले ले रही है. हाल ही में स्विगी इंस्टामार्ट ने दिल्ली-एनसीआर के तीन शहरों में 24 घंटे डिलिवरी का ऐलान कर दिया था. अब स्विगी ने शुक्रवार को कहा है कि वह सिर्फ 10 मिनट में फूड डिलिवर करेगी. स्विगी बोल्ट (Swiggy Bolt) को फिलहाल 6 शहरों में शुरू किया गया है. 

क्विक कॉमर्स सेक्टर में सफल रही है यह रणनीति

अब तक इस रणनीति का इस्तेमाल क्विक कॉमर्स (Quick Commerce) सेक्टर में किया जाता रहा है. रोचक बात यह है कि वहां भी मुख्य मुकाबला स्विगी और जोमाटो के बीच ही है. स्विगी ने इंस्टामार्ट (Instamart) और जोमाटो ने ब्लिंकिट (Blinkit) के जरिए क्विक कॉमर्स में तगड़ी लड़ाई छेड़ी हुई है. स्विगी के अनुसार, बोल्ट के तहत आप बर्गर, चाय-कॉफी, कोल्ड ड्रिंक्स, ब्रेकफास्ट और बिरयानी जैसी चीजें मंगा पाएंगे. इन चीजों को तैयार करने में बहुत कम समय लगता है. स्विगी बोल्ट को फिलहाल हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली, पुणे, चेन्नई और बेंगलुरु में शुरू किया गया है. जल्द ही इसे अन्य शहरों में भी शुरू किया जाएगा.

2 किमी एरिया में मौजूद रेस्टोरेंट से ऑर्डर करना होगा

स्विगी ने कहा कि वह आइसक्रीम, मिठाई और स्नैक्स की डिलिवरी भी इसके तहत करेंगे. हालांकि, कंज्यूमर को अपने 2 किमी एरिया में मौजूद रेस्टोरेंट से ऑर्डर करना होगा. कंपनी के सीईओ रोहित कपूर (Rohit Kapoor) ने कहा कि डिलिवरी पार्टनर को बोल्ट एवं रेगुलर ऑर्डर के लिए न कोई इंसेंटिव मिलेगा और न ही कोई जुर्माना देना पड़ेगा. रोहित कपूर के अनुसार, स्विगी ने ऑर्डर टाइम को 30 मिनट पर लाने का काम किया है. अब हम इसे 10 मिनट पर ले जाना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें 

Gold Price: सोने की कीमतों ने तोड़ा पुराना रिकॉर्ड, फेस्टिव सीजन की डिमांड से लगे पंख 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या एक ही मोबाइल नंबर से दो UPI चला सकते हैं?
क्या एक ही मोबाइल नंबर से दो UPI चला सकते हैं?
Digital Platforms: सरकार ने Zepto, IndiGo और PhysicsWallah समेत 9 प्लेटफॉर्म्स पर लगाया जुर्माना
सरकार ने Zepto, IndiGo और PhysicsWallah समेत 9 प्लेटफॉर्म्स पर लगाया जुर्माना
Ration Price Hike: तेल, दाल से लेकर दूध-चीनी तक, राशन की 99% चीजें हुईं महंगी, देखें List
तेल, दाल से लेकर दूध-चीनी तक, राशन की 99% चीजें हुईं महंगी, देखें List
लोन लेने में UP, बिहार और MP आगे, लोग क्यों ले रहे इतना कर्ज? रिपोर्ट से समझें
लोन लेने में UP, बिहार और MP आगे, लोग क्यों ले रहे इतना कर्ज? रिपोर्ट से समझें

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
Embed widget