एक्सप्लोरर

Adani Hindenburg: अडानी को तगड़ा नुकसान, लेकिन हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से इन्होंने कमाया मोटा माल

SC Panel on Adani Stocks: अडानी समूह पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से इस मामले में लगातार नए मोड़ आ रहे हैं. अभी हिंडनबर्ग के आरोपों को लेकर बाजार नियामक की जांच चल रही है...

इस साल की शुरुआत में हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद अडानी समूह को भारी नुकसान हुआ है. एक ओर अडानी समूह के शेयरों के भाव तेजी से गिरे, जिससे कंपनियों की वैल्यू कम हुई, दूसरी ओर समूह के चेयरमैन गौतम अडानी की दौलत में भारी गिरावट आई. हालांकि इस पूरे घटनाक्रम में कुछ लोगों को तगड़ा फायदा भी हुआ. यह बात सुप्रीम कोर्ट की एक समिति की अगुवाई में चल रही जांच के दौरान सामने आई है.

समिति को मिले ये सबूत

हिंडनबर्ग के द्वारा अडानी समूह के ऊपर लगाए गए आरोपों की जांच अभी बाजार नियामक सेबी कर रहा है. जांच की निगरानी सुप्रीम कोर्ट की एक विशेषज्ञ समिति कर रही है. समिति ने कहा है कि अडानी समूह के शेयरों के भाव में हेराफेरी का कोई सबूत नहीं मिला है. समिति ने कहा है कि अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट से पहले अडानी समूह के शेयरों में ‘शॉर्ट पोजीशन’ बनाने का सबूत मिला है.

6 निकायों ने किया शॉर्ट

पैनल ने कहा है कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में अडानी समूह पर शेयरों के भाव में हेराफेरी करने और धनशोधन के आरोप लगाए जाने के बाद इन शेयरों के भाव में भारी गिरावट आई. इससे पोजीशन शॉर्ट करने वालों ने इन शेयर सौदों में मुनाफा कमाया. पैनल की बात मानें तो कुल 6 निकायों ने अडानी समूह के शेयरों को शॉर्ट किया था.

4 एफपीआई भी शामिल

सुप्रीम कोर्ट पैनल की रिपोर्ट के अनुसार, अडानी समूह के शेयरों को शॉर्ट करने वाले निकायों में 4 एफपीआई शामिल हैं. हालांकि ये 4 एफपीआई उन 12 एफपीआई में से नहीं हैं, जिनके ऊपर न्यूनतम पब्लिक शेयरहोल्डिंग के संबंध में संदेह है. इनके अलावा एक बॉडी कारपोरेट और एक इंडिविजुअल ने अडानी समूह के शेयरों को शॉर्ट किया, और इस तरह हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से भारी मुनाफा कमाया.

समिति की निगरानी में जांच

आपको बता दें कि बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड यानी सेबी अडानी समूह के खिलाफ आरोपों की पहले से ही जांच कर रहा था. हिंडनबर्ग रिपोर्ट में गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद शीर्ष अदालत ने विशेषज्ञ समिति की नियुक्ति की थी. इस समिति के प्रमुख उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश ए एम सप्रे बनाए गए हैं, जबकि ओ पी भट्ट, के वी कामत, नंदन नीलेकणि और सोमशेखर सुंदरेशन इसके सदस्य हैं.

अडानी को हुआ तगड़ा नुकसान

हिंडनबर्ग के आरोप सामने आने के बाद अडानी समूह के शेयरों में भारी गिरावट आई थी. हालांकि अडानी समूह ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को खारिज कर दिया था. इसके बाद भी अडानी समूह को करीब एक महीने तक लगातार भारी बिकवाली और गिरावट का सामना करना पड़ा था.

ये भी पढ़ें: बदल गया क्रेडिट और डेबिट कार्ड से जुड़ा ये नियम, विदेश घूमने वालों को होगा लाभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Videos से कैसे कमाएं पैसा? तेजी से बढ़ रही Clipping Economy
Viral Videos से कैसे कमाएं पैसा? तेजी से बढ़ रही Clipping Economy
FSSAI Action: दुनिया की सबसे बड़ी शराब कंपनी पर FSSAI का एक्शन, वोदका और व्हिस्की का स्टॉक जब्त
दुनिया की सबसे बड़ी शराब कंपनी पर FSSAI का एक्शन, वोदका और व्हिस्की का स्टॉक जब्त
UPI Charge: 'आप पूरी तरह से कायर हैं', UPI चार्ज को लेकर किस पर भड़की निर्मला सीतारमण?
'आप पूरी तरह से कायर हैं', UPI चार्ज को लेकर किस पर भड़की निर्मला सीतारमण?
गॉसिप बेचकर कमाए लाखों, 67 साल की महिला ने खरीदे दो घर
गॉसिप बेचकर कमाए लाखों, 67 साल की महिला ने खरीदे दो घर

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget